
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद अब सबकी नजर मुख्यमंत्री के शपथग्रहण पर टिकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक मुख्यममंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। दरअसल इस बार भी साल 2020 की तरह बीजेपी की सीटें जेडीयू से ज्यादा आई हैं जिसके बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री चुनने की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि बीजेपी इस वक्त नीतीश कुमार को बदलने का जोखिम नहीं ले सकती। क्योंकि अभी अगले साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असर, केरल जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में नीतीश कुमार को हटारकर बीजेपी इन राज्यों में गलत संदेश नहीं देना चाहेगी।
सांसद जगदंबिका पाल ने राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने पर कहा, "रोहिणी एक बहन हैं, एक बेटी हैं, वो देश की महिला भी हैं। जिस बेटी ने पिता के लिए अपनी किडनी दी हो और जिसने पूरे चुनाव में अपने भाई तेजस्वी के लिए कैंपेन किया हो... उस बेटी को इस तरह मां- बाप, भाई- बहन को छोड़ना पड़ रहा है..."
JDU नेता नीरज कुमार ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "रोहिणी आचार्य एक बेटी हैं जिसने अपने पिता की जान बचाई, बेटी लक्ष्मी होती है, उसका अपमान करना हमारी परंपरा का हिस्सा नहीं रहा है और लालू यादव और राबड़ी यादव इस पर चुप क्यों हैं? यह दूसरी घटना है, पहले ऐश्वर्या के साथ हुआ और अब रोहिणी के साथ... ये आंसू लालू यादव को बहुत महंगे पड़ेंगे, राजनीति के धृतराष्ट्र मत बनिए, बताइए कौन दोषी है, दोषी सामने आना चाहिए। यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन चिंता का विषय है।"
केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा... हमारे राजनैतिक मतभेद जरूर हैं लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना परिवार माना है... मैं प्रार्थना करता हूं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझे। घर में एकता बनी रहती है तो इंसान बाहर कठिन परिस्थितियों से लड़ लेता है..."
जिस रमीज नेतम को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका है वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसपर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रमीज पर हत्या और गैंगस्टर जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। रमीज और उसकी पत्नी हत्या के मामले में जेल भी जा चुके हैं और अभी दोनों जमानत पर बाहर हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव ने रमीज की लालू परिवार और आरजेडी में एंट्री करवाई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रमीज आरजेडी का कैंपेन, सोशल मीडिया और वार रूम का इचार्ज था।
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट से सियासी तूफान। रोहिणी ने बड़े आरो लगाते हुए ट्वीट किया… कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ - बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया ….
आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी - बहन पैदा ना हो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "SIR की सार्वजनिक स्वीकृति बिहार में पर्याप्त रूप से प्रदर्शित की गई है, अंततः लोकतंत्र में इसका निर्णय जनता को ही करना होता है। SIR देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए वैध प्रक्रिया है... किसी भी राजनीतिक दल को इस पर आपत्ति उठाने की स्वतंत्रता है। लेकिन किसी को भी SIR को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, वास्तविक मतदाता यही होंगे..."
रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने के बाद सियासी माहौल गर्म है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा कि यह जरूर दिख रहा है कि जो लोग पूरे बिहार को चलाने का सपना देख रहे थे, वे अपना परिवार भी नहीं चला पाए। रोहिणी आचार्य ने कहा कि सवाल पूछने पर घर से बाहर निकाला जा सकता है, पीटा जा सकता है, यह कहीं न कहीं उस मानसिकता को दर्शाता है जिस जंगलराज के लिए पूरा शासन जाना जाता था।
बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद अब मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर सबकी नजरें टिकी हैं। बिहार में नया मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज हो गई है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा ने दिल्ली पहुंचकर केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर सहमति बनने के आसार हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.