
Bihar Election Mahagahtbandhan News: बिहार में महागठबंधन के घटक दल CPIML(L) ने भी अपने 18 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। यह अलग बात है कि महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसमें कोई संदेह नहीं कि सीपीआईएमएल की ओर से जारी इस सूची ने महागठबंधन की कसमकस और बढ़ा दी है।
इस वाम दल ने 2020 के चुनाव में 19 सीटें लड़कर 12 प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में सफलता पाई थी। उसे 19 सीटों पर कुल 41.36 प्रतिशत जबकि पूरे बिहार से उसे 3.16% वोट मिले थे। पार्टी ने इन्हीं 19 से 18 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। CPIML(L) को CPIML भी माना जाता है और इसके मुखिया दीपांकर भट्टाचार्य हैं।
तरारी से मदन सिंह चन्द्रवंशी, अगिआंव से शिवप्रकाश रंजन, आरा से कयामुद्दीन अंसारी, डुमरांव से अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा, काराकाट से अरुण सिंह, अरवल से महानंद सिंह, घोषी से रामबली सिंह यादव, पालीगंज से संदीप सौरभ, फुलवारी से गोपाल रविदास, दीघा से दिव्या गौतम, दरौली से सत्यदेव राम, जिरादेई से अमरजीत कुशवाहा, दरौंदा से अमरनाथ यादव, भोरे से जितेंद्र पासवान, सिकटा से वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, वारिसनगर से फूलबाबू सिंह, कल्याणपुर से रणजीत राम और बलरामपुर से महबूब आलम।
वामदल के 6 नेताओं ने टिकट की घोषणा होते ही तुरंत अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। नामांकन करने वाले नेताओं में पालीगंज से संदीप सौरभ, अरवल से महानंद सिंह, आरा से कयामुद्दीन अंसारी, दरौली से सत्यदेव राम, जिरादेई से अमरजीत कुशवाहा, दरौंदा से अमरनाथ यादव शामिल हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है।
टिकट कनफर्म होते ही दरौली से विधायक सत्यदेव राम भी अपना नामांकन भरने जा रहे थे, तभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीवान पुलिस ने एक पुराने मामले में सत्यदेव राम को गिरफ्तार किया है। अपनी गिरफ्तारी को सत्यदेव राम ने सरकार की साजिश करार दिया है।
बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने अपने 101 के कोटे से 71 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने अपने कोटे से सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जेडीयू ने भी अपने कुछ प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया है और वो चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। ये सब देखकर महागठबंधन के घटक दलों की बेचैनी बढ़ रही है।
ऊपर से जिन दलों की इच्छित सीटों पर प्रथम चरण में 6 नवंबर को मतदान होने हैं, उनके लिए नामांकन की समयसीमा भी निकलती जा रही है। उन्हें हर हाल में 17 अक्टूबर तक अपने प्रत्याशियों का नामांकन करना है। इन्हीं परिस्थितियों के बीच सीपीआईएमएल ने गठबंधन की तरफ से सीट शेयरिंग के ऐलान की बाट जोहने के बजाय स्वतंत्र निर्णय लेने में ही भलाई समझी है।
दरअसल, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी पुत्र तेजस्वी यादव ने दिल्ली दौड़ भी लगाई, पर कांग्रेस के साथ बातचीत अंतिम परिणाम नहीं ला पाई।
सूत्रों की मानें तो आरजेडी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 60 से 65 सीटें देने को राजी हो गई है, लेकिन कांग्रेस 70 सीटों से कम पर मानने को राजी ही नहीं है। इधर, मुकेश सहनी 60 सीटों के साथ डिप्टी सीएम पद पर दावा ठोक रहे हैं। इधर, मुकेश सहनी 60 सीटों के साथ डिप्टी सीएम पद पर दावा ठोक रहे हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.