Bihar Chunav Result: बिहार की थमी नहीं और बंगाल में सरगर्मी शुरू, बिहार के बाद बंगाल वाले मोदी के बयान पर TMC का पलटवार

बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत हुई है, अभी बिहार विधानसभा चुनाव के जीत की खुमारी उतरी नहीं है कि पीएम मोदी ने दिल्ली से बिहार वाली जीत की गंगा बंगाल में बहाने का उद्घोष कर दिया। मोदी के दिल्ली में दिए गए बयान का असर कोलकाता में देखने को मिला। अब ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने पलटवार किया है।

Rajkumar Singh
पब्लिश्ड15 Nov 2025, 08:11 PM IST
पीएम मोदी, ममता बनर्जी
पीएम मोदी, ममता बनर्जी(HT)

अभी-अभी तो बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आया है। अभी तो एनडीए समेत बीजेपी पर बिहार में जीत की खुमारी परवान पर है कि मोदी ने मिशन बंगाल का जिक्र कर टीएमसी का पारा हाई कर दिया है। अब जब पीएम मोदी ने बिहार के बाद बंगाल में जीत की गंगा बहाने की हुंकार भरी थी तो सूबे की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की तरफ से जवाब आना लाजमी था। लिहाजा ममता बनर्जी की पार्टी की तरफ से जवाब हमले की जिम्मेदारी संभाली पार्टी सांसद सागरिका घोष ने। उन्होंने बंगाल में बीजेपी की राजनीति की स्वीकार्यता पर ही सवाल उठा दिया।

पीएम मोदी का बंगाल पर आह्वान

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हुई, जश्न दिल्ली के बीजेपी पार्टी मुख्यालय में भी मनाया गया, जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए। पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत पार्टी के तमाम कद्दावर नेता इस जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने बिहार की जीत पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते-करते पश्चिम बंगाल का जिक्र किया और कहा कि गंगा बिहार से होकर ही पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है। मोदी का संकेत साफ था, चुनावी मशीन कही जाने वाली बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बिहार के बाद बंगाल कूच करना है।

यह भी पढ़ें | फ्रेंडली फाइट ने महागठबंधन का निकाला तेल, आपस में लड़कर हार गए 11 सीटें

मोदी के आह्वान पर टीएमसी का जवाब

जब बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी ने मिशन बंगाल को लेकर कार्यकर्ताओं को कूच करने का आह्वान किया तो सत्ताधारी पार्टी की तरफ से भी पलटवार किया गया। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल बीजेपी की राजनीति को स्वीकार ही नहीं करेगा। घोष ने ये बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान के एक दिन बाद कही है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।

बंगाल स्वीकार नहीं करेगा बीजेपी को

टीएमसी सांसद सागरिका घोषण ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि मैं श्री नरेन्द्र मोदी को सच्चाई से रूबरू कराना चाहूंगी। उन्होंने कहा है कि वह बंगाल पर विजय पाना चाहते हैं, मानो बंगाल जमीन का एक टुकड़ा हो। सबसे पहली बात, बंगाल कभी भी श्री मोदी और बीजेपी की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा... आप पैसा देंगे, आप ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति करेंगे, आप बाहुबल और हिंसा का इस्तेमाल करेंगे। बंगाल ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें | छपरा से भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल की हार, हीरो बनीं बीजेपी की छोटी कुमारी

ममता बनर्जी का मुकाबला मुश्किल

बंगाल में हमारे पास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रूप में एक ऐसी नेता हैं, जो 24 घंटे जमीन पर जनता के साथ रहती हैं। वो हवाई जहाज से यात्रा करके सिर्फ वोट मांगने वाली नेता नहीं हैं। मोदी ने शुक्रवार को बिहार में राजग की जीत के बाद पश्चिम बंगाल से 'जंगल राज' को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की विजय यात्रा बिहार से बंगाल तक गंगा नदी के प्रवाह के साथ चलेगी। यहां बीजेपी मुख्यालय में आयोजित आभार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जीत ने बंगाल में बीजेपी की विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। जिसको लेकर टीएमसी की तरफ से पीएम मोदी और बीजेपी की राजनीति पर सवाल उठाए गए हैं।

बंगाल में BJP-TMC का घमासान

तो इस तरह से अब तय हो गया है कि बिहार के बाद बीजेपी का सारा ध्यान अब पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव पर है। अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सूबे की सत्ता पर काबिज होने का दावा ठोक रही है वहीं बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएमसी लगाता चीत की चौकड़ी मारने के लिए अभी से आक्रामक हो चली है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Result: बिहार की थमी नहीं और बंगाल में सरगर्मी शुरू, बिहार के बाद बंगाल वाले मोदी के बयान पर TMC का पलटवार
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Result: बिहार की थमी नहीं और बंगाल में सरगर्मी शुरू, बिहार के बाद बंगाल वाले मोदी के बयान पर TMC का पलटवार