बिहार विधनसभा चुनाव में मतदान के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसके मुताबिक एक बार फिर आसानी से एनडीए सरकार बनती नजर आ रही है। वैसे तो बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम बहुत सारी सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए हैं, इन सभी ने बिहार में फिर से एनडीए सरकार की तस्वीर दिखाई है। लेकिन हम यहां सिर्फ देश की टॉप 9 जानी-मानी सर्वे एजेंसियों के आंकड़े की चर्चा करेंगे। सभी ने बिहार में एनडीए को बंपर बहुमत की उम्मीद जताई है।
EXIT POLL में किसको कितनी सीटें
सर्वे एजेंसी P-MARQ के सर्वे के मुताबिक एनडीए 142-162 सीटें, महागठबंधन 80-98 सीटें और अन्य को 1-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। दैनिक भास्कर के मुताबिक एनडीए 145-160 सीटें, महागठबंधन 73-91 सीटें और अन्य को 5-10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। DV Research के सर्वे के मुताबिक एनडीए 137-152 सीटें, महागठबंधन 83-98 सीटें और अन्य 2-6 जीत सकते हैं। एक और सर्वे एजेंसी Peoples Pulse के मुताबिक एनडीए 133-159 सीटें, महागठबंधन 75-101 और अन्य 2-15 जीत सकते हैं। जानीमानी चर्चित सर्वे एजेंसी चाणक्य STRATEGIES के सर्वे में एनडीए को 130-138, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे एजेंसी POLSTRAT के सर्वे में एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। एक और चर्चित सर्वे एजेंसी People's Insight के मुताबिक एनडीए 133-148, महागठबंधन 87-102 और अन्य 3-8 सीटें जीत सकते हैं। जबकि JVC POLL के मुताबिक एनडीए को 135-150, महागठबंधन 88-103 और अन्य 3-6 सीटें जीत सकते हैं। MATRIZE-IANS के मुताबिक एनडीए 147-167, महागठबंधन 70-90 और अन्य 2-10 सीट जीत सकते हैं।
क्या है तमाम एजेंसियों के सर्वे का सर्वे?
तो इस तरह से तमाम एजेंसियां बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को आसानी से बहुमत देती नजर आ रही हैं। नतीजे इन सभी एजेंसियों में से किसी भी एजेंसी के एग्जिट पोल के आसपास भी रहे तो एनडीए एक बार फिर बिहार में अपनी सरकार बना लेगी। इन तमाम सर्वे एजेंसियों के सर्वे को मिलाकर हमने एक सर्वे किया यानी POLL OF POLLS किया। जिसके मुताबिक एनडीए को 140 से 150 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 85 से 95 सीटें, जनसुराज को 0 से 5 सीटें और अन्य को 5 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।
नतीजों के लिए अब 14 नवंबर का इंतजार
इस लिहाज से देखें तो एनडीए बिहार में एनडीए आसानी से अपनी सरकार बनाती नजर आ रही है। गौरतलब है कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 122 सीटों की जरुरत होती है। ऐसे में सर्वे के आसपास भी नतीजे आए तो एनडीए को सरकार बनाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बहरहाल एग्जिट पोल के बाद एग्जेक्ट पोल आने के लिए इंतजार करना होगा 14 नवंबर को जब वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।