
Bihar Chunav Results 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। राज्य में 243 विधानसभा की सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए इस आंकड़े को आसानी से पार करती हुई नजर आ रही है। बिहार में इस बार बंपर वोटिंग हुई, जो कि ऐतिहासिक है। इसमें कुल 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाला।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी के आगे महागठबंधन पस्त नजर आ रहा है। रुझानों में एनडीए की सरकार बन गई है। इसबीच त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है कि बिहार हम जीतने वाले हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले दिनों में हम पश्चिम बंगाल में भी जीत हासिल करेंगे।
छपरा विधानसभा सीट से चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी 44773 वोट हासिल कर चुकी हैं। वहीं RJD उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव छोटी कुमारी से 7739 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, "लोग बहुत अच्छे हैं। वे कभी बुरे नहीं होते... मैं हमेशा लोगों के बीच रहूंगा... जब मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूंगा। मुझे ईश्वर पर भरोसा है, किसी और पर नहीं।"
बिहार के अलीनगर विधानसभा सीट में 17 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां मैथिली ठाकुर 60000 के करीब वोट दर्ज करके अभी भी आगे चल रही हैं। वहीं आरजेडी के बिनोद मिश्रा 51 हजार से ज्यादा वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच अभी भी फासला 8000 से ज्यादा वोट का अंतर है।
बिहार में एनडीए ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गठबंधन 208 सीटों पर आगे चल रहा है। इससे पहले 2010 में उसने 206 सीटों पर जीत हासिल की थी। उधर, कांग्रेस का ग्राफ गिरता जा रहा है। वो सिर्फ 1 सीट पर आगे चल रही है। आरजेडी का भी इस चुनाव में बुरा हाल रहा है। वो 27 सीटों पर आगे है।
बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 18 राउंड की काउंटिंग के बाद तेजस्वी यादव 1186 वोटों से आगे हो गए हैं। पिछले कुछ राउंड से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे थे।
बिहार चुनाव के ताजा रुझानों ने महागठबंधन की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक तेजस्वी यादव 15वें राउंड की गिनती के बाद 8461 वोट से पीछे चल रहे हैं। राघोपुर जैसी परंपरागत सीट पर यह गिरावट उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसबीच कांग्रेस की स्थिति और ज्यादा खराब नजर आ रही है। ECI के अनुसार पार्टी पूरे बिहार में सिर्फ 1 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। यह नतीजे महागठबंधन के लिए करारा संदेश हैं कि जनता ने इस बार पूरी तरह NDA के पक्ष में वोट डाला है।
शिवसेना पार्टी (एकनाथ शिंदे) के संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे का बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर बयान सामने आया है। शिंदे ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। बिहार की जनता ने भ्रष्टाचार, अराजकता और जंगलराज देने वाली ताकतों को सिरे से खारिज कर दिया है। जनता ने जंगलराज नहीं, मंगलराज चुना है। कांग्रेस और उसके साथी दल जो केवल जाति और तुष्टिकरण की राजनीति पर टिके थे, वो पूरी तरह धराशायी हो गए।
25 साल की मैथिली राजनीति में कदम रख चुकी है। अलीनगर विधानसभा सीट से जीत के करीब पहुंच गई हैं। हर राउंड की वोटिंग मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। वहीं बिनोद मिश्रा काफी पीछे चल रहे हैं। चुनावी हलफनामे में मैथिली ने 2.32 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। उनकी कुल संपत्ति 3.82 करोड़ रुपये से अधिक है। मैथिली लाइव शो, सोशल मीडिया और कई ब्रांड एंडोर्स करके कमाई करती हैं। मैथिली अपनी सादगी से ही सबका दिल जीत लेती हैं।
अलीनगर में 14 राउंड की काउंटिंग खत्म हो चुकी है। इस बीच मैथिली ठाकुर करीब 50000 वोट हासिल कर चुकी हैं। इसके साथ ही 7,000 से ज्यादा वोट से दूसरे नंबर वाले बिनोद मिश्रा से आगे चल रही हैं। बिनोद मिश्रा अभी भी 42000 से ज्यादा वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की ओर से आगे बढ़ रही है। बीजेपी ने 93 सीटों पर बढ़त बना ली है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इससे पहले 2010 में बीजेपी ने 91 सीटें जीती थीं।
दरभंगा के अलीनगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर जीत के करीब पहुंच गई हैं। उन्होंने अपनी जीत की खुशी जताई और कहा कि उनकी पारी अब शुरू हो गई है। साथ ही, मैथिली ने अलीनगर की जनता को गीत गाकर धन्यवाद दिया। हालांकि अभी वोटों की गिनती जारी है और मैथिली अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले लंबी बढ़त बनाए हुए हैं।
अलीनगर की सीट से मैथिली ठाकुर 11 राउंड के बाद भी आगे ही चल रही हैं। मैथिली के 10 राउंड के बाद 38832 वोट हो चुके हैं और वो दूसरे नंबर वाले बिनोद मिश्रा से 8551 वोट आगे हैं। बिनोद के इस वक्त 30281 वोट हैं।
BJP - 90 सीटों पर आगे चल रही है
JDU- 80 सीटों पर आगे चल रही है
RJD- 29 सीटों पर आगे चल रही है
LJP (R)- 20 सीटों पर आगे चल रही है
कांग्रेस- 5 सीटों पर आगे चल रही है
AIMIM- 5 सीट पर आगे चल रही है
HAM- 4 सीटों पर आगे चल रही है
CPIML- 4 सीटों पर आगे चल रही है
RLM- 4 सीट पर आगे चल रही है
CPIM- 1 सीट पर आगे चल रही है
BSP- 1 सीट पर आगे चल रही है
अलीनगर में 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और यहां से अभी भी मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि बिनोद मिश्रा ने वापसी की कोशिश जरूर की है, लेकिन मैथिली के पास अभी भी 6 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त है। वहीं उन्हें 34000 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) तीन सीट आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। एआईएमआईएम के मोहम्मद सरवर आलम कोचाधामन में 11,156 मतों से, अमौर में अख्तरुल ईमान 14,262 मतों से और बायसी में गुलाम सरवर 5,756 मतों से आगे हैं। ये सभी सीट सीमांचल क्षेत्र में हैं, जहां मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है।
अलीनगर विधानसभा की काउंटिंग में मैथिली ठाकुर 7 राउंड के बाद भी अच्छी खासी बढ़त बनाए हुए हैं। मैथिली को 7 राउंड के बाद 25764 वोट मिल चुके हैं। वहीं बिनोद मिश्रा 16858 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मैथिली की लीड करीब 9000 वोट हो चुकी है।
बीजेपी अब बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इस बीच यह सवाल सियासी गलियारों में उठने लगा है कि सीएम कौन होगा? इस सवाल के जवाब में मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा इस बार भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हमारी एनडीए गठबंधन भी बेहतर जीत हासिल कर रही है।
अलीनगर में इस वक्त बीजेपी की मैथिली ठाकुर अच्छी खासी लीड ले चुकी हैं। मैथिली इस वक्त 6 राउंड की काउंटिंग के बाद आरजेडी के बिनोद मिश्रा से 8544 वोट आगे हैं। वहीं 6 राउंड की काउंटिंग के बाद मैथिली को 22000 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में इलेक्शन कमीशन के डेटा के मुताबिक, बीजेपी 83 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। वहीं, नीतीश कुमार की जेडीयू 79 सीटों पर आगे है। तेजस्वी यादव की आरजेडी ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई है। चिराग पासवान की LJPR 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और CMPIML को 6-6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी के बिनोद मिश्रा 4000 से ज्यादा वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। ये आंकड़े चार राउंड की काउंटिंग के बाद के हैं।
महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 3 राउंड की वोटिंग के बाद यह आंकड़ा जारी किया है। इस सीट पर चिराग पासवान के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन, तीसरे पर AIMIM के अमित कुमार और चौथे स्थान पर जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव हैं।
अलीनगर सीट पर तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी की मैथिली ठाकुर ने 11,000 से ज्यादा वोट हासिल कर लिए हैं। वहीं वे बिनोद मिश्रा से 4000 से ज्यादा वोट से लीड कर रही हैं। 3 राउंड में बिनोद 7000 वोट भी नहीं ले पाए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए की बिहार में सरकार बनती दिख रही है। बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझानों पर कांग्रेस का बयान आया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान में लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता पर भारी पड़ रहे हैं। इंतजार करते हैं कुछ समय बाद पता चलेगा कि क्या स्थिति रहती है।
अलीनगर सीट मिथिला क्षेत्र की राजनीतिक, सांस्कृतिक और जातीय समीकरणों से प्रभावित महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यहां ब्राह्मण, यादव, रविदास और अत्यंत पिछड़ी जातियों की अच्छी-खासी उपस्थिति होने से चुनावी गणित हमेशा जटिल रहा है। दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट हाई-प्रोफाइल है। इस सीट पर इस समय कांटे की टक्कर देखी जा रही है। बीजेपी की युवा उम्मीदवार और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने आरजेडी के अनुभवी नेता बिनोद मिश्रा पर शुरुआती बढ़त बना ली है।
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA को भारी बढ़त मिली हुई है। इसबीच बीजेपी के गौरव भाटिया ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। गौरव भाटिया ने कहा कि "ये विपक्ष वाले वोट चोरी, ईवीएम, एसआईआर को अब सिर्फ गाली देंगे।"
देशभर की नजरें दरभंगा के अलीनगर सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर मुकाबला इसलिए हाई-प्रोफाइल हो गया है क्योंकि बीजेपी ने पहली बार राजनीति में उतरीं लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि RJD ने अनुभवी नेता विनोद मिश्रा पर दांव खेला है। शुरुआती रुझानों में अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। वहीं आरजेडी के बिनोद मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। एनडीए 156 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महागठबंधन 73 सीटों पर आगे है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.