Bihar Cabinet: नीतीश कुमार की नई टीम कल लेगी शपथ, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर किसका नाम होगा फाइनल?

Bihar New Cabinet: बिहार में गुरुवार को नीतीश कुमार नई सरकार के साथ शपथ लेंगे। करीब 20 मंत्री पद संभालेंगे। डिप्टी सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी, मंगल पांडे, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल के नाम चर्चा में हैं। जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों से पुराने और नए चेहरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Nov 2025, 12:15 PM IST
कल गांधी मैदान में नीतीश कुमार और 20 मंत्री लेंगे शपथ
कल गांधी मैदान में नीतीश कुमार और 20 मंत्री लेंगे शपथ(HT)

Bihar Cabinet: बिहार की राजनीति में नया पन्ना खुलने वाला है। चुनावी नतीजों के बाद अब गुरुवार 20 नवंबर को नीतीश कुमार अपनी नई टीम के साथ शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम से लेकर स्पीकर तक कई अहम पदों पर किसका नाम फाइनल होगा, यही सबसे बड़ी चर्चा है।

डिप्टी सीएम के दावेदार

डिप्टी सीएम के पद को लेकर बीजेपी में कई नाम चर्चा में हैं। सम्राट चौधरी, मंगल पांडे और विजय कुमार सिन्हा को इस पद का दावेदार माना जा रहा है। खास बात यह है कि विजय सिन्हा का नाम स्पीकर और प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए भी सामने आ रहा है।

बीजेपी के संभावित मंत्री

बीजेपी से नितिन नबीन, श्रेयसी सिंह और रामा निषाद को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। पार्टी एक या दो डिप्टी सीएम नियुक्त कर सकती है। साथ ही महिला को भी इस पद पर मौका देने की चर्चा है। गौरतलब है कि रेनू देवी पहले बिहार की डिप्टी सीएम रह चुकी हैं।

जेडीयू कोटे से चेहरे

जेडीयू के कई पुराने मंत्री फिर से कैबिनेट में जगह पा सकते हैं। इनमें बिजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, जामा खान, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन साहनी शामिल हैं। नए चेहरों में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और कालाधर मंडल का नाम लिया जा रहा है।

सहयोगी दलों की हिस्सेदारी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) से राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार, जो पहले से मंत्री हैं, को फिर से मौका मिल सकता है।

बीजेपी के पुराने और नए चेहरे

बीजेपी के कई पूर्व मंत्री जैसे सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नबीन, नितीश मिश्रा, रेनू देवी और जनक राम को फिर से कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं नए चेहरों में श्रेयसी सिंह और रामा निषाद को मंत्री पद दिया जा सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी डिप्टी सीएम पद के दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा रामकृपाल यादव और प्रेम कुमार का नाम स्पीकर या मंत्री पद के लिए चर्चा में है।

अब सबकी नजर गांधी मैदान पर होगी, जहां नीतीश कुमार और उनकी नई टीम शपथ लेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे कौन सा पद मिलता है और नई सरकार में कौन-कौन शामिल होता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Cabinet: नीतीश कुमार की नई टीम कल लेगी शपथ, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर किसका नाम होगा फाइनल?
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Cabinet: नीतीश कुमार की नई टीम कल लेगी शपथ, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर किसका नाम होगा फाइनल?