Bihar Political Heavyweights: नीतीश नहीं, ये हैं बिहार के सियासी महारथी, जिन्होंने खींची जीत की लंबी लकीर…

बिहार की राजनीति में लंबे समय तक लगातार चुनाव जीतने वाले नेताओं का अपना अलग इतिहास रहा है। नालंदा के हरिनारायण सिंह ने इस बार दसवीं बार विजय हासिल कर रिकॉर्ड बनाया, नीतीश की पारी भी इसी इलाके से जुड़ी है। रमई राम, सदानंद सिंह और राघवेंद्र प्रताप जैसे दिग्गजों ने भी चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। 

Rishabh Shukla
पब्लिश्ड17 Nov 2025, 06:45 PM IST
हरिनारायण सिंह, प्रेम कुमार और राघवेंद्र प्रताप सिंह
हरिनारायण सिंह, प्रेम कुमार और राघवेंद्र प्रताप सिंह (Social Media)

बिहार की राजनीति में प्रभाव, पहुंच और पहचान का मापदंड समय के साथ बदलता रहा है। एक दौर था जब नेताओं का कद लंबी संसदीय पारी और लगातार जीत से तय होता था लेकिन हाल के दशकों में राजनीतिक व्यक्तित्व की चमक धुंधली हुई है। पार्टियों की रणनीति, जातीय गठजोड़ और वोट बैंक की गणित ने चुनाव जीतने की संरचना बदल दी है। इसके बावजूद कुछ नेता ऐसे हैं जिनकी लंबी पारी आज भी बिहार की सियासत में प्रेरक कहानी बनकर दर्ज है और इनमें नालंदा की भूमिका विशेष रही है।

यह भी पढ़ें | राजनीतिक समीकरण बदले या वोट बैंक फिसला, मुस्लिम सीटों का रिकॉर्ड लो आंकड़ा

हरिनारायण सिंह ने दसवीं बार जीता चुनाव

नालंदा जिले से लंबे समय तक विधायक रहे सत्यनारायण आर्य की चर्चा वर्षों तक होती रही लेकिन अब यह केंद्र हरिनारायण सिंह की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि पर टिक गया है। जदयू के हरिनारायण सिंह इस बार लगातार दसवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर बिहार के इतिहास में अद्वितीय उदाहरण बन गए हैं। हरनौत सीट से उनकी लगातार चार बार की जीत भी इसे और खास बनाती है। नालंदा की ही हरनौत सीट का इतिहास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर से भी जुड़ा रहा है। नीतीश इसी सीट से 1985 और 1995 में जीते, जबकि 1977 और 1980 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यदि 2020 में बोचहां के पूर्व विधायक रमई राम पराजित नहीं हुए होते, तो बिहार में सबसे अधिक बार जीतने का रिकॉर्ड वे अपने नाम कर सकते थे। रमई राम नौ बार विधायक रहे और 2020 की हार के बाद उनका देहांत हो गया लेकिन उनका अविभाज्य राजनीतिक सफर आज भी एक प्रबल उदाहरण है।

यह भी पढ़ें | साला-समधी से लेकर बेटे-बेटियों तक… लालू परिवार की टूटन की पूरी दास्तान

भाजपा के प्रेम कुमार ने नौंवी और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आठवीं बार जीता चुनाव

यही नौ जीत का रिकॉर्ड कहलगांव के दिग्गज नेता स्व. सदानंद सिंह और गया के शहरी क्षेत्र में भाजपा नेता प्रेम कुमार के नाम भी दर्ज है, जिन्होंने 1990 से अब तक लगातार चुनावी जीत का इतिहास रचा है। सुपौल में बिजेंद्र यादव और नालंदा के श्रवण कुमार ने बिना किसी हार के अपनी आठवीं जीत दर्ज की है। मधेपुरा की आलमनगर सीट से नरेंद्र नारायण यादव भी आठ बार जीत कर रिकॉर्ड की इस श्रेणी में शामिल हैं। बड़हरा से बीजेपी के राघवेंद्र प्रताप सिंह की आठवीं जीत, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव की सात लगातार जीतें और सातवीं बार विजयी बने विजय कुमार चौधरी व श्याम रजक का जीत-हार के उतार-चढ़ाव से भरा सफर भी दिलचस्प है। गया की इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी आठ बार विधायक रहे। 2024 में उनके सांसद बनने के बाद उनकी बहू दीपा कुमारी उपचुनाव और 2025 दोनों में विजयी रहीं। इन तमाम नामों की लंबी जीत की लकीर इस बात का प्रमाण है कि बिहार की राजनीति बदलने के बावजूद कुछ नेता अपने जनाधार, कार्यशैली और निरंतर सक्रियता से आज भी परंपरागत राजनीतिक कद को जिंदा रखे हुए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Political Heavyweights: नीतीश नहीं, ये हैं बिहार के सियासी महारथी, जिन्होंने खींची जीत की लंबी लकीर…
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Political Heavyweights: नीतीश नहीं, ये हैं बिहार के सियासी महारथी, जिन्होंने खींची जीत की लंबी लकीर…