Bihar Election Hot Seat Results Live: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। एक तरफ एनडीए ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर है, तो दूसरी तरफ आरजेडी अपने 25–35 साल की राजनीति का सबसे बड़ा झटका झेलती दिख रही है। इस बार दो चरणों में 254 सीटों पर मतदान हुआ था- 6 और 11 नवंबर को। पहले चरण में 64.46% और दूसरे चरण में 65.12% वोटिंग हुई, जो रिकॉर्ड स्तर पर रही। यही वजह है कि इस बार का चुनाव बेहद रोचक और अप्रत्याशित माना जा रहा है।
बिहार चुनाव के कई हॉट सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिखी। बड़े नेताओं से लेकर स्टार उम्मीदवारों तक, हर सीट पर जनता की नजरें टिकी हुई हैं।
नोट: प्रत्याशियों के नाम उनके वोट बढ़ने‑घटने के आंकड़ों के हिसाब से बदल रहे हैं। यहां कौन आगे और कौन पीछे है, उसके नाम लगातार अपडेट हो रहे हैं।
राघोपुर-अलीनगर-छपरा सीट पर बदलती तस्वीरें
राघोपुर सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अब भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार से पीछे चल रहे हैं। यह सीट हमेशा से सुर्खियों में रहती है और इस बार भी लोगों की निगाहें यहां टिकी हैं। वहीं दरभंगा की अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर आगे हैं। यह सीट पूरे चुनाव में चर्चा में रही। छपरा सीट पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं। शुरुआती दौर में वह आगे थे, लेकिन अब पीछे चल रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी से है।
चुनाव आयोग के 9.30 बजे तक के शुरुआती रुझान के मुताबिक, बीजेपी पांच सीटों पर बढ़त बनाए है, RJD 2, JDU 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। यह आंकड़ा इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वोटों की गिनती जारी है।