
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। इसी बीच कुछ बिहार चुनाव को लेकर कुछ सर्वे ओपिनियन पोल के रिजल्ट सामने आए हैं। इन रिजल्ट के नतीजे काफी चौकाने वाले हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले IANS-MATRIZE का ओपिनियल पोल का रिजल्ट सामने आया है। इस रिजल्ट में बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। इस बार कांग्रेस को सिर्फ 7-10 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि पिछली बार साल 2020 में कांग्रेस को 19 सीटें जीती थीं। ऐसे में ओपिनियन पोल का ये रिजल्ट कांग्रेस और RJD के लिए खतरे की घंटी बन गया है।
| दल का नाम | अनुमानित सीटें |
|---|---|
| राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 60 – 65 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 7 – 10 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (CPI-ML) | 6 – 9 |
| विकासशील इंसान पार्टी (VIP) | 2 – 4 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) | 0 – 1 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) | 0 – 1 |
| महागठबंधन का कुल योग | 75 – 90 |
| दल का नाम | अनुमानित सीटें |
|---|---|
| भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 80 – 85 |
| जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 60 – 65 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) | 4 – 6 |
| हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) | 3 – 6 |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) | 1 – 2 |
| NDA का कुल योग | 148 – 164 |
| दल का नाम | अनुमानित सीटें |
|---|---|
| जन सुराज पार्टी (JSP) | 7 – 10 |
| ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) | 2 – 5 |
| अन्य (जैसे BSP, JMM, निर्दलीय) | 1 – 3 |
| अन्य दलों का कुल योग | 10 – 18 |
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ घंटे बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि राज्य चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 13,911 शहरी और 76,800 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन 818 मतदाता होंगे।
उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर पहले 1,200 से अधिक मतदाता थे, वहां मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाने हैं। सीईओ ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
सीईओ ने कहा कि बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 14.01 लाख प्रथम बार वोट डालने वाले मतदाता और 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 1.63 करोड़ मतदाता शामिल हैं।इसके अलावा 10.16 लाख वरिष्ठ नागरिक, 1.63 लाख सेवा मतदाता और 3.49 करोड़ महिला मतदाता हैं। इस बार चुनाव प्रक्रिया में लगभग 4.5 लाख कर्मी तैनात रहेंगे। सभी रिटर्निंग अधिकारी (आरओ), पुलिस और प्रवर्तन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।