Anant Singh Arrested: बिहार चुनाव में खूनी मोड़! दुलारचंद यादव की हत्या से गरमाई राजनीति, अनंत सिंह गिरफ्तार

जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जदयू के अनंत सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये घटना दो राजनीतिक समूहों के बीच विवाद के दौरान हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए और एक की मौत हुई…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड2 Nov 2025, 06:32 AM IST
अनंत सिंह गिरफ्तार
अनंत सिंह गिरफ्तार

JDU vs Jan Suraj conflict: जनसुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर रात पूर्व बाहुबली विधायक और मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के उम्मीदवार अनंत सिंह समेत तीन लोगों को पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल से गिरफ्तार किया है।

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के .शर्मा ने देर रात यहां प्रेस वार्ता में बताया कि अक्टूबर को घोसवरी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि तारतर गांव के समीप दो राजनीतिक समूहों के बीच विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई है।घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।कार्तिकेय के .शर्मा ने बताया कि प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें | कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, समस्तीपुर में की वर्चुअल रैली

क्यों हुई अनंत सिंह की गिरफ्तारी?

अनुसंधान के क्रम में गवाहों के बयान, घटनास्थल से प्राप्त वीडियो फुटेज का अवलोकन तथा मृतक का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जैसे प्रमाणों एवं साक्ष्यों के आधार पर अनंत सिंह और उनके दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति दुलारचंद यादव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।इस संबंध में आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | सारण में बदलते समीकरण, परसा से छपरा तक रिश्तों, निष्ठाओं और ग्लैमर की नई सियासत

30 अक्टूबर को हुई थी दुलारचंद यादव की हत्या

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। कहा जा रहा है कि मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थक और जनसुराज के कार्यकर्ता के बीच झड़प के दौरान दुलारचंद की हत्या की गई।

इस मामले में अनंत सिंह सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बता दें कि इसी महीने बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके अलावा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionAnant Singh Arrested: बिहार चुनाव में खूनी मोड़! दुलारचंद यादव की हत्या से गरमाई राजनीति, अनंत सिंह गिरफ्तार
More
बिजनेस न्यूज़ElectionAnant Singh Arrested: बिहार चुनाव में खूनी मोड़! दुलारचंद यादव की हत्या से गरमाई राजनीति, अनंत सिंह गिरफ्तार