महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी बमबम, ठाकरे और पवार परिवार हुए चित

BMC Election Results: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने प्रमुख सफलता प्राप्त की है। बीजेपी गठबंधन को बीएमसी से ठाकरे परिवार जबकि पुणे से पवार फैमिली को सत्ता से बाहर करने के लक्ष्य में बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीजेपी 29 नगर निगमों में से 20 में आगे है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड16 Jan 2026, 03:56 PM IST
महाराष्ट्र के 29 में से ज्यादातर निकायों में बीजेपी जीत की ओर।
महाराष्ट्र के 29 में से ज्यादातर निकायों में बीजेपी जीत की ओर।

महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में बीजेपी बमबम होती दिख रही है और विपक्षी चित। महाराष्ट्र के 29 में से 20 निकायों में बीजेपी गठबंधन ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। बीजेपी और शिवसेना गठबंधन देश की सबसे धनी नगर निकाय बृहन्ममुंबई नगर निगम (BMC) पर दशकों से चले आ रहे ठाकरे परिवार के राज को उखाड़ फेंकने जा रहा है। इसी तरह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में बीजेपी गठबंधन ने कुल 151 में से 143 सीटों पर बढ़त बनाकर विपक्ष को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे।

एग्जिट पोल्स में ही दिख गया था बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

महाराष्ट्र के इन 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन महानगरपालिकाओं में 54.77 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। वोटिंग खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल रिजल्ट्स में ही साफ हो गया था कि इस बार महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में बीजेपी का डंका बजने वाला है। खासकर बीएमसी पर ठाकरे परिवार का कब्जा खत्म होने के साफ संकेत इन एग्जिट पोल्स से मिल गए थे। अब तक हुई मतगणना के रुझानों में बीजेपी 118 गठबंधन 118 सीटों के साथ बहुमत हासिल करता दिख रहा है। यानी इस बार बीएमसी में बीजेपी की सरकार तय हो गई है।

क्र.सं.नगर निगम का नामक्र.सं.नगर निगम का नाम
1बीएमसी (मुंबई)16मालेगांव
2पुणे17धुले
3ठाणे18जलगांव
4नागपुर19लातूर
5नवी मुंबई20परभणी
6नासिक21चंद्रपुर
7सोलापुर22पनवेल
8वसई-विरार23अहमदनगर
9मीरा-भयंदर24इचलकरंजी
10कोल्हापुर25पिंपरी-चिंचवड़
11अमरावती26जालना
12अकोला27कल्याण-डोंबिवली
13उल्हासनगर28छत्रपति संभाजीनगर
14नांदेड़-वाघाला29भिवंडी-निजामपुर
15सांगली-मिरज-कुपवाड़

पश्चिमी महाराष्ट्र में भी बीजेपी का दबदबा

बीजेपी ने महाराष्ट्र की तीर्थयात्रा राजधानी के रूप में जाने जाने वाले नासिक और आध्यात्मिक राजधानी सोलापुर में भी आगे है। ये रुझान पूरे राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन का संकेत देते हैं, जो महाराष्ट्र में नगर निगम की सत्ता में बड़े बदलाव का संकेत है। बीजेपी ने पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में कोल्हापुर, सातारा और सांगली नगर निकायों में भी बढ़त बनाए हुए है।

View full Image
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले
(Mint)
यह भी पढ़ें | कौन जीतेगा BMC का किला? एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

पवार परिवार के हाथ से निकला पुणे

बीजेपी ने पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगमों में भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एससीपी) के गठबंधन से आगे निकल गई। पुणे और पिंपरी चिंचवड में बीजेपी का प्रदर्शन संकेत देता है कि एनसीपी के दोनों गुटों की एकजुटता भी बीजेपी के आगे टिक नहीं पाई।

अजित पवार ने भी बीजेपी पर साधा था निशाना

पुणे और पिंपरी चिंचवड में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई। अजित पवार ने दोनों नगर निकायों के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय बीजेपी नेतृत्व को निशाना बनाया था। भाजपा ने 2017 से 2022 तक पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निकायों में अकेले सत्ता संभाली थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण मुद्दे को लेकर नगर निकाय चुनावों पर रोक लगा दी। इस कारण चुनाव में हुई देरी हुई, इसलिए इन निकायों का नियंत्रण प्रशासक के पास रहा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionमहाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी बमबम, ठाकरे और पवार परिवार हुए चित
More
बिजनेस न्यूज़Electionमहाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी बमबम, ठाकरे और पवार परिवार हुए चित