दो दिन पहले तक महागठबंधन में जोरदार खींचतान देखने को मिल रही थी, अचानक बीजेपी में अशोक गहलोत आए और उन्होंने गठबंधन को एकजुट कर दिया। अब चर्चा महागठबंधन के संयुक्त चुनाव प्राचार की हो रही है, इसी बीच कांग्रेस ने यूथ प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को यूथ कांग्रेस प्रभारी के पद से हटा दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अल्लावरु के हाथ से प्रभार लेकर मनीष शर्मा के हाथों में दे दिया है। विवाद यहीं थमना नहीं दिख रहा है, अल्लावरु को अब बिहार के प्रदेश प्रभारी पद से भी हटाने की मांग जोर पकड़ रही है।
बिहार चुनाव की घोषणा होने से पहले तो महागठबंधन में सबकुछ ठीक नजर आ रहा है। एकजुट चुनाव लड़ने और कॉमन चुनावी एजेंडा बनाने की चर्चा चल रही थी। सीटों के बटवारे को लेकर तेजस्वी यादव की कांग्रेस के आला नेताओं के साथ बातचीत भी चल रही थी लेकिन जैसे ही चुनाव की तारीखों ऐलान हुआ महागठबंधन में मतभेद उभर कर सामने आ गए। जिसे सुलझाने का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को दिया गया था। नामांकन की तारीख निकल गई लेकिन समझौता नहीं हुआ। अशोक गहलोत ने तमाम विवाद सुलझाए। उसके बाद बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और यूथ कांग्रेस प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी निभा अल्लावरु से एक प्रभार ले लिया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस नोट जारी किया जिसमें उन्होंने कृष्णा अल्लावरु की जगह मनीष शर्मा को यूथ कांग्रेस प्रभारी बनाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि कृष्णा अल्लावरु की कार्यप्रणाली से तेजस्वी और आरजेडी के अलावा बिहार कांग्रेस के भी कुछ नेता नाराज बताए जा रहे थे। ऊपर से विवाद सुलझाने में कृष्णा को कामयाबी नहीं मिली। हालांकि अभी भी अल्लावरु के पास बिहार प्रदेश प्रभारी का पद है। लेकिन उस पद से भी उनको हटाने की मांग तेज होती जा रही है।
महागठबंधन में भले ही टिकट बटवारे को लेकर शुरु हुआ बवाल अब बीती बात हो चुकी है। लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बिहार कांग्रेस का असंतुष्ट धड़ा अल्लावरु को हटाने की मांग कर रहा है। इंडियन एक्स्प्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद माधव का हवाला देते हुए लिखा है कि कुछ नाराज कांग्रेस नेता अल्लावरु को संघ का एजेंट बता रहे हैं। आनंद माधव समेत कांग्रेस के नाराज धड़े ने कृष्णा के खिलाफ पटना में कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता आनंद माधव ने पिछले सप्ताह भी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने अल्लावरु पर कारपोरेट एजेंडा चलाने का आरोप लगाया था। यहां तक कि उन्होंने अल्लावरु को आरएसएस का स्लीपर सेल तक करार दिया था। आनंद माधव ने बिहार में तुरंत कार्यकारी प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने की मांग की है। अल्लावरु को हटाकर उनकी जगह राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले मनीष शर्मा को यूथ प्रभारी की मान सौंपी गई है। बिहार कांग्रेस में अल्लावरु के विरोध को देखते हुए अब ये देखना होगा कि क्या पार्टी विधानसभा चुनाव के बीच में अल्लावरु को हटाने का जोखिम लेती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.