Bihar Election 2025: टाइगर अभी जिंदा है पोस्टर से गरमाई बिहार की सियासत, RJD ने किया पलटवार, तेजस्वी को बताया असली टाइगर

पटना में टाइगर अभी जिंदा है के पोस्टर से बिहार की सियासत में नई हलचल मच गई है। नीतीश कुमार को संरक्षक बताने वाले इस पोस्टर ने एनडीए में आत्मविश्वास भरा तो महागठबंधन को तंज का मौका दिया। राजद ने इसे विदाई पोस्टर कहते हुए तेजस्वी यादव को असली टाइगर बताया है।

Rishabh Shukla
अपडेटेड13 Nov 2025, 02:15 PM IST
नीतीश के नए पोस्टर से सियासी बवाल
नीतीश के नए पोस्टर से सियासी बवाल (Social Media)

बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर ने नतीजों से पहले बिहार की सियासत में गर्मा पैदा कर ही है। पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टाइगर जिंदा है बताया गया है। पोस्टर में नीतीश को समाज के सभी वर्गों खासकर हाशिए पर रहने वालों का संरक्षक दिखाया गया है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की यह इच्छा भी झलकती है कि नीतीश चौथी बार मुख्यमंत्री बनें।

राजद ने कहा- तेजस्वी यादव असली टाइगर

इस पोस्टर पर राजद ने पलटवार किया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि पोस्टर वाले टाइगर को जनता पसंद नहीं करती, असली टाइगर तो तेजस्वी यादव हैं। उन्होंने दावा किया कि आज रात एनडीए सरकार की विदाई तय है। राजद का आरोप है कि जेडीयू पर अब नीतीश का नहीं बल्कि भाजपा नेताओं का नियंत्रण है। इससे पहले आरजेडी ने तेजस्वी यादव को बिहार का नायक बताते हुए पोस्टर जारी किया था, तो जवाब में जेडीयू ने जवाब में नीतीश को जनसेवक के रूप में पेश किया था।

कौन है असली टाइगर, कल मिलेगा जवाब

गौरतलब है कि बिहार में दो चरणों में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है, अब 14 नवंबर यानी की कल नतीजे आएंगे। इससे पहले आए सभी एग्जिट पोल्स ने NDA सरकार को स्पष्ट बहुमत दिया था, जबकि महागठबंधन को पीछे दिखाया है। एग्जिट पोल्स के बाद NDA समर्थकों में उत्साह दिख रहा है, जबकि महागठबंधन खेमे में जनता का फैसला सुनने की बेचैनी है। अब सवाल यही है कि क्या टाइगर सच में जिंदा रहेगा या बिहार की सियासत में नया शेर उभरेगा? जवाब आने 14 नवंबर को ही मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election 2025: टाइगर अभी जिंदा है पोस्टर से गरमाई बिहार की सियासत, RJD ने किया पलटवार, तेजस्वी को बताया असली टाइगर
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election 2025: टाइगर अभी जिंदा है पोस्टर से गरमाई बिहार की सियासत, RJD ने किया पलटवार, तेजस्वी को बताया असली टाइगर