Bihar Chunav Results 2025: बिहार में 2005 से नीतीश की बहार, क्या लालू राज का है अंत?

Bihar Chunav Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। साल 2005 से नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी से सत्ता छीनी थी। उस समय नीतीश कुमार की सोशल इंजीनियरिंग काम आई थी। आइये जानते हैं बिहार में NDA का कैसा रहा प्रदर्शन

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Nov 2025, 01:09 PM IST
Bihar Chunav Results 2025: साल 2020 में NDA को 125 सीटें मिली थी।
Bihar Chunav Results 2025: साल 2020 में NDA को 125 सीटें मिली थी।(Livemint)

Bihar Chunav Results 2025: बिहार में फिर से नीतीश कुमार की बहार आने वाली है। 2025 के नतीजों की तस्वीर साफ होने लगी है। बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है। बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। रुझानों में एनडीए को 190 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन 50 सीटों के आसपास है। NDA में सबसे ज्यादा कमाल चिराग पासवान कर रहे हैं।

बिहार में इस बार के चुनाव में तेजस्वी यादव का तेज फीका नजर आने लगा है। वहीं चिराग पासवान ने कमाल की बढ़त बनाई है। साल 2005 से बिहार में नीतीश कुमार का राज चल रहा है। उस दौरान नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से सत्ता की चाबी छीनी थी। नीतीश कुमार को साल 2005 में सोशल इंजीनियर कहा गया था। दरअसल नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने टॉप भी किया था। आइये जानते हैं साल 2005 से लेकर अब तक बिहार में NDA, JDU, RJD समेत अन्य पार्टियों का कैसा रहा हाल

2005 में नीतीश कुमार बने सीएम

साल 2005 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और JDU ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस दौरान जेडीयू को 88 सीटें मिली। वहीं बीजेपी ने भी 55 सीटें अपने नाम कर लीं। दूसरी तरफ, आरजेडी को 54 सीटें हासिल हुईं, लेकिन काग्रेस 9 सीटों तक सिमट गई। कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बहुमत का आंकड़ा एनडीए के पक्ष में गया था।

यह भी पढ़ें | बिहार चुनाव में बड़ा उलटफेर! छपरा में पिछड़ गए खेसारी, तो अलीनगर में मैथिली आगे

विधानसभा रिजल्ट 2010 के नतीजे

साल 2010 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) साथ-साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस बार के चुनाव में जेडीयू 115 और बीजेपी को 91 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को 4 और आरजेडी को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कुल मिलाकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का ग्राफ लगातार गिरता चला गया।

यह भी पढ़ें | रुझानों में मैथिली ठाकुर आगे, RJD के बिनोद पीछे

विधानसभा रिजल्ट 2015 के नतीजे

साल 2015 में बिहार विधानसभा की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नीतीश की पार्टी जेडीयू ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी से हाथ मिला लिया। इस दौरान लालू और नीतीश कुमार की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। साल 2015 में जेडीयू को 71 सीटें मिली। वहीं बीजेपी को 53 सीटों पर संतोष करना पड़ा। आरजेडी को 80 और कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं। आरजेडी इस बार एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी। नीतीश कुमार राज्य के सीएम बने और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन गए। लेकिन हालात कुछ ऐसे बदले कि मझधार में ही नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर बीजेपी से हाथ मिला लिया। ऐसे में आरजेडी के तेजस्वी यादव का डिप्टी सीएम पद भी चला गया। इस बार फिर से नीतीश कुमार बीजेपी के सपोर्ट से सीएम बन गए और राज्य में NDA की सत्ता आ गई।

यह भी पढ़ें | क्या तेजस्वी यादव की पार होगी नैया? शुरुआती रुझानों में NDA बना रही दबदबा

विधानसभा रिजल्ट 2020 के नतीजे

बिहार के सियासी गलियारे में हमेशा उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। NDA का घटक दल चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अलग हो गई। राज्य में बीजेपी और JDU ने मिलकर चुनाव लड़ा। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अलग चुनाव लड़ा। इधर आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में चिराग पासवान तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को तगड़ा झटका दिया। जेडीयू को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू ने 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और सिर्फ 43 सीटों पर जीत का स्वाद चखा। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने 135 सीटों पर प्रत्याशी उतारे और जीत सिर्फ एक सीट पर मिली। हालांकि, उसने 5 प्रतिशत से ज्यादा वोटों पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ें | सीवान, छपरा, गोपालगंज में कांटे की लड़ाई, हाई प्रोफाइल सीटों पर कांटे की टक्कर

चिराग ने नीतीश का कर दिया खेला

साल 2020 में चिराग पासवान को भले ही एक सीट पर जीत मिली हो, लेकिन नीतीश कुमार के साथ बड़ा खेला कर दिया । चुनावी प्रचार के दौरान चिराग पासवान हमेशा नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देते रहे। इससे नीतीश कुमार को तगड़ा नुकसान हुआ। भारतीय जनता पार्टी को 74 सीटों पर जीत मिली। इधर लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को साल 2020 में 75 सीटों पर जीत मिली और कांग्रेस को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

पार्टी2005 का परिणाम2010 का परिणाम2015 का परिणाम2020 का परिणाम2025 का परिणाम
जेडीयू881157143अंतिम परिणाम का इंतजार
बीजेपी55915374अंतिम परिणाम का इंतजार
आरजेडी54228075अंतिम परिणाम का इंतजार
कांग्रेस942719अंतिम परिणाम का इंतजार

विधानसभा रिजल्ट 2025

साल 2025 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान फिर से NDA के घटक दल में शामिल हो गए। इस बार के चुनाव में बीजेपी, जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। रुझानों में अभी NDA की सरकार बन गई। वहीं महागठबंधन में शामिल आरजेडी सत्ता से बहुत दूर हो गई।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Results 2025: बिहार में 2005 से नीतीश की बहार, क्या लालू राज का है अंत?
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Results 2025: बिहार में 2005 से नीतीश की बहार, क्या लालू राज का है अंत?