Bihar Election: राबड़ी देवी बोलीं- जनता बदलाव चाहती है, अब कोई नीतीश सरकार से खुश नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राबड़ी देवी ने मोदी और शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर 20 सालों में बिहार का विकास हुआ है तो बार-बार रैलियों की क्या जरूरत? राबड़ी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने जनता को विकास के नाम पर ठगा है। जनता अब बदलाव चाहती है।

Rishabh Shukla
पब्लिश्ड30 Oct 2025, 05:39 PM IST
रैलियों पर राबड़ी ने उठाए सवाल
रैलियों पर राबड़ी ने उठाए सवाल(HT)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव लगातार भाजपा और एनडीए सरकार पर हमलावर हैं, वहीं पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी अपने चिर-परिचित अंदाज में राजनीतिक तंज कस रहे हैं। अब इस मोर्चे पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी उतर आई हैं। शांत और संयमित भूमिका निभाने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा सवाल दागा है। उन्होंने कहा कि यदि 20 सालों में बिहार का विकास हुआ है, तो फिर यहां इतनी रैलियों की क्या जरूरत है?

जनता अब बदलाव के मूड में

राबड़ी देवी ने एनडीए सरकार के दो दशक लंबे शासनकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार के लोगों को विकास के नाम पर ठगा गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के शीर्ष नेता चुनावी हार के डर से लगातार रैलियां कर रहे हैं, जबकि जनता अब बदलाव के मूड में है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर एनडीए सरकार के 20 सालों में सचमुच विकास हुआ है, तो उन्हें बिहार का दौरा करने की क्या जरूरत है? ये नुक्कड़ सभाएं क्यों हो रही हैं? क्या यह सब अच्छा लगता है? राबड़ी देवी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने अपने लंबे कार्यकाल में बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है और अब मतदाता मोहभंग महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ही असली मालिक है और इस बार बदलाव तय है।

यह भी पढ़ें | नालंदा में राहुल गांधी ने नीतीश-नरेंद्र पर साधा निशाना

मोदी को बिहार में सत्ता जाने का डर

पूर्व मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह सहित एनडीए के सभी बड़े नेता मैदान में उतर आए हैं क्योंकि उन्हें बिहार में सत्ता खोने का भय सता रहा है। उन्होंने कहा वे बार-बार रैलियां कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी सरकार गिरने वाली है। जब राबड़ी देवी से आरजेडी की संभावनाओं पर सवाल किया गया, तो उन्होंने विश्वास से कहा कि हम जनता तक पहुंच रहे हैं और उनकी आवाज सुन रहे हैं। सब कुछ जनता के हाथ में है। हमें विश्वास है कि 14 नवंबर को आने वाले नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।

यह भी पढ़ें | जंगलराज में हर दिन होता था खौफ का नया किस्सा- मोदी
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: राबड़ी देवी बोलीं- जनता बदलाव चाहती है, अब कोई नीतीश सरकार से खुश नहीं
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: राबड़ी देवी बोलीं- जनता बदलाव चाहती है, अब कोई नीतीश सरकार से खुश नहीं
OPEN IN APP