
बिहार विधानसभा चुनाव में तमाम पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। चुनाव प्रचार के लिए AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है है साथ ही AI का दुरुपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिये से तीन घंटे के भीतर चुनाव प्रचार से जुड़े तमाम AI कंटेंट हटाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है बिहार चुनाव में प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें धड़ल्ले से AI कंटेंट भी परेसो जा रहे थे। जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने ये दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों को AI आधारित उपकरणों के दुरुपयोग से बचने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि AI से क्रिएट किए गए कंटेट का प्रकाशन और प्रसारण एक गंभीर खतरा है क्योंकि इसकी मदद से झूठ को सच की तरह पसोरा जा सकता है। चुनाव आयोग ने ये फैसला राजनीतिक दलों की तरफ से मिली शिकायत के बाद लिया है। कुछ राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से कहा कि AI का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार के दौरान झूठी सूचनाएं सच बताकर परोसा जा रहा है।
चुनाव आयोग ने पिछले साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी AI को लेकर इस तरह के निर्देश जारी किए थे। बिहार चुनाव में भी इलेक्शन कमीशन ने उन्ही दिशा-निर्देशों को दोहराया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि AI का इस्तेमाल कर नेताओं को चुनावी रूप से संवेदनशील संदेश देते दिखाना चुनाव क्षेत्र में समान अवसर को प्रभावित करता है।
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों और महासचिवों को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्हें AI से तैयार की गई चुनावी सामग्री से परहेज करने की सलाह दी गई है। चुनाव आयोग ने ऐसा करने पर चुनाव के प्रभावित होने की आशंका जताई है।
निर्वाचन आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये निर्देश जारी किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि आधिकारिक पार्टी हैंडल पर AI से बनाए गए कंटेंट या AI की मदद से छेड़छाड़ करके बनाई गई छवि, ऑडियो या वीडियो, गलत सूचना या हेरफेर करके तैयार की गई सामग्री के किसी भी वाकये को ध्यान में आने या शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर हटा दिया जाना चाहिए।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.