BMC Election 2026: महाराष्ट्र में वोटर एक बार में डाल रहे हैं 4 वोट, मुंबई में सचिन-अक्षय समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

BMC Election 2026: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसमें 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। सबसे बड़ी लड़ाई मुंबई की BMC को लेकर है, जहां BJP‑महायुति और ठाकरे ब्रदर्स की संयुक्त ताकत में जोरदार मुकाबला दिख रहा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड15 Jan 2026, 10:39 AM IST
BMC Election 2026: बीएमसी में 227 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
BMC Election 2026: बीएमसी में 227 सीटों पर वोटिंग हो रही है। (HT)

BMC Election 2026: एशिया की सबसे बड़ी अमीर महानगर पालिका के चुनाव की वोटिंग जारी है। महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं पर मतदान हो रहा है। सुबह 7.30 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। यह शाम 5.30 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी। 29 महानगर पालिका में 3.48 करोड़ मतदाता हैं और 15,931 उम्मीदवार में मैदान में डटे हुए हैं। सबसे बड़ी लड़ाई मुंबई की BMC को लेकर है, जहां BJP‑महायुति और ठाकरे ब्रदर्स की संयुक्त ताकत में जोरदार मुकाबला दिख रहा है।

मुंबई महानगर पालिका में कुल मतादाताओं की संख्य 1,03,44,315 हैं, जिनमें 55,15,707 पुरुष, 48,26,509 महिलाएं और 1,0999 अन्य शामिल हैं। इस बार के चुनाव में 1,700 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इसमें 878 महिलाएं और 822 पुरुष शामिल हैं।

कहां-कहां हो रही है वोटिंग?

BMC के अलावा थाणे, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक, कोल्हापुर, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) समेत कुल 28 बड़े नगर निगमों में भी वोट डाले जा रहे हैं। मुंबई समेत कई शहरों में 25,000+ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि मतदान और काउंटिंग शांतिपूर्वक हो सके। इसमें ACPs, DCPs, SRPF, QRT, होमगार्ड आदि शामिल हैं। महाराष्ट्र के नगर महापालिका के चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें | चुनाव लड़ रहे नगर सेवकों की संपत्ति में बंपर इजाफा

मुंबई के बीएमसी में एक वोटर एक ही वोट करेगा जबकि बाकी के 28 महानगर पालिका क्षेत्र में एक वोटर चार वोट देने का काम करेगा। इसकी वजह यह है कि मुंबई को छोड़कर बाकी के नगर निगम क्षेत्रों में बहु-सदस्यीय वोटिंग पद्धति अपनाई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

मुंबई को छोड़कर बाकी जगह वोटर्स 4 बार करते हैं मतदान

मुंबई महानगर पालिका में 227 सीटें हैं। यहां पर मतदाता एक ही बार वोट डालते हैं। बाकी जगह 28 महानगर पालिकाओं में एक वोटर चार बार मतदान करते हैं। यानी एक वोटर को 4 EVM में वोट डालना होता है। इसकी वजह ये है कि मुंबई में एक वार्ड में एक ही सदस्य चुना जाता है। लिहाजा एक बार मतदान होता है। वहीं बाकी महानगर पालिकाओं में एक वार्ड में 4 सदस्य (नगर सेवक / पार्षद) चुने जाते हैं। यहां पर बहु-सदस्यीय पद्धति है। ऐसे में एक वोटर को सामान्यतौर पर 4 बार वोट डालना होता है।

यह भी पढ़ें | BMC में बिना वोटर आईडी के करें मतदान, ये डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं

बॉलीवुड के अक्षय और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने किया मतदान

मुंबई महानगर पालिका के चुनाव पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। मुंबई में सुबह से लोग कतार में खड़े हो गए हैं। हर कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। इसबीच बॉलीवुड के सितारे भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैँ। बॉलीवुड के अक्षय कुमार, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मतदान किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के सीनियर नेता बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने पहुंचे। वह गोरेगांव के एक सेंटर पर अपने परिवार के साथ आए थे। शिवसेना नेता शायना एनसी वोटिंग से पहले मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने मतदान किया।

यह भी पढ़ें | मुंबई का कौन बनेगा बॉस? कल होगी वोटिंग

हेमा मालिनी ने डालने के बाद की यह अपील

BMC चुनाव में अपना वोट डालने के बाद अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर आकर वोट दें। ठीक वैसे ही जैसे मैं आज सुबह वोट डालने आई थी। अगर आप मुंबई में सुरक्षा, प्रगति, स्वच्छ हवा और गड्ढों से मुक्त सड़कें चाहते हैं, तो हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी और वोट देना होगा। केवल अपने मताधिकार का प्रयोग करके ही आप मुंबई को, जिसे मैं दुनिया का सबसे अच्छा शहर मानती हूं, और भी बेहतर बना सकते हैं। मैं मुंबई के सभी नागरिकों से अनुरोध करती हूं कि वे आएं और सही उम्मीदवारों को वोट दें।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBMC Election 2026: महाराष्ट्र में वोटर एक बार में डाल रहे हैं 4 वोट, मुंबई में सचिन-अक्षय समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBMC Election 2026: महाराष्ट्र में वोटर एक बार में डाल रहे हैं 4 वोट, मुंबई में सचिन-अक्षय समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान