
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। एनडीए ने इस बार ऐसी प्रचंड जीत हासिल की है कि हर तरफ बस उनके ही चर्चे हैं। बीजेपी ने 89 सीटों पर अपना दम दिखाया, वहीं जेडीयू ने 85 सीटें जीतकर फिर साबित कर दिया कि बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव आज भी बरकरार है। एनडीए ने इस बार बिहार चुनाव 2025 में 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी साफ है कि जनता ने एक बार फिर गठबंधन पर भरोसा जताया है और नतीजों में इसका असर सीधे-सीधे दिख रहा है।
आइए बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट पर नजर डालते हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, "लोगों ने जंगलराज को नकार दिया है, विकास को स्वीकारा है और प्रधानमंत्री मोदी में अपना विश्वास जताया है। नोट चोरी करने वाले वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। बिहार की जनता को मिली जीत प्रधानमंत्री में उनके विश्वास का प्रतीक है और नीतीश कुमार ने जंगलराज को खत्म करने का काम किया है, इसलिए लोगों ने भारी संख्या में वोट दिया है और यह जीत हासिल हुई है।
बिहार में भाजपा 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसकी सहयोगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने 85 सीट जीती हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिली हैं।
एनडीए ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 125 सीटें जीती थीं और उसके मुकाबले इस बार 77 सीटों के फायदे में है । 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए द्वारा जीती गई 125 सीटों में से, भाजपा ने 74 , जदयू ने 43, हम और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 4-4 सीटें जीती थीं।
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे उस कहानी को बयान कर रहे हैं, जिसमे प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री कुमार किसी परिकथा के नायक की तरह उभरे हैं। दूसरी तरफ इस चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जनता के दिलों में जगह नही बना पाए। महागठबंधन इस चुनाव में महज 35 सीटों पर सिमट गया है।
बिहार चुनाव के नतीजों पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि मैं बिहार की सीमांचल की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमें भारी संख्या में वोट दिया और हमने 5 सीटों पर जीत हासिल की। हमने महागठबंधन से भी कहा था था कि हमें साथ लें जिससे धर्मनिरपेक्ष वोट बंटे नहीं और हम मिलकर भाजपा को हराएं। महागठबंधन के नेताओं में घमंड है, जिसके कारण इनका सूपड़ा साफ हो गया।
Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीती हैं। आरजेडी को इस बार सिर्फ 25 सीटों पर भरोसा मिला। लोजपा (रा.) ने 19 सीटें अपने नाम कीं, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। इसके अलावा CPI(ML) ने 2 सीटें जीतीं, हम पार्टी को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिलीं। AIMIM ने भी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। CPI(M), IIP और बसपा को 1-1 सीट पर जीत मिली।
Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। इस बार एनडीए ने ऐसी लहर चलाई कि दूसरे गठबंधनों की हवा ही निकल गई। बीजेपी ने मैदान में 89 सीटें पकड़ लीं और जेडीयू ने 85 सीटें लेकर फिर दिखा दिया कि बिहार की सियासत में उनकी पकड़ कमजोर नहीं हुई है। कुल मिलाकर एनडीए 200 के पार निकल गया, जिससे साफ समझ आता है कि इस बार भी जनता ने पूरे भरोसे के साथ वही पुराना गठबंधन वापस चुना है।
Bihar Election Results 2025 LIVE: अलीनगर सीट से उतरीं मैथिली ठाकुर (BJP) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। अपनी पहली ही लड़ाई में जीतने के साथ वो बिहार की सबसे कम उम्र की MLA बन गई हैं। लोगों ने उन पर भरोसा दिखाते हुए बड़े अंतर से उन्हें आगे किया, और अब उनका नाम हर तरफ चर्चा में है।
Bihar Election Results 2025 Live: बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, "बिहार की जनता ने इस बार जातिवाद को दरकिनार कर प्रधानमंत्री मोदी को ध्यान में रखकर वोट दिया है... बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बात साफ कर दी है- राहुल गांधी का वोट चोरी का मुद्दा अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव, जो जातिवाद के नाम पर लोगों को वोट के लिए प्रेरित करते थे, ऐसा करने में नाकाम रहे..."
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, "भाजपा और NDA का जो सुशासन बिहार में रहा है, जनता ने उस पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम कर दिखाए हैं, उसी कारण हमारा भारत विकसित भारत की श्रेणी में आया है... प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सरकार के काम पर जनता ने मुहर लगा दी है... जनता ने भाजपा को जो जनादेश दिया है, मैं उसके लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं..."
भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, "बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार को जिस तरह की जीत दी है, यह जनता का विश्वास दिखाता है। यह बिहार के भविष्य, युवाओं और किसानों के लिए है... जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
Bihar Election Results 2025 LIVE: छपरा सीट पर राजद के खेसारी लाल यादव को हार मिली। अच्छी-खासी लोकप्रियता के बावजूद उनकी हार ने जनता की प्राथमिकता की तस्वीर साफ कर दी है। चुनाव में भले ही जो भी नतीजे आए हों पर खेसारी ने अपना मनोबल नहीं गिराया। उन्होंने X पोस्ट पर लिखा, " क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही… जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी...जय बिहार!
Bihar Election Results 2025 LIVE: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार चुनाव के नतीजों पर बयान दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।"
Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय सीट पर झंडा गाड़ा है। उन्होंने 24940 वोटों से इस सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने रोड शो किया, जिसमें उनके हजारों समर्थक मौजूद रहे।
Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में एनडीए की जीत पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने चुनाव आयोग और सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोट से पहले लोगों के खातों में पैसे डालना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। गरीब राज्य बिहार में 10 हजार रुपये बड़ी रकम है और इससे वोट प्रभावित हुए। उन्होंने दावा किया कि इस बार करीब 65 लाख वोट कटे, जिसका सीधा असर नतीजों पर पड़ा। साथ ही घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर डर का माहौल बनाया गया, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ ही देर में आ जाएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक 212 सीटों का नतीजा जारी किया जा चुका है। इनमें भाजपा 80 सीटों के साथ सबसे आगे है। जेडीयू भी 72 सीटों पर काबिज है। मतगणना अंतिम चरण में है और जल्द ही बिहार में किसकी सरकार बनेगी, ये तय हो जाएगा।
Bihar Election Results 2025 LIVE: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अभी तक 195 सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें बीजेपी 78 और जेडीयू को 65 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाषण दिया। उन्होंने नीतीश कुमार समेत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
Bihar Elections Results 2025 LIVE: पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा- बंगाल ने बिहार की विजय का रास्ता भी बना दिया है। उन्होंने अपने भाषण में बंगाल के लोगों को संबोधित किया और कहा कि अब भाजपा पश्चिम बंगाल में भी जंगल राज को खत्म कर देगी।
Bihar Election Results 2025 LIVE: बंगाल ने बिहार की विजय का रास्ता भी बना दिया है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बंगाल के लोगों को संबोधित किया और कहा कि अब भाजपा पश्चिम बंगाल में भी जंगल राज को खत्म कर देगी।
Bihar Election Results 2025 LIVE: कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉजिटिव विजन नहीं। सच्चाई ये है कि आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (MMC) बन गई है। और कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है। इसलिए अब कांग्रेस के अंदर भी एक अलग घड़ा पैदा हो रहा है। आशंका है कि आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। और कांग्रेस के जो सहयोगी दाल है वो भी समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी निगेटिव पॉलिटिक्स में सभी को एक साथ डुबो रही है। कांग्रेस से सावधान रहने कि जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि RJD को सांप सूंघा हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने RJD और कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि दोनों का झगड़ा अब खुलकर सामने आने वाला है।
Bihar Election Results 2025 LIVE: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि बिहार में 35 सालों से बाहर है कांग्रेस। उन्होंने आगे कहा- पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों की संख्या तक नहीं पहुंच पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं ,और इनमें भी कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। और इतने चुनावों में हमारे उतने विधायक जीत चुके हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.