
वैशाली जिले की दो विधानसभा सीट एक राघोपुर और दूसरा महुआ, इन दोनों सीटों पर सिर्फ दिलचस्प मुकाबला देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि दो भाइयों के बीच एक दूसरे हो हराने के लिए जोर आजमाइश भी देखने को मिल रही है। महुआ जहां से लालू परिवार के बड़े चश्म-ओ-चिराग चुनावी मैदान में उतरे हैं तो उन्हें हराने के लिए लालू यादव-राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव मैदान में उतरे। अब बड़े भाई यानी तेज प्रताप कह रहे हैं वो तेजस्वी को हराने के लिए राघोपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।
ये राजनीति की लड़ाई है इसमें पारिवारिक रिश्तों की कोई अहमियत नहीं होती है, शायद यही संदेश देने की कोशिश की है महागठबधन की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे तेजस्वी यादव ने। तेजस्वी यादव पार्टी के लिए चुनाव प्राचर करने महुआ पहुंचे, ये वही महुआ विधानसभा सीट है जहां से उनके छोटे भाई तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। तेजस्वी यादव उन्हें जिताने के लिए नहीं बल्कि उन्हें हराने के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। आखिर वो चुनावी राजनीति की पिच पर तमाम भावनात्मक रिश्तों को पीछे छोड़कर उतरे हैं। तभी तो उन्होंने कहा कि पार्टी ही मेरी मां बाप है, पार्टी को जिताने के लिए जो भी करना पड़ेगा करेंगे।
तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी आरजेडी के प्रत्याशी मुकेश रोशन को जिताने के लिए महुआ में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है, पार्टी के खिलाफ जो है मैं भी उसके खिलाफ हूं, संदेश साफ था तेज प्रताप अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं इस लिए उन्हें हराने और अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार करना उनका कर्तव्य है।
अब जब तेज प्रताप के चुनावी क्षेत्र महुआ में तेजस्वी यादव ने रैली की और आरजेडी उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया तो भड़के तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई पर जमकर निशाना साधा। तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी यादव अभी बच्चे हैं उनके दूध के भी दांत नहीं टूटे हैं। मीडिया के तेजस्वी के महुआ में चुनाव प्रचार पर सवाल पूछे जाने पर तेजू भैया ने कहा कि जब तेजस्वी ने महुआ में चुनाव प्रचार किया तो वो भी राघोपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।
गौरतलब है कि राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं और उनके बड़े भाई तेजस्वी यादव अपनी पार्टी बनाकर महुआ से दांव आजमा रहे हैं। तेजस्वी ने महुआ से भी अपने भाई के खिलाफ आरजेडी उम्मीदवार उतार दिया। जिसके जवाब में तेज प्रताप ने भी तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से अपना प्रत्याशी उतार दिया है और अपने पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में राघोपुर में चुनाव प्रचार करने की बात कह रहे हैं।
तेज प्रताप ने यहां तक दावा किया कि वो ना सिर्फ महुआ से चुनाव जीत रहे हैं बल्कि उनकी पार्टी पूरे बिहार में 30 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि महुआ की जनता चाहेगी तो मैं किंग मेकर ही नहीं किंग भी बन सकता हूं। चुनाव के बाद ऐसे भी समीकरण उभर सकते हैं जिससे मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं। तेज प्रताप ने कहा कि मैंने महुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा किया है चुनाव के बाद मेरे वादे को पूरा करने का आश्वासन जिस गठबंधन की तरफ से मिलेगा उसके साथ मिलकर सरकार बनाऊंगा।
तेजस्वी यादव को आरजेडी और लालू-राबड़ी परिवार से उस वक्त बेदखल कर दिया गया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 वर्षों से रिश्तों की बात कबूली थी। जिसके बाद पार्टी के मुखिया लालू यादव ने कहा कि जो पार्टी और परिवार की मर्यादा के खिलाफ है वो काम तेज प्रताप ने किया है लिहाजा उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल किया जाता है। गौरतलब है कि साल 2018 में तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी लेकिन दोनों के बीच शादी के कुछ ही दिन बाद तनाव फैल गया। ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए घर छोड़कर चली गईं थीं और अभ तेजू भैया और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला चल रहा है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.