Bihar Election: महागठबंधन पर अमित शाह का हमला, जंगलराज लौटाने की कोशिश में लालू-राहुल

जमुई में जनसभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में जंगलराज की वापसी की आशंका को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने जरा भी चूक की तो लालू-राबड़ी का जंगलराज फिर लौट आएगा। शाह ने नक्सलवाद खत्म करने का श्रेय मोदी सरकार को देते हुए कहा कि आज बिहार सुरक्षित और नक्सलमुक्त है।

Rishabh Shukla
अपडेटेड7 Nov 2025, 02:51 PM IST
जमुई में अमित शाह का संबोधन
जमुई में अमित शाह का संबोधन(Social Media)

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले जमुई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनता को चेतावनी दी कि अगर आपसे जरा भी गलती हुई और कमल या तीर छाप से इधर-उधर गए, तो जंगलराज फिर लौट आएगा। शाह ने कहा कि पहले चरण के मतदान में ही बिहार की जनता ने यह संदेश दे दिया है कि जंगलराज भेष बदलकर आने की कोशिश कर रहा है, लेकिन NDA इसे सफल नहीं होने देगा।

NDA सरकार ने मिलकर अपहरण, फिरौती और नरसंहार को रोक

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक समय जमुई, गया और औरंगाबाद लाल आतंक से त्रस्त थे। यहां नक्सलवाद का दबदबा था। मोदी सरकार ने इन इलाकों को नक्सलमुक्त कर दिया है। पहले जहां तीन बजे तक वोटिंग होती थी, अब पांच बजे तक शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और मोदी सरकार ने मिलकर अपहरण, फिरौती और नरसंहार की उस काली राजनीति को खत्म किया जिसने कभी बिहार के विकास को रोक दिया था।

यह भी पढ़ें | बिहार की जनता ने रचा नया इतिहास, क्या इस बार पलटेगा सत्ता का समीकरण?

अगले पांच साल में बिहार को बनाएंगे विकसित राज्य

धार्मिक मुद्दे पर बोलते हुए शाह ने कहा कि मां सीता के मंदिर का विरोध लालू और कांग्रेस कर रहे हैं लेकिन चाहे जितना विरोध हो, हम पुनौरा धाम में 850 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनाकर रहेंगे। शाह ने कहा कि भाजपा और NDA बिहार को अगले पांच साल में विकसित राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: महागठबंधन पर अमित शाह का हमला, जंगलराज लौटाने की कोशिश में लालू-राहुल
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: महागठबंधन पर अमित शाह का हमला, जंगलराज लौटाने की कोशिश में लालू-राहुल