Bihar Election: राहुल का PM मोदी पर वोट चोरी का आरोप, जय शाह पर भी कसा तंज, कहा बैट नहीं पकड़ पाते लेकिन हैं क्रिकेट चीफ

बांका और भागलपुर की रैलियों में राहुल गांधी ने BJP पर वोट चोरी का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में फर्जी वोटर लिस्ट बनाकर चुनाव चोरी किया गया, अब यही साजिश बिहार में रची जा रही है। राहुल ने कहा कि बिहार की जनता बूथ पर खड़ी होकर लोकतंत्र की रक्षा करेगी और महागठबंधन हर वर्ग की आवाज बनेगा।

Rishabh Shukla
अपडेटेड7 Nov 2025, 05:01 PM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(HT)

बांका और भागलपुर की जनसभाओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में BJP ने संगठित तरीके से वोट चोरी की है, जहां एक वोटर की फोटो 100 बार आई, एक घर में 500 फर्जी वोटर रजिस्टर हैं और यहां तक कि ब्राजील की महिला की तस्वीर वोटर लिस्ट में लगी है।

राहुल गांधी ने जय शाह पर कसा तंज

राहुल ने अडानी-अंबानी को मिली सुविधाओं पर निशाना साधते हुए कहा, अमित शाह के बेटे को क्रिकेट नहीं खेलना आता, फिर भी वो क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं। क्योंकि सत्ता अब योग्यता से नहीं, पहुंच से तय होती है। राहुल गांधी ने बिहार की जनता से वोट चोरी रोककर लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की।

यह भी पढ़ें | बंपर वोटिंग के बाद मोदी बोले, बिहार ने ठान लिया है, जंगलराज नहीं लौटने देंगे

कांग्रेस समर्थकों के नाम लिस्ट से गायब

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने हरियाणा और दिल्ली दोनों जगह वोट डाला, जबकि कांग्रेस समर्थकों के नाम लिस्ट से गायब किए गए। उन्होंने दावा किया कि यही वोट चोरी मॉडल अब बिहार में लागू करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बिहार की जनता बूथों पर खड़ी होकर इसे रोक देगी।

बीजेपी सरकार अमीरों के लिए कर रही काम

उन्होंने अमित शाह के बिहार में उद्योग के लिए जमीन नहीं वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अडानी को एक रुपए में जमीन दे दी जाती है लेकिन किसानों और युवाओं के लिए जमीन नहीं है। राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार अमीरों के लिए काम कर रही है, जबकि किसानों, मजदूरों, बुनकरों और मखाना उत्पादकों को न तो लोन मिलता है, न कर्ज माफी।

यह भी पढ़ें | बिहार की सियासत का सफर, 1952 से 2025 तक बदलते सत्ता समीकरणों की कहानी

असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे पीएम मोदी

कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन की सरकार हर वर्ग की आवाज होगी। दलित, महादलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब और किसान सभी को समान प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रील संस्कृति और मीडिया प्रचार से जनता का ध्यान असली मुद्दों बेरोजगारी, शिक्षा, और स्वास्थ्य से भटकाया जा रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: राहुल का PM मोदी पर वोट चोरी का आरोप, जय शाह पर भी कसा तंज, कहा बैट नहीं पकड़ पाते लेकिन हैं क्रिकेट चीफ
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: राहुल का PM मोदी पर वोट चोरी का आरोप, जय शाह पर भी कसा तंज, कहा बैट नहीं पकड़ पाते लेकिन हैं क्रिकेट चीफ