लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि वह बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर द्वारा निभाई जा रही ‘ईमानदार भूमिका’की सराहना करते हैं, क्योंकि जो भी जाति, पंथ या धर्म के बारे में नहीं, बल्कि राज्य के बारे में सोचता है, उसका वहां स्वागत है।प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के संस्थापक हैं।
कोई भी दूसरे के एजेंडे को ‘हाईजैक’ नहीं कर सकता:चिराग पासवान
जब पासवान से किशोर द्वारा उनके 'बिहार पहले, बिहारी पहले' के नारे को ‘हाईजैक’ करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कोई भी दूसरे के एजेंडे को ‘हाईजैक’ नहीं कर सकता।
चिराग पासवान ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती विकल्पों में है। अगर किसी को 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का एजेंडा पसंद है तो वह उसे चुने, किसी को 'एम-वाई' यानी मुस्लिम-यादव समीकरण ठीक लगता है तो वह उस रास्ते पर जाए, और अगर कोई मेरे 'एम-वाई' समीकरण – यानी महिला और युवा – के साथ जुड़ना चाहता है, तो वह भी एक विकल्प है।
चिराग पासवान ने की प्रशांत की सराहना
उन्होंने कहा, प्रशांत जी बिहार की राजनीति में एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं।
मैं हर उस व्यक्ति का बिहार की राजनीति में स्वागत करता हूँ जो जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर केवल बिहार और उसके विकास की सोच रखता है। प्रशांत किशोर की भी यही सोच है, और मैं इसका सम्मान करता हूँ।