Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA के नीतीश की आंधी, जानें महागठबंधन का हाल

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में NDA की आंधी चल रही है। बिहार में सत्ता की तस्वीर साफ होने लगी है। कुछ ही देर में नतीजे आने वाले हैं। 

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Nov 2025, 09:06 AM IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के नतीजे घोषित होंगे।
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के नतीजे घोषित होंगे। (Livemint)

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज नतीजों का दिन है। एनडीए या महागठबंधन…बिहार में किसकी सरकार बनेगी, आज उसी बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 का ऐलान होगा। बिहार चुनाव 2025 के नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि तेजस्वी यादव का राजतिलक होगा या फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सत्ता बरकरार रहेगी। वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान आना शुरू हो चुके हैं। रुझानों में नीतीश कुमार की NDA सबसे आगे चल रही है। महागठबंधन काफी पीछे चल रहा है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा हुआ है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर तो दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को हुई थी। बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को होने वाली मतगणना के लिए राज्य के 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पटना के एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Bihar Chunav Results 2025: कब तक आएंगे बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे?

बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हो गई। इसमें 243 रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। रुझानों की तस्वीर में NDA महाबढ़त की ओर है। बिहार में किसकी सरकार बन रही है, कुछ ही देर में पता चल जाएगा। राज्य में विधान सभा की 243 सीटें हैं। सभी सीटों पर वोटिंग हुई है।

यह भी पढ़ें | 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, बिहार में NDA या महागठबंधन किसकी बनेगी सरकार?

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: जानिए बिहार में कितने वोटर?

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कुल 7,45,26,858 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। बिहार में 3.51 करोड़ महिला वोटर हैं और 3.93 करोड़ पुरुष वोटर और कुल मतदाताओं की तादाद 7.45 करोड़ है। 2,616 उम्मीदवारों और 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से कहीं भी पुनर्मतदान का कोई अनुरोध नहीं किया गया है। इसी तरह, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 38 जिलों में दलों की ओर से शून्य अपील प्राप्त हुईं। इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता का प्रमाण मिलता है।

यह भी पढ़ें | सत्ता के शिखर पर कौन? आज आएगा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार में बंपर वोटिंग

देश की आजादी के बिहार विधानसभा चुनाव में 2025 में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। पहली बार रिकॉर्ड 66.91 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। पहले चरण में छह नवंबर को 65.08 प्रतिशत रहा। वहीं, मंगलवार को दूसरे चरण में 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही सभी 243 विधानसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। पुरुष मतदाताओं का मतदान 62.98% और महिला मतदाताओं का मतदान 71.76% रहा। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 8.15 प्रतिशत ज्यादा रहा है।

यह भी पढ़ें | छपरा से सिवान तक… यादव–राजपूत टकराव का बड़ा इम्तिहान, जानिए किसका पलड़ा भारी

साल 2020 में कैसे रहे नतीजे

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के साये में तीन चरणों में सम्पन्न हुए थे। जिसमें 56.93 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ीपार्टी के रूप में उभरी थी। बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमElectionBihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA के नीतीश की आंधी, जानें महागठबंधन का हाल
More