
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आज निर्णायक दिन है। एनडीए या महागठबंधन…बिहार में किसकी सरकार बनेगी, आज उसी बिहार चुनाव रिजल्ट वाले फैसले की घड़ी है। इसबीच वोटों की गिनती से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता सुनील सिंह ने भड़ाकऊ बयान दिया है। सिंह ने कहा कि वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर “नेपाल, बांग्लादेशा और श्रीलंका जैसा नजारा” देखने को मिलेगा। आरजेडी नेता के इस भड़काऊ भाषण को लेकर बवाल मच गया है। एनडीए के नेताओं ने सीधे तौर पर आरजेडी के इस धमकी भरे संदेश का विरोध करना शुरू कर दिया है।
सुनील सिंह के इस बयान पर पुलिस ने उन पर FIR दर्ज कर ली है। सुनील सिंह से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साल 2020 में चार-चार घंटे मतगणना रुकवा दी थी। इस बार पूरी जनता सड़क पर आ जाएगी। ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जैसा नेपाल में देखने को मिला। इसके बाद हम लोग सड़क पर उतर आएंगे। नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में जिस तरह सत्ता के विरोध में लहर उठी, वैसी स्थिति बन सकती है। हालात पर काबू करना मुश्किल हो जाएगा। सिंह ने कहा कि सरकार में शामिल लोग गड़बड़ी कर सकते हैं। इस बार ऐसा हुआ तो महंगा पड़ जाएगा।
राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि यह उत्पाती मानसिकता है। यह मानसिकता ठीक नहीं है, कम से कम लोकतंत्र के नजरिए से और बिहार लोकतंत्र की जननी है... यह कोई सामान्य कार्यकर्ता नहीं हैं। राजद के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह का बयान मतलब राजद का बयान है। वे भयावह स्थिति पैदा करना चाहते हैं पटना और बिहार की सड़कों पर... लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले सड़कों पर हिंसा की धमकी दे रहे हैं?... यह बहुत दुखद है। नतीजे जो भी हों, आपको विनम्रतापूर्वक स्वीकार करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जनता ने नकारा तो RJD फिर से गुंडई पर उतर आई है। धमकी, हिंसा और अराजकता ही इनकी पहचान है।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया ईमानदारी और निष्पक्षता से हो, यही महागठबंधन की मांग हैा जानबूझकर स्वयं को भाग्य विधाता समझते हुए बिहार के मतदाताओं के जनादेश से खेलना अनैतिक होने के साथ-साथ आपराधिक भी है और हर अपराध की एक सजा होती है। कोई यह समझ के आया है कि उसकी सत्ता ने अमृत पिया है, वह कभी नहीं जाएगी तो उससे बड़ा कोई मूर्ख नहीं है। उन सत्तारूढ़ अहंकारियों के पीछे दुम हिलाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को तो सबसे पहले दंडित किया जाएगा।
VIP प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने अधिकारी से अपील की है कि वो निष्पक्षता से काम करें। आपने संविधान की रक्षा की शपथ ली है, देश में निष्पक्ष चुनाव करवाने और लोकतंत्र को बचाने की शपथ ली है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि जो आपने संकल्प लिया है उसके तहत काम करें। जनता का काफी पैसा इस चुनाव में खर्च हुआ है। बिहार में बदलाव के लिए मतदान हुआ है।
राज्य के युवा को बदलाव चाहिए, रोजगार चाहिए... NDA को पता था कि वे कहीं पर टिकेंगे नहीं। महागठबंधन 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी... पैसा बांटकर जनादेश को चोरी करने का जो काम रात के अंधेरे में किया जाता था वो काम सरकार ने महिलाओं को 10,000 रुपये की राशि देकर किया। उनको लगा कि वे उन्हें वोट देंगी। लेकिन सभी माताओं-बहनों को पता है कि यहां रोजगार चाहिए।
बिहार चुनाव के आने वाले नतीजों से पहले CPI(M-L) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार का चुनाव हमने देखा कि इस बार कई रुकावटें आई थी। पहली रुकावट यह थी कि जिन लोगों ने अपना नाम वोटर लिस्ट में बचा लिया वे सभी मतदान के लिए आए। दूसरी रुकावट वोटों की गिनती को लेकर है, जो भी जनादेश आए, उसे आने दिया जाए। हमारे सभी कार्यकर्ता तैयार हैं। मुस्तैदी के साथ दिन भर लोग मतगणना केंद्रों पर रहेंगे। चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि मतगणना साफ-सुथरे तरीके से संपन्न हो।
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि स्पष्ट बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। हम लोग इस बार का विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता लगातार मुस्तैदी के साथ मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं। कहीं भी अगर प्रशासन के लोगों ने 2020 वाली गलतियां कीं, कोई गैर संवैधानिक काम किया, अन्याय किया या किसी के इशारे पर कोई अधिकार काम करेगा तो जनता एक पैर पर खड़ी है... कोई किसी के इशारे पर काम करेगा तो उसे सोचना चाहिए कि वो गलत कर रहा है। इस बार तमाम अधिकारियों से हम कहेंगे कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए। भाजपा के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं और ये सरकार जाने वाली है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.