
सीवान जिले की 8 में 7 सीटों पर एनडीए ने कब्जा जमाया जिसमें से 3-3 सीटों पर बीजेपी-जेडीयू और एक सीट पर चिराग पासवान की पार्टी ने जीत दर्ज की। सीवान जिले की सिर्फ रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर पूर्व बाहुबली विधायक शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा जीत हासिल कर सके। वहीं गोपालगंज जिले की एक सीट पर बीजेपी और बाकी तीन सीटों पर जेडीयू ने कब्जा करते हुए लालू यादव के इस गृह जिले में आरजेडी और महागठबंधन का पूरी तरह से सफाया कर दिया। वहीं 10 विधानसभा सीटों वाले छपरा जिले में आरजेडी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले खेसारी लाल यादव चुनाव हार गए। पहली बार चुनाव लड़ रही बीजेपी की छोटी कुमारी ने उन्हें मात दी। छपरा जिले की 7 सीटों पर एनडीए और तीन सीटों पर आरजेडी ने जीत दर्ज की। छपरा, अमनौर, तरैया, बनियापुर और सोनपुर में बीजेपी ने जीत दर्ज की। जेडीयू ने एकमा और माझी सीट पर कब्जा किया। जबकि मढ़ौरा, परसा और गड़खा सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की।
इस बार के चुनाव में कांटे के मुकाबले वाली 11 सीटों में से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तीन, जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और कांग्रेस ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी एक-एक सीटें अपने नाम की। कांटे की लड़ाई में तीन सीटों संदेश, रामगढ़ और अगियांव (सुरक्षित) में हार-जीत का फैसला 100 मतों के अंतर से तय हुआ।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा कि ये जरूर दिख रहा है कि जो लोग पूरे बिहार को चलाने का सपना देख रहे थे, वे अपना परिवार भी नहीं चला पाए। रोहिणी आचार्य ने कहा कि सवाल पूछने पर घर से बाहर निकाला जा सकता है, पीटा जा सकता है, यह कहीं न कहीं उस मानसिकता को दर्शाता है, जिस जंगलराज के लिए पूरा शासन जाना जाता था।
ऐसा बुरा हाल महागठबंधन कभी नहीं हुआ, महागठबंधन का 16 जिलों में नामोंनिशान मिट गया।इन जिलों में अरवल, बांका, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गोपालगंज, कैमूर, खगड़िया, लखीसराय , मुंगेर, नालंदा, पूर्णिया, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल शामिल हैं।
छपरा से विधानसभा चुनाव हारने वाले खेसारी लाल यादव ने अपनी हार के बाद एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखे पोस्ट में मतदान के दौरान उनका साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान पूरे वक्त तक उनके साथ रहे लोगों का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा है कि वो बचपन से हारते-हारते यहां तक पहुंचे हैं। खेसारी लाल यादव अपने इस वीडियो संदेश के दौरान कई बार भावुक होते भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उनको वो पतली गलियां याद आ रही हैं जहां उन्होंने संघर्ष का जीवन गुजारा था। खेसारी लाल ने अपनी हार पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अलट बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनकी एक कविता पढ़ी है। हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं।
सीवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते रहे श्याम बहादुर सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। दरअसल श्याम बहादुर सिंह को इस बार टिकट नहीं मिला था। उनकी जगह जेडीयू ने इंद्रदेव सिंह को टिकट दिया था और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के अरुण कुमार गुप्ता को 12,136 वोटों वोटों से मात दी। टिकट नहीं मिलने से नाराज श्याम बहादुर सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर आए थे। श्याम बहादुर सिंह इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें सिर्फ 4692 वोट मिले। श्याम बहादुर एक जमाने में नीतीश कुमार के चहेते विधायक माने जाते थे।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, लखीसराय, नालंदा, भोजपुर, अरवल, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर और शिवहर समेत 15 जिलों एनडीए ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया है। इन जिलों की सभी सीटें एनडीए के खाते में गईं और विपक्ष को एक भी सीट हासिल नहीं हो सकी।
बिहार चुनाव में एनडीए की आंधी में महागठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी उम्मीदवार को खेसारी यादव को बीजेपी की छोटी कुमारी ने 7600 वोटों से हरा दिया है।
गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के चुनावी नतीजे आ चुके हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सिंह ने जीत दर्ज की है और पार्टी ने इस सीट पर एक बार फिर अपना कब्जा कायम रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश गर्ग को कड़ी टक्कर के बावजूद 28,972 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
छपरा जिले की 10 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है जबकि महज 3 सीटों पर महागठबंधन को विजय मिली। छपरा, अमनौर, तरैया, बनियापुर और सोनपुर में बीजेपी ने जीत दर्ज की। जेडीयू ने एकमा और माझी सीट पर कब्जा किया। जबकि मढ़ौरा, परसा और गड़खा सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की।
सीवान जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। जिले में कभी 6 सीटों पर महागठबंधन का कब्जा हुआ करता था। लेकिन इस बार बाजी पलट गई है। इस बार जिले की 7 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है जबकि सिर्फ रघुनाथपुर विधानसभा सीट से बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने आरजेडी की टिकट पर जीत दर्ज की है। जिले की तीन सीटों पर बीजेपी तो तीन सीटों पर जेडीयू और एक सीट पर चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) ने जीत दर्ज किया है। सीवान से बीजेपी के मंगल पांडेय, गोरेयाकोठी से बीजेपी के देवेश कांत सिंह, दरौंदा विधानसभा सीट से बीजेपी के करन जीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने जीत दर्ज की है। बड़हरिया विधानसभा सीट से जेडीयू के इंद्रदेव सिंह पटेल, महाराज गंज से जेडीयू के हेम नारायण साह और जीरादेई विधानसभा सीट से जेडीयू के भीष्म प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं दरौली से LJP(R) के विष्णु देव पासवान जीते हैं।
आरजेडी के संस्थापक लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज में ना तो आरजेडी का कोई प्रत्याशी जीत पाया और ना ही महागठबंधन का कोई दूसरा दल अपने उम्मीदवार को जिता सका। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की। गोपालगंज सीट पर बीजेपी के सुभाष सिंह ने विजय हासिल की। वहीं कुचायकोट से जेडीयू के अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से जेडीयू के सुनील कुमार और हथुआ सीट से जेडीयू के राजेश कुशवाहा ने जीत दर्ज की।
छपरा जिले की बनियापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने 15,436 वोटों से जीत दर्ज की है
छपरा जिले की अमनौर विधानसभा सीट पर बीजेपी के कृष्ण कुमार मंटो अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी उम्मीदवार सुनील कुमार से आगे चल रहे हैं। अमनौर में कुल 24 राउंड की गिनती होनी है, जिसमें से अभी तक 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।17वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कृष्ण कुमार मंटो 1810 वोटों से आगे चल रहे हैं।
छपरा जिले की परसा विधानसभा सीट पर आरजेडी की करिश्मा ने निर्णायक बढ़त बना लिया है। करिश्मा ने अपने प्रतिद्वंदी जेडीयू उम्मीदवार छोटे लाल राय पर 18,819 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। परसा सीट पर 24 में से 15 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
गोपालगंज जिले की कुचायकोट विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार पांडेय ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी हरि नारायण सिंह को 24,491 वोटों से मात दी।
छपरा जिले की एकमा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता धूमल सिंह उर्फ मनोरंजन सिंह अपनी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर 26 में से 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसके बाद जेडीयू के मनोरंजन सिंह अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी प्रत्याशी श्रीकांत यादव को 14,953 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में गोपालगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपने प्रतिद्वंदी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर विजय हासिल की। इस सीट पर चले 20 राउंड के वोटों की गिनती के के बाद बीजेपी के सुभाष सिंह ने कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग को 28,972 वोटें से मात दी।
सीवान जिले की हाई प्रोफाइल रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी और पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने अपनी बढ़त और बड़ी कर ली है। रघुनाथपुर सीट पर 25 में से 16वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर ओसामा शहाब ने अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी प्रत्याशी विकास कुमार सिंह से 16,144 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में सीवान जिले की 8 सीटों में से 7 सीटों पर एनडीए को बढ़त नजर आ रही है। अभितक के रुझानों में सीवान जिले की रघुनाथपुर सीट पर ओसामा शहाब ने निर्णायक बढ़त बना ली है। जबकि बाकि जिले की 7 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार आगे दिख रहे हैं।
सीवान जिले की दरौंदा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रंजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह अपने प्रतिद्वंदी CPI(ML) प्रत्याशी अमरनाथ यादव पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। दरौंदा विधानसभा सीट पर 11वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद व्यास सिंह 3,250 वोटों से अमरनाथ यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं।
गोपालगंज जिले की हथुआ विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार राम सेवक सिंह अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हथुआ विधानसभा सीट पर 16वें राउंड की गिनती पूरी हो जाने के बाद जेडीयू के राम सेवक सिंह आरजेडी के राजेश सिंह पर 4,944 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
छपरा जिले की तरैया विधानसभा सीट पर बीजेपी के जनक सिंह अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तरैया सीट पर 8वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और 8वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जनक सिंह 5,463 वोटों के अंतर से शैलेंद्र प्रताप पर बढ़त बनाए हुए हैं।
छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट पर आरजेडी के जितेंद्र कुमार राय लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जितेंद्र ने जनसुराज पार्टी के नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह पर 10वें राउंड की गिनती पूरी हो जाने के बाद 5904 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
गोपालगंज विधानसभा सीट पर लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव चुनाव लड़ रही हैं। एक जमाने में आरजेडी सांसद रहे साधु यादव ने आरजेडी से अलग होने के बाद बहुजन समाज पार्टी बनाई थी और इसी पार्टी की टिकट पर उनकी पत्नी इंदिरा देवी चुनाव लड़ रहे हैं। गोपालगंज सीट पर 21वें राउंड की गिनती पूरी हो जाने के बाद इंदिरा देवी को महज 6396 मिले हैं।
गोपालगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश गर्ग पर बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। गोपालगंज विधानसभा सीट पर 21 राउंड की गिनती हो चुकी है और अब महज 9 राउंड की गिनती बाकी है। 21वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीेजपी प्रत्याशी सुभाष सिंह 23,063 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
सीवान जिले की गोरेयाकोठी विधानसभा सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। 8वें राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो जाने के बाद बीजेपी प्रत्याशी देवेश कांत सिंह अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी के अनवारुल हक पर 10453 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
सीवान जिले की दरौली विधानसभा सीट पर चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) बढ़त बनाए हुए है। लेफ्ट पार्टियों का गढ़ कही जाने वाली दरौली विधानसभा सीट पर LJP(R) के विष्णुदेव पासवान अपने प्रतिद्वंदी CPI(ML) के सत्यदेव राम पर 4,452 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।
सीवान जिले की महाराज विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार हेम नारायण साह ने आरजेडी के विशाल यादव पर बढ़त बनाए हुए है। 6वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद हेम नारायण साह 6,116 वोटों से आरजेडी उम्मीदवार विशाल यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं।
छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार खेेसारी लाल यादव और बीजेपी उम्मीदवार की बीच छोटी कुमारी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले दो राइंड की वोटों की गिनती में छोटी कुमारी ने खेसारी लाल पर थोड़ी बढ़त बनाई है। 6वें राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो जाने के बाद छोटी कुमारी ने खेसारी लाल पर 2094 वोटों की बढ़त बनाई है।
छपरा जिले की बनियापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार केदारनाथ सिंह बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। केदारनाथ सिंह 9वें राउंड में अपनी प्रतिद्वंदी आरजेडी उम्मीदवार चांदनी देवी को 10916 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। केदारनाथ सिंह सीवान जिले की महाराजगंज लोकसभा सीट से जेडीयू सांसद रहे बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई हैं।
छपरा जिले की एकमा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बहुबली धूमल सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। धूमल सिंह उर्फ मनोरंजन सिंह 9वें राउंड की गिनती पूरी हो जाने के बाद अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी के श्रीकांत यादव पर 11,727 वोटों के भारी अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
सीवान जिले की बड़हड़िया विधानसभा सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर जेडीयू के इंद्रदेव सिंह पटेल और आरजेडी के अरुण कुमार गुप्ता के बीच कड़ा संघर्ष चल रहा है। रुझानों में एक बार फिर इंद्रदेव सिंह पटेल अरुण कुमार गुप्ता से पिछड़ गए हैं। 9वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आरजेडी के अरुण गुप्ता 137 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गोपालगंज जिले की कुचायकोट विधानसभा सीट पर जेडीयू के अमरेंद्र कुमार पांडेय निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। अमरेंद्र पांडेय अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार हरि नारायण सिंह से 3790 वोट से बढ़त बना चुके हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे रोचक जंग सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर देखने को मिल रही है। जहां से पहली बार ओसामा पिछड़ गए हैं। रुझानों ने जेडीयू उम्मीदवार विकास कुमार सिंह ने उन्हें पछाड़ दिया है। विकास कुमार सिंह 45 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सीवान विधानसभा सीट से एक बार फिर मंगल पांडेय आगे हो गए हैं। थोड़ी देर पहले यहां से आरजेडी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी आगे निकल गए थे। लेकिन एक बार फिर मंगल पांडेय ने रुझानों में उन्हें पछड़ा दिया है। इस सीट पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
छपरा से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव एक बार फिर पीछे हो गए हैं। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी आगे चल रही हैं। अब तक के रुझानों में ये चौथा मौका है जब खेसारी लाल यादव छोटी कुमारी से पिछड़े हैं
छपरा जिला विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव एक बार फिर आगे हो गए हैं। खेसारी लाल यादव को बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों के बीच कांटे के मुकाबला चल रहा है। यहां से भोजपुरी से सुपर स्टार खेसारी लाल यादव दो से तीन बार बढ़त बनाने के बाद पिछड़ चुके हैं। अब एक बार फिर वो आगे चल रहे हैं।
सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं। ओसामा बाहुबली सांसद सर्वगीय शहाबुद्दीन के बेटे हैं। रघुनाथपुर सीट पर एनडीए उम्मीदवार को जिताने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन चुनावी सभाएं की थीं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने भी रघुनाथपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सीवान जिले में चुनाव प्रचार किया था।
सीवान जिले की शहर मुख्यालय सीट पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार मंगल पांडेय का इस सीट पर मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी से है। अवध बिहारी चौधरी आरजेडी के बहुत पुराने और कद्दावर नेता हैं।
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के खिलाफ बीजेपी ने छोटी कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं जन सुराज से जय प्रकाश सिंह चुनावी मैदान में हैं। शुरुआती रुझान में खेसारी लाल 52 वोटों से आगे हैं। बीजेपी की छोटी कुमारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।
चुनाव आयोग के 9.30 बजे तक के शुरुआती रुझान के मुताबिक, बीजेपी पांच सीटों पर बढ़त बनाए है, RJD 2, JDU 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है. यह आंकड़ा इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वोटों की गिनती जारी है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। कुछ ही देर में रुझान आना शुरू हो जाएंगे।
बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट में मतादातओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस सीट पर 66.64 फीसदी वोटिंग हुई थी। राज्य में वोटों की गिनती होनी है। कुछ ही देर में रुझान आना शुरू हो जाएंगे। आज तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार की सत्ता किसे मिल रही है।
बिहार चुनाव 2025 में गोपालगंज जिले की छह अहम विधानसभा सीटों बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचाएकोट, भोर और हथुआ पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो रही है। यह इलाका लंबे समय से राजनीतिक रूप से चर्चित रहा है और यहां के नतीजे अक्सर राज्य की सत्ता के समीकरण को प्रभावित करते हैं। शुरुआती रुझान यह तय करेंगे कि क्या पारंपरिक समीकरण कायम रहते हैं या इस बार मतदाता कोई नया संदेश देंगे।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.