Bihar Election Results 2025: वैशाली, बिहारशरीफ, बछवाड़ा... उन 11 सीटों का हाल, जहां आपस में भिड़ गए महागठबंधन के दल

बिहार विधानसभा की 243 सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। कुछ सीटों पर महागठबंधन के बीच फ्रेंडली फाइट चल रही है। परिणाम जल्द ही स्पष्ट होगा कि किसे सत्ता सौंपी जाएगी।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड14 Nov 2025, 11:40 AM IST
Bihar Election Results 2025: जानिए उन 11 सीटों का हाल, जहां आपस में भिड़ गए महागठबंधन के दल
Bihar Election Results 2025: जानिए उन 11 सीटों का हाल, जहां आपस में भिड़ गए महागठबंधन के दल

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। ऐसे में अब महज कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि राज्य की जनता ने इस बार किसे प्रदेश की कमान सौंपी है। वहीं, दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को संपन्न हुए बिहार चुनावों को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Bihar Chunav: बिहार चुनाव के हॉट सीट्स पर मामला टाइट, देखें कौन आगे-कौन पीछे

राज्य की 243 विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें आयोग के मानकों के अनुरूप सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। ईवीएम की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। वहीं, बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट देखी जा रही है। ऐसे में 1 सीटों पर कांग्रेस और राजद, भाकपा और कांग्रेस के बीच फ्रेंडली फाइट जारी है।

इन 11 सीटों पर महागठबंधन की भिड़ंत जारी

वैशाली, बछवाड़ा, राजापाकर, बिहारशरीफ, बेलदौर, राजापाकड़, कहलगांव, सिकंदरा, चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज और सुल्तानगंज वो सीटें हैं जहां महागठबंधन आपस में ही भिड़ रहा है। हालांकि, वैशाली सीट से इस समय जनता दल (यूनाइटेड) के सिद्धार्थ पटेल आगे चल रहे हैं, जबकि राजापाकर सीट पर भी जनता दल (यूनाइटेड) के महेंद्र राम ने सबको फिलहाल के लिए पीछे छोड़ रखा है।

यह भी पढ़ें | रुझानों में मैथिली ठाकुर आगे, RJD के बिनोद पीछे

बिहारशरीफ सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ सुनील कुमार फिलहाल आगे चल रहे हैं। वहीं, इस बार महागठबंधन के बीच हो रही फ्रेंडली फाइट काफी दिलचस्प है। इस बार बिहारशरीफ की सीट से कांग्रेस ने उमैद खान को उतारा है तो वहीं भाकपा ने शिव कुमार यादव को मैदान में उतारा। इसी तरह जहां एक ओर वैशाली सीट से कांग्रेस ने संजीव सिंह पर दांव खेला तो वहीं आरजेडी ने अजय कुशवाहा को टिकट दिया।

जानिए कहां-किसकी हो रही भिड़ंत

View full Image
Bihar Election Results 2025

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election Results 2025: वैशाली, बिहारशरीफ, बछवाड़ा... उन 11 सीटों का हाल, जहां आपस में भिड़ गए महागठबंधन के दल
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election Results 2025: वैशाली, बिहारशरीफ, बछवाड़ा... उन 11 सीटों का हाल, जहां आपस में भिड़ गए महागठबंधन के दल