BMC में मेयर चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, नगर सेविका ने छोड़ दी पार्टी

BMC Sarita Mhaske News: मुंबई महानगर पालिका के चुनाव खत्म हो गए हैं। अब मेयर के चुनाव की तैयारी चल रही है। इस चुनाव में उद्धव गुट के शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है। अभी इस झटके से उद्धव निकल भी नहीं पाए कि फिर से एक झटका लग गया है। उनकी पार्टी की एक नगर सेविका ने पार्टी छोड़ दी है।

Jitendra Singh
अपडेटेड21 Jan 2026, 07:51 PM IST
BMC Sarita Mhaske News: उद्धव गुट के नगर सेवकों की संख्या घट सकती है।
BMC Sarita Mhaske News: उद्धव गुट के नगर सेवकों की संख्या घट सकती है।

BMC Sarita Mhaske News: महाराष्ट्र नगर पालिका के चुनाव में सभी की नजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव परिणाम को लेकर थी। जीत बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को मिली। हालांकि यहां पर कई सीटों पर कड़े मुकाबले भी हुए। उद्धव गुट की शिवसेना को बीएमसी चुनाव में तगड़ा झटका लगा था। अभी इस झटके से उद्धव ठाकरे निकल भी नहीं पाए कि फिर से एक तगड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि उद्धव गुट की शिवसेना से वार्ड नं. 157 की विजेता सरिता म्हस्के (Sarita Mhaske) ने पार्टी छोड़ दी है।

मराठी वेबसाइट ABP माझा में छपी खबर के मुताबिक, सरिता म्हस्के शिंदे गुट में शामिल हो गई हैं। खबर है कि डॉ. सरिता म्हस्के सेना भवन में कॉर्पोरेटर की मीटिंग से गायब हैं। ठाकरे गुट की सरिता म्हस्के को वार्ड नंबर 157 से जीत मिली थी। उन्होंने BJP की आशा तायड़े को हराया था।

ठाकरे बंधु के घट सकते हैं नगर सेवक

मुंबई में ठाकरे ग्रुप के 65 नगर सेवक चुने गए हैं। एक तरफ जहां शिंदे की शिवसेना और BJP के बीच मेयर पद के लिए मुकाबला चल रहा है, वहीं दोनों ग्रुप दूसरे कॉर्पोरेटर को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में खबर है कि ठाकरे के एक कॉर्पोरेटर को शिंदे ग्रुप ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें | ठाकरे ब्रांड का ढह गया किला, 45 साल बाद बनेगा BJP का मेयर

मीटिंग से गायब थीं सरिता म्हस्के

आज (21 जनवरी 2026) शिवसेना ठाकरे ग्रुप के नगरे सेवकों की मीटिंग बुलाई गई थी। उस समय सरिता म्हस्के नहीं थीं। साथ ही, शिवसेना ठाकरे ग्रुप के सभी नगर सेवक ग्रुप का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नवी मुंबई के लिए निकल गए थे। उस समय भी सरिता म्हस्के के न आने से सस्पेंस बढ़ गया है।

सरिता म्हस्के को अयोग्य घोषित करने की तैयारी

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को जैसे ही यह खबर सामने आई कि सरिता म्हस्के शिंदे गुट की शिवसेना में जाने वाली हैं, पार्टी में सनसनी मच गई। कहा जा रहा है कि उद्धव की शिवसेना ने म्हस्के को अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब अगर सरिता शिंदे की शिवसेना में शामिल होती हैं तो उद्धव की शिवसेना के पास नगर सेवकों की संख्या घटकर 64 हो जाएगी।

यह भी पढ़ें | ठाकरे ब्रांड का ढह गया किला, 45 साल बाद बनेगा BJP का मेयर

कल्याण में ठाकरे गुट के चार नगरसेवक टूटे

कल्याण-डोंबिवली में ठाकरे की शिवसेना के 11 में से चार नगरसेवक टूट गए हैं और उनके शिंदे की शिवसेना को समर्थन देने की चर्चा है। बाकी 7 नगरसेवकों ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट हैं।

किशोरी पेडनेकर ग्रुप लीडर चुनी गईं

ठाकरे की शिवसेना पार्षद किशोरी पेडनेकर को ठाकरे की शिवसेना का ग्रुप लीडर चुना गया है। किशोरी पेडनेकर के नाम पर ठाकरे की शिवसेना की मीटिंग में मुहर लगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBMC में मेयर चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, नगर सेविका ने छोड़ दी पार्टी
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBMC में मेयर चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, नगर सेविका ने छोड़ दी पार्टी