Bihar Election Results 2025: NDA की सुनामी में डूब गई तेजस्वी-राहुल की नाव, जानिए BJP-JDU ने जीती कितनी सीट

Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव में एनडीए ने भारी बहुमत के साथ सत्ता की चौखट पार कर ली है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने वाले हैं। इस बार NDA ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटें जीती हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Nov 2025, 11:33:18 AM IST
नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार चुनाव मे किया कमाल
नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार चुनाव मे किया कमाल

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। एनडीए ने इस बार ऐसी प्रचंड जीत हासिल की है कि हर तरफ बस उनके ही चर्चे हैं। बीजेपी ने 89 सीटों पर अपना दम दिखाया, वहीं जेडीयू ने 85 सीटें जीतकर फिर साबित कर दिया कि बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव आज भी बरकरार है। एनडीए ने इस बार बिहार चुनाव 2025 में 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी साफ है कि जनता ने एक बार फिर गठबंधन पर भरोसा जताया है और नतीजों में इसका असर सीधे-सीधे दिख रहा है।

आइए बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट पर नजर डालते हैं।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
14 Nov 2025, 03:10:52 PM IST

Bihar Election LIVE: बिहार चुनाव में अकेले लहरा रही AIMIM की पतंग, 6 सीटों पर बनाई बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अकेले दम पर मैदान में उतरी AIMIM ने सीमांचल क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। पार्टी के छह उम्मीदवार जोकिहाट से मोहम्मद मुर्शिद आलम, बहादुरगंज से मोहम्मद तौसीफ आलम, ठाकुरगंज से गुलाम हसनैन, कोछाधामन से मोहम्मद सरवर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान और बैसी से गुलाम सरवर—रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं।

14 Nov 2025, 02:53:35 PM IST

Bihar Election LIVE: राजद नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

View full Image
14 Nov 2025, 02:44:34 PM IST

Bihar Election LIVE: लालू के दोनों लाल फंसे, तेजप्रताप हार के करीब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों लाल चुनाव में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ-साथ तेज प्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं। महुआ सीट से तेजप्रताप यादव करीब 26563 वोटों से तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। महुआ सीट पर लोजपा रामविलास के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश रोशन हैं।

14 Nov 2025, 02:21:31 PM IST

Bihar Election LIVE: बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर को झटका

बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक के रुझानों में हर पार्टी को कुछ न कुछ मिला है। किसी को कम तो किसी को ज्यादा, लेकिन प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ऐसी है, जिसका खाता भी नहीं खुला है। बिहार में सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार करने वाली जन सुराज के लिए बिहार चुनाव के नतीजे बेहद निराशाजनक रहे।

14 Nov 2025, 02:11:15 PM IST

Bihar Election LIVE: BJP में जश्न का दौर शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर बीजेपी समर्थक जश्न मना रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। एनडीए 197 सीटों (BJP 89, JDU 79, LJP(RV) 21, HAMS 4, RLM 4) पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है।

14 Nov 2025, 01:27:16 PM IST

हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है- मनोज झा

बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है... वोटों की गिनती बेहद धीमी है। ये सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।

14 Nov 2025, 01:25:37 PM IST

Bihar Election LIVE: पटना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा और जदयू समर्थकों ने जश्न मनाया।

14 Nov 2025, 01:10:11 PM IST

Bihar Election LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में वाम दलों का कैसा है हाल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताज़ा रुझानों में वाम दलों ने बढ़त बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, वामपंथी पार्टियां राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं, जिससे यह साफ होता है कि जनता के बीच उनकी पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है। इन सीटों पर CPI, CPI(M) और CPI(ML) जैसे दलों के प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से बढ़त बनाए हुए हैं।

14 Nov 2025, 12:43:01 PM IST

Bihar Election Results 2025 Live: बिहार चुनाव रिजल्ट के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 14480 वोटों से आगे चल रहे हैं।

View full Image
14 Nov 2025, 12:36:06 PM IST

Bihar Election LIVE: बिहार की वैशाली विधानसभा सीट पर किसका दबदबा?

वैशाली विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल ने चुनावी मैदान में मजबूत बढ़त बना ली है। अब तक की गिनती में उन्होंने 33,377 वोट हासिल किए हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, राजद के अजय कुशवाहा से 7,545 मतों से आगे चल रहे हैं। दस राउंड की मतगणना के बाद अजय कुशवाहा को लगभग 26,000 वोट मिले हैं, जिससे यह सीट जदयू के पक्ष में जाती दिख रही है।

14 Nov 2025, 12:25:32 PM IST

Bihar Election LIVE: सीवन जिले की सभी विधानसभा सीटों का हाल

View full Image
14 Nov 2025, 12:19:27 PM IST

Bihar Election LIVE: तेजस्वी यादव को राघोपुर में लगा बड़ा झटका

4/30 राउंड की गिनती के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से 3016 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

14 Nov 2025, 12:11:29 PM IST

Bihar Election LIVE: बिहार की जनता ने साफ कर दिया महागठबंधन का सूपड़ा-जगदंबिका पाल

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना के रुझानों पर कहा कि 192 सीटों पर लगभग भाजपा-NDA आगे है और 50 से भी कम पर महागठबंधन है। इससे साफ हो गया है कि महागठबंधन का सूपड़ा बिहार की जनता ने साफ कर दिया है।

14 Nov 2025, 12:08:22 PM IST

Bihar Election LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताजा रुझानों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पार्टी के 3 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

View full Image
14 Nov 2025, 12:07:09 PM IST

Bihar Election Results 2025 Live: मस्लिम बहुल की आमौर सीट का कैसा है हाल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मुस्लिम बहुल इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्णिया जिले की आमौर सीट से AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में अख्तरुल ईमान बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे ये सीट राजनीतिक विश्लेषकों के लिए विशेष रुचि का विषय बन गई है।

14 Nov 2025, 11:57:22 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: 1200 वोट से पीछे चल रहे तेजस्वी यादव

राघोपुर विधानसभा सीट पर इस बार तेजस्वी यादव को कड़ा मुकाबला झेलना पड़ रहा है। तीसरे राउंड की गिनती में वे 1200 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार से है, जो पहले भी 2010 में इसी सीट पर तेजस्वी की मां राबड़ी देवी को हराकर चर्चा में आए थे।

14 Nov 2025, 11:54:45 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार 5/34 राउंड की गिनती के बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 3504 वोटों से आगे चल रहे हैं।

View full Image
14 Nov 2025, 11:36:29 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

View full Image
14 Nov 2025, 11:34:40 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: पटना के एएन कॉलेज मतगणना केंद्र से मिले रुझानों में मोकामा, दीघा और दानापुर सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अनंत सिंह, संजीव चौरसिया और रीत लाल यादव ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत बढ़त बना ली है।

View full Image
14 Nov 2025, 11:32:39 AM IST

Bihar Election LIVE: बिहार की जनता ने महागठबंधन को बहुत साल पहले ही नकार दिया था-शांभवी चौधरी

LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने पहले से ही कहा था कि बिहार में लोगों को बदलाव नहीं विकास चाहिए। जिस नकारात्मक सोच से महागठबंधन अपनी राजनीति करती है उसको बिहार की जनता ने बहुत साल पहले ही नकार दिया था।

14 Nov 2025, 11:26:08 AM IST

Bihar Election LIVE: छपरा में खेसारी लाल यादव को लगा झटका

छपरा विधानसभा सीट पर रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी छोटी कुमारी 3301 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। उनके पीछे आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव हैं, जिन्हें अब तक 2327 वोट मिले हैं।

14 Nov 2025, 11:15:09 AM IST

Bihar Election LIVE: NDA के दफ्तरों में जश्न का माहौल

बिहार चुनाव के ताजा रुझानों में एनडीए और जेडीयू को मिलती मजबूत बढ़त के बीच पार्टी कार्यालयों में उत्सव का माहौल बन गया है। जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज़ में शंख, घंटा और घड़ियाल बजाते हुए जश्न मनाने पार्टी दफ्तर पहुंच रहे हैं, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी जीत के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

14 Nov 2025, 11:09:14 AM IST

Bihar Election LIVE: किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे- जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले ही कहा कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई है। हम उसी दिशा में जा रहे हैं. किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।

14 Nov 2025, 11:07:46 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: बिहार की जनता ने अमन चैन को किया वोट- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जगंलराज, लूट के प्रतीक है और बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है। युवा ने इनके कार्य नहीं देखे लेकिन बुजुर्गों ने इनके कार्य देखें हैं और ये जीत उसकी है।

14 Nov 2025, 10:56:58 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: हम 175 से अधिक का आंकड़ा पार करेंगे- प्रवीण खंडेलवाल,भाजपा सांसद

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा कि बिहार चुनाव के रुझान जो आ रहे हैं वो स्पष्ट रूप से ये दर्शाते हैं कि बिहार की जनता पीएम मोदी पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है और निश्चित रूप से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम 175 से अधिक का आंकड़ा पार करेंगे।

14 Nov 2025, 10:47:51 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर के दावे फुस्स

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जनसुराज पार्टी के लिए हालात चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं। प्रशांत किशोर की अगुवाई में मैदान में उतरी पार्टी राज्य की 243 सीटों में से केवल दो चनपटिया और करगहर पर ही बढ़त बनाती दिख रही है। ये प्रदर्शन पार्टी के लिए निराशाजनक माना जा रहा है, खासकर तब जब जनसुराज ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया था।

14 Nov 2025, 10:42:36 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: पश्चिमी चंपारण की कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। कुछ सीटों पर मामूली अंतर से बढ़त है, जबकि कुछ पर उम्मीदवारों ने अच्छी बढ़त बना ली है।

View full Image
14 Nov 2025, 10:37:36 AM IST

Bihar Election LIVE: बिहार इतिहास लिखने जा रहा है- गौरव भाटिया

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है... तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।

14 Nov 2025, 10:28:50 AM IST

Bihar Election LIVE: महुआ विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव को लगा झटका

बिहार की महुआ विधानसभा सीट से राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे को बड़ा झटका लग रहा है। तेजप्रताप यादव जो अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे हैं, वे महुआ सीट पर 2000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनका मुख्य मुकाबला एनडीए के लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह से है।

14 Nov 2025, 10:19:35 AM IST

Bihar Election LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताज़ा रुझानों में जदयू 58 सीटों, भाजपा 50 सीटों, राजद 30 सीटों, लोजपा (RV) 15 सीटों और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। इन आंकड़ों से साफ़ है कि एनडीए गठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, जबकि महागठबंधन भी कई सीटों पर पकड़ बनाए हुए है।

View full Image
14 Nov 2025, 10:14:28 AM IST

Bihar Election LIVE: बिहार चुनाव में कैसा है लालू यादव के बेटों का हाल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताज़ा रुझानों में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महुआ सीट पर चौथे स्थान पर पिछड़ गए हैं। वहीं उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।

14 Nov 2025, 10:12:16 AM IST

Bihar Election Results 2025 Live: बिहार के दानापुर में राजद ने बनाई बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के ताज़ा रुझानों में राजपुर से एनडीए के संतोष निराला आगे चल रहे हैं, जबकि दरभंगा बहादुरपुर से राजद के भोला यादव और दानापुर से राजद के रितलाल यादव ने मजबूत बढ़त हासिल की है।

14 Nov 2025, 10:10:53 AM IST

Bihar Election Results 2025: महुआ विधानसभा सीट पर कौन चल रहा आगे?

महुआ सीट से LJP(RV)'s के संजय कुमार सिंह 1409 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव 1/26 राउंड की मतगणना के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

14 Nov 2025, 10:04:16 AM IST

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कौन सा प्रत्याशी कितना आगे?

View full Image
14 Nov 2025, 10:01:48 AM IST

Purnia Chunav Results 2025 Live: पूर्णिया की 3 पर NDA ने बनाई बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में पूर्णिया जिले का प्रदर्शन खासा चर्चा में है। पूर्णिया की 6 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है।

14 Nov 2025, 09:59:25 AM IST

Bihar Chunav Result 2025 Live: भारी बहुमत से NDA आगे है- सैयद शाहनवाज़ हुसैन

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है।

14 Nov 2025, 09:48:07 AM IST

Bihar Chunav Result 2025 Live: सत्ता में किसे बैठाना है, यह जनता तय करेगी- संजय कुमार झा

Bihar Chunav Result 2025: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राघोपुर से राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्ता में किसे बैठाना है, यह जनता तय करेगी। उन्होंने तेजस्वी की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जबरदस्ती सत्ता पर कब्जा करने की बात नहीं होती। झा ने आगे कहा कि तेजस्वी को यह विश्लेषण करना चाहिए कि उनकी स्थिति ऐसी क्यों बनी। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किया है, उस पर बिहार की जनता का विश्वास लगातार बढ़ा है। यही कारण है कि उन्हें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है और उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है।

14 Nov 2025, 09:38:36 AM IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में शुरुआती रुझानों के अनुसार कई प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। मीनापुर से जेडीयू के अजय कुमार, हिसुआ से भाजपा के अनिल सिंह, बरुराज से भाजपा के अरुण कुमार सिंह और बेतिया से भाजपा की रेनू देवी आगे चल रहे हैं।

View full Image
14 Nov 2025, 09:37:16 AM IST

Bihar Chunav Results 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के शुरुआती रुझान सामने आ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार शुरुआत में बीजेपी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं JDU 18 सीटों पर आगे चल रही है।

View full Image
14 Nov 2025, 09:28:19 AM IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: इन सीटों पर बीजेपी को बढ़त

ECI के रुझानों में बीजेपी को जिन सीटों पर बढ़त मिली है, वो हैं- नरकटियागंज (संजय कुमार पाण्डेय), लौरिया (विनय बिहारी), बेतिया (रेणु देवी), ढाका (पवन कुमार जयसवाल), खजौली (अरुण शंकर प्रसाद), राजनगर (सुजीत कुमार), पूर्णिया (विनय कुमार खेमका), औरेया (रमा निषाद), कुढ़ौनी (केदार प्रसाद गुप्ता), बरुराज (अरुण कुमार सिंह), साहिबगंज (राजू कुमार सिंह), हाजीपुर (अवधेश सिंह), बाढ़ (सियाराम सिंह), दिघा (संजीव चौरसिया), बांकीपुर (नितिन नबीन), कुम्हरार (संजय कुमार), रामनगर (नंदकिशोर राम), पिपरा (श्याम बाबू प्रसाद यादव), मधुबन (राना रणधीर), झंझारपुर (नीतीश मिश्रा), पूर्णिया ( विजय कुमार खेमका), दरभंगा (संजय सरावगी), हाजीपुर (अवधेश सिंह) शामिल हैं।

14 Nov 2025, 09:03:33 AM IST

Bihar Election LIVE: रुझानों में शतक की ओर बढ़ा एनडीए

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का एनडीए गठबंधन शतक लगाने की ओर कदम बढ़ा चुका है। एनडीटीवी ने बताया है कि एनडीए के 90 कैंडिडेट आगे चल रहे हैं जबकि महागठबंधन के 63 उम्मीदवारों को प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिली हुई है।

14 Nov 2025, 08:49:14 AM IST

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: ECI के पहले रुझान का इंतजार

ECI ने अभी किसी सीट पर कोई रुझान नहीं दिया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर एक-एक चक्र की काउंटिंग पूरी होने के बाद आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। ईवीएम खुले बहुत वक्त नहीं हुआ है, इसलिए ईसीआई पर कोई डेटा अपडेट नहीं हुआ है।

14 Nov 2025, 08:38:35 AM IST

Bihar Election Results 2025 LIVE: घुड़सवार पुलिसकर्मियों की पटना में गश्त

14 Nov 2025, 08:18:05 AM IST

Bihar Election Results 2025 LIVE: शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त

सभी न्यूज चैनलों पर आ रहे शुरुआती रुझानों में बीजेपी-जेडीयू के गठबंधन एनडीए को विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त दिखाई जा रही है। न्यूज 18 के मुताबिक, सुबह 8.17 बजे तक के रुझान में एनडीए को 26 सीटों पर जबकि महगठबंधन को 15 सीटों पर बढ़त दी गई है। वहीं, आज तक पर एनडीए के 9 उम्मीदवारों को जबकि आरजेडी के 6 कैंडिडेट्स को आगे दिखाया गया है। एनडीटीवी पर एनडीए को 5 सीटों पर जबकि महागठबंधन को 2 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

14 Nov 2025, 08:07:45 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: मतगणना शुरू, पहले पोस्ट वोट्स की गिनती

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 8 बजते ही बिहार के सभी 38 जिलों में काउंटिंग का काम शुरू हो गया है। नियम के अनुसार, पहले पोस्ट बैलेट्स की गिनती हो रही है। 8.30 बजे से हर जिले में ईवीएम खुलने लगेंगे। कुछ देर बाद पहले रुझान भी आने लगेंगे।

14 Nov 2025, 07:55:31 AM IST

Election Results Bihar 2025: काउंटिंग से पहले महागठबंधन की धमकी

बिहार विधानसभा चुनावों की गिनती शुरू होने की पूर्व संध्या पर गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें प्रदेश के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो मतगणना में निष्पक्षता दिखाएं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अधिकारियों को चेतावनी दी। वहीं, आरजेडी नेता सुनील सिंह ने तो नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने तक की धमकी दे डाली। पढ़ें पूरी खबर।

14 Nov 2025, 07:37:06 AM IST

Bihar assembly elections: बिहार के डिप्टी सीएम का संदेश

View full Image
14 Nov 2025, 07:32:26 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: इन सीटों पर महागठबंधन के अंदर ही घमासान

View full Image
14 Nov 2025, 06:57:07 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: 11 सीटों पर महागठबंधन दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार विपक्षी महागठबंधन के विभिन्न दलों के बीच 11 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हुआ। 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में ऐसी पांच जबकि 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में छह सीटें थीं। ये 11 सीटे हैं- वैशाली, बिहारशरीफ, बछवाड़ा और बेलदौर, राजापाकड़ (सुरक्षित), कहलगगांव, सुल्तानगंज, चैनपुर, सिकंदरा (सुरक्षित) , करहगर और नरकटियागंज।

बिहार में इस बार के चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी)शामिल है।

14 Nov 2025, 06:33:47 AM IST

Bihar election 2025 result: एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिटल पोल में भी एनडीए की बढ़त

अगला ब्लॉग
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election Results 2025: NDA की सुनामी में डूब गई तेजस्वी-राहुल की नाव, जानिए BJP-JDU ने जीती कितनी सीट
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election Results 2025: NDA की सुनामी में डूब गई तेजस्वी-राहुल की नाव, जानिए BJP-JDU ने जीती कितनी सीट