बिहार चुनाव परिणाम 2025 Key Highlights: NDA के प्रदर्शन से पीएम मोदी गदगद, बोले- बिहार के लोगों ने उड़ा दिया गर्दा

Bihar Election 2025 Results Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। शुरुआती रुझानों से लेकर अंतिम आंकड़ों तक एनडीए ने जबरदस्त बढ़त कायम रखी और 200 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ गया है। इसके विपरीत महागठबंधन बड़े पतन का शिकार हुआ है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Nov 2025, 10:21:37 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट, नीतीश के सिर बंधा जीत का ताज
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट, नीतीश के सिर बंधा जीत का ताज

Bihar Election 2025 Results Key Highlights Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। एनडीए ने शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बनाई और अब तक 200 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की दिशा में आगे बढ़ गया। बीजेपी और जेडीयू का संयुक्त प्रदर्शन बेहद दमदार रहा, जबकि एलजेपी (चिराग) ने भी निर्णायक बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर महागठबंधन बड़े राजनीतिक पतन का शिकार हुआ। कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी की कमजोर उपस्थिति ने गठबंधन की जमीन खिसका दी। राजद भी 2020 की तुलना में फीका साबित हुआ।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
14 Nov 2025, 11:37:39 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमें शुरुआती रुझानों को स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

14 Nov 2025, 11:35:14 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: रुझानों में पहली बार 50 से नीचे पहुंचा महागठबंधन

महागठबंधन के लिए शुरुआती रुझानों में बड़ा झटका सामने आया है। पहली बार गठबंधन की सीटें 50 के नीचे पहुंच गईं, जिससे उसके खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। दूसरी ओर एनडीए 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

14 Nov 2025, 11:33:22 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: छपरा में आरजेडी के खेसारी लाल यादव पीछे

छपरा विधानसभा सीट पर दो राउंड के वोटों की गिनती के बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव 1627 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी की छोटी कुमारी 5840 वोट हासिल करके पहले नंबर पर हैं। आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को 4213 वोट मिले हैं। जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 308 वोट मिले हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के शक नौशाद 291 वोट के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

14 Nov 2025, 11:16:44 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे

महागठबंधन के सीएम फेस, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे हो गए हैं। यहां से बीजेपी के सतीश यादव आगे हो गए है। तीन राउंड की गिनती हो चुकी है।

14 Nov 2025, 11:12:52 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा के साथ नीतीश कुमार, चिराग पासवान को बधाई- सीएम मोहन यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो रुझान आ रहा है वो वास्तव में उत्साहवर्धक है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने नए प्रकार की विकास की राजनीति 2014 से देखी है। मेरी अपनी ओर बिहार की बढ़ती जीत के प्रति पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नीतीश कुमार, चिराग पासवान सहित भाजपा के सभी नेताओं को मेरी अपनी ओर से बधाई।

14 Nov 2025, 11:10:00 AM IST

Bihar Chunav Results 2025 LIVE: बिहार की जनता ने अमन, चैन और शांति के लिए दिया वोट- गिरिराज सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जगंलराज, लूट के प्रतीक है और बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है। वहीं इधर नेतृत्व है पीएम मोदी और नीतीश कुमार का। युवा ने इनके कार्य नहीं देखे लेकिन बुजुर्गों ने इनके कार्य देखें हैं और ये जीत उसकी है।

14 Nov 2025, 10:52:46 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: बिहार की जनता ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा- भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा कि बिहार चुनाव के जो रुझान आ रहे हैं वो स्पष्ट रूप से ये दर्शाते हैं कि बिहार की जनता पीएम मोदी पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है और निश्चित रूप से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम 175 से अधिक का आंकड़ा पार करेंगे।

14 Nov 2025, 10:47:00 AM IST

Bihar Chunav Result LIVE: खेसारी लाल यादव पीछे

छपरा से बीजेपी की छोटी कुमारी 974 वोटों से आगे चल रही हैं। राजद के खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं।

14 Nov 2025, 10:42:52 AM IST

Bihar Chunav Result LIVE: NDA सरकार बनेगी और नीतीश ही हमारे CM होंगे- जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।

14 Nov 2025, 10:36:02 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: तेजस्वी को बिहार ने नकार दिया- गौरव भाटिया

बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।

14 Nov 2025, 10:32:38 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: EVM और SIR को गाली देगा विपक्ष- गौरव भाटिया

बिहार के रुझानों में NDA की भारी बढ़त के बीच गौरव भाटिया ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है। गौरव भाटिया का कहना है कि ये विपक्ष वाले वोट चोरी, ईवीएम, एसआईआर को अब सिर्फ गाली देंगे।

14 Nov 2025, 10:30:54 AM IST

Bihar Election Results 2025 LIVE: 80 सीट लाएगी JDU- केसी त्यागी

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि मैंने चुनाव होने से पहले कहा था कि JDU 80 के करीब सीट जीतेगी। कांग्रेस पार्टी को अपनी नीति में परिवर्तन करना होगा।

14 Nov 2025, 10:23:09 AM IST

Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में भारी बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार- शाहनवाज हुसैन

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है जिस तरह से पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ दिखी उससे ये संदेश जाता है कि आएगा NDA और अब जब NDA आ रहा है भारी बहुमत से आगे चल रहे हैं, ये आंकड़ा और आगे बढ़ेगा और NDA की सरकार बिहार में बनेगी।

14 Nov 2025, 10:20:17 AM IST

Bihar Election Results 2025 LIVE: तारापुर से सम्राट चौधरी और सीवान से मंगल पांडेय आगे

तारापुर विधानसभा क्षेत्र के राउंड-02 की गिनती में 164 तारापुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने 8,647 वोट हासिल करते हुए राजद उम्मीदवार अरुण शाह पर 2,690 मतों की बढ़त बनाई है। इधर, सीवान से भाजपा के मंगल पांडेय और अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर आगे चल रहे हैं, जबकि वैशाली में जदयू के सिद्धार्थ पटेल बढ़त बनाए हुए हैं।

14 Nov 2025, 10:16:05 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: जब तक राहुल गांधी विदेश में उठेंगे तब तक NDA की जीत यहां हो चुकी होगी- भाजपा प्रवक्ता

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि भाजपा के दफ्तर में ढोल बजेंगे, मिठाई बटेगी, विपक्ष के दफ्तरों पर ताले लगेंगे। जब तक राहुल गांधी विदेश में उठेंगे तब तक NDA की जीत यहां हो चुकी होगी। बिहार की जनता को आज जंगलराज को नहीं जनकल्याण को जिताना है। बिहार की जनता को आज गुंडाराज पर ताला लगाना है। बिहार में कांग्रेस और RJD की हार तय है।

14 Nov 2025, 10:01:18 AM IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार में जदयू सबसे आगे

बिहार में जदयू इस समय सबसे आगे चल रही है। अभी रुझानों में जदयू 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि दूसरे नंबर पर उसकी सहयोगी बीजेपी है। बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है।

14 Nov 2025, 09:49:53 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: मंत्री मंगल पांडेय पीछे

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय सीवान सीट से पीछे चल रहे हैं।

14 Nov 2025, 09:43:17 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 LIVE: मोकामा से अनंत सिंह आगे

मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।

14 Nov 2025, 09:41:29 AM IST

Bihar Election Result Live: विजय सिन्हा ने फिर किया अप्पू-पप्पू का जिक्र

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी-नीतीश पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे

14 Nov 2025, 09:39:16 AM IST

Bihar Chunav Results 2025 LIVE: चनपटिया से जन सुराज उम्मीदवार पीछे

बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से जन सुराज के मनीष कश्यप अब पीछे हो गए हैं। बीजेपी के उमाकांत सिंह आगे चल रहे हैं।

14 Nov 2025, 09:32:45 AM IST

Bihar Constituency Wise Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में शुरुआती रुझानों के अनुसार कई प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। मीनापुर से जेडीयू के अजय कुमार, हिसुआ से भाजपा के अनिल सिंह, बरुराज से भाजपा के अरुण कुमार सिंह और बेतिया से भाजपा की रेनू देवी आगे चल रहे हैं। वहीं मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी से श्याम रजक सिंह, मसौड़ी से अरुण मांझी और दरभंगा सदर से संजय सरावगी शुरुआती दौर में बढ़त बनाए हुए हैं। ये नतीजे बताते हैं कि मतगणना के शुरुआती चरण में एनडीए और अन्य उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।

View full Image
14 Nov 2025, 09:22:48 AM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले रुझान आने लगे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक शुरुआती रुझानों में BJP 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं JDU भी 5 सीटों पर आगे चल रही है।

View full Image
14 Nov 2025, 09:10:38 AM IST

Bihar Chunav Winners List 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। राजनगर से सुजीत कुमार, औरई से रमा निषाद, बारूराज से अरुण कुमार सिंह और साहिबगंज से राजू सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं ढाका विधानसभा सीट पर पहले राउंड में बीजेपी के पवन जयसवाल बढ़त बनाए हुए हैं।

View full Image
14 Nov 2025, 08:53:32 AM IST

Bihar Chunav Winners List 2025 LIVE: शुरुआती रुझानों में तेजस्वी यादव को मिली बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझान भी आने लगे है। शुरूआती रुझानों में तेजस्वी आगे चल रहे हैं।

14 Nov 2025, 08:49:01 AM IST

Bihar Election Result 2025: पटना में महिलाओं से अधिक पुरुषों ने किया मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव मेपटना राज्य का एकमात्र जिला रहा, जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक दर्ज किया गया। पटना में जहां 60.05 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 57.88 रहा।

14 Nov 2025, 08:40:49 AM IST

Bihar Election 2025 Results Key Highlights: पोस्टल बैलेट में NDA को मिली बढ़त

पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है। एनडीए फिलहाल 65 सीटों पर आगे चल रहा है, जिनमें भाजपा 38 और जदयू 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन 42 सीटों पर आगे है, जिनमें राजद 33 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है।

14 Nov 2025, 08:04:59 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले राजीव रंजन ने बताया कौन बनेगा सीएम?

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में आयेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनना तय है।

14 Nov 2025, 08:10:42 AM IST

Bihar Election 2025 Results Key Highlights:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुई वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर आज फैसला आने वाला है। आठ बजते ही बैलेट पेपर से हुए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

अगला ब्लॉग
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionबिहार चुनाव परिणाम 2025 Key Highlights: NDA के प्रदर्शन से पीएम मोदी गदगद, बोले- बिहार के लोगों ने उड़ा दिया गर्दा
More
बिजनेस न्यूज़Electionबिहार चुनाव परिणाम 2025 Key Highlights: NDA के प्रदर्शन से पीएम मोदी गदगद, बोले- बिहार के लोगों ने उड़ा दिया गर्दा