BMC Exit Poll Results: एग्जिट पोल में उद्धव की शिवसेना का BMC से सफाया, देखिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

BMC Election 2026 Exit Poll Result: महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों के लिए मतदान खत्म हो गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 227 वार्डों में कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत अब EVM में कैद हो गई है। आइये जानते हैं एग्जिट पोल में किसे मिल रही है सत्ता

Jitendra Singh
अपडेटेड15 Jan 2026, 07:33 PM IST
BMC Exit Poll Results: BMC चुनाव में दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग हुई थी।
BMC Exit Poll Results: BMC चुनाव में दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग हुई थी।

BMC Exit Poll Results: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज चुनाव हुआ। सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ। दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग हो चुकी थी। अब कल यानी 16 जनवरी (शुक्रवार) को इसका रिजल्ट आएगा। इन चुनावों में सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) है। साल 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है।

इस चुनाव में 2,869 सीटों पर 15,931 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुंबई में 1,700 और पुणे में 1,166 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य भर में कुल 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य थे। वोटिंग के तुरंत बाद अलग-अलग एजेंसियां एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। इन एग्जिट पुोल में भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना का सफाया होता हुआ नजर आ रहा है। यानी एग्जिट पोल में 25 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स का किला ढह सकता है।

View full Image
वोट शेयर

BMC चुनाव में एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल

एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। यूबीटी को 58-68 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस गठबंधन को 12 से 15 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 12 से 16 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

एक्सिस माई इंडिया
पार्टी/गठबंधनअनुमानित सीटें
बीजेपी+131-151
यूबीटी+58-68
कांग्रेस+12-16
अन्य6-12

जनमत पोल्स ने किसे दी सत्ता की चाबी

जनमत पोल्स की बात करें तो BJP को 138 सीटें मिल सकती हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 62, कांग्रेस को 20 सीटें और अन्य को 7 सीटों के संतोष करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें | महाराष्ट्र में एक वोटर 4 बार डाल रहे हैं वोट, जानिए क्यों
जनमत पोल्स
बीजेपी+138
यूबीटी+62
कांग्रेस+20
अन्य7
कम या ज्यादा5

डेमोक्रेसी टाइम्स नेटवर्क

डेमोक्रेसी टाइम्स नेटवर्क के एग्जिट पोल में बीजेपी को 142 से ज्यादा मिलने की संभावना जताई गई है। उद्धव ठाकरे ग्रुप की शइवसेना को सिर्प 58 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं कांग्रेस 19 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें | चुनाव लड़ रहे नगर सेवकों की संपत्ति में बंपर इजाफा
डेमोक्रेसी टाइम्स नेटवर्क
बीजेपी+142
यूबीटी+58
कांग्रेस+19
अन्य8
कम या ज्यादा5

एग्जिट पोल का क्या मकसद?

ये भविष्यवाणियां पोलिंग के बाद सर्वे एजेंसियों की ओर से इकट्ठा किए गए वोटर फीडबैक पर आधारित होती हैं। जबकि एग्जिट पोल के पीछे का मकसद असली नतीजे घोषित होने से पहले जनता की भावना को सही-सही दिखाना होता है, लेकिन पिछले समय में उनकी सटीकता पर सवाल उठे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBMC Exit Poll Results: एग्जिट पोल में उद्धव की शिवसेना का BMC से सफाया, देखिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBMC Exit Poll Results: एग्जिट पोल में उद्धव की शिवसेना का BMC से सफाया, देखिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें