बीजेपी का दूसरा 'गुजरात' बनेगा केरल? पहले शाह और अब मोदी ने समझा दिए सरकार बनाने के समीकरण

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व केरल विधानसभा चुनावों को लेकर काफी उत्साहित दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, दोनों ने कहा है कि इस बार केरल के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे और वहां बीजेपी की सरकार बनेगी। आइए जानते हैं कि मोदी-साह के इस विश्वास के पीछे क्या कारण हैं।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड23 Jan 2026, 07:23 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह।

Kerala Assembly Election News: क्या केरल के विधानसभा चुनाव में हैरतअंगेज परिणाम आने वाले हैं? क्या इस बार केरल से वाम मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन दोनों को पछाड़कर बीजेपी सरकार बना लेगी? अगर बीजेपी के दो सर्वोच्च धुरंधरों की मानें तो ऐसा ही हो सकता है। बीजेपी अगले कुछ महीने में ही केरल में सरकार बनाने जा रही है।

पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े ही दमखम से कहा है कि केरल के नतीजे अभूतपूर्व होंगे। दोनों ने यह भी बताया है कि वो इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे हैं। ध्यान रहे कि एक बड़ा वर्ग अमित शाह को वर्तमान समय का चुनावी चाणक्य मानता है तो नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक जीवन में एक भी चुनाव नहीं हारे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- केरल में बदलाव दिखेगा

पहले बात प्रधानमंत्री मोदी की है जिन्होंने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में तिरुनवंतपुरम नगर निगम में चार दशकों से अधिक के वामपंथी शासन का अंत करने वाली भाजपा की जीत की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केरल में बदलाव देखने को मिलेगा।

मोदी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत थी जिसने केरल में भाजपा सरकार की नींव रखी। उन्होंने याद दिलाया कि गुजरात में भाजपा का सत्ता में आना लगभग चार दशक पहले एक शहर में जीत हासिल करने से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि केरल में भी ऐसा ही होगा।

यह भी पढ़ें | सोनिया गांधी के घर है शबरिमला से चोरी हुआ सोना? मंत्री ने की छापेमारी की मांग

गुजरात का उदाहरण दे केरल में सरकार बनाने का दावा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1987 से पहले भाजपा गुजरात में हाशिए पर पड़ी एक पार्टी थी और उसे शायद ही कोई मीडिया कवरेज मिलती थी। मोदी ने कहा, '1987 में भाजपा ने पहली बार अहमदाबाद नगर निगम पर नियंत्रण हासिल किया था, ठीक उसी तरह जैसे पार्टी ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में जीत हासिल की है। तब से गुजरात की जनता ने हमें सेवा करने का अवसर सौंपा है और हम दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं।'

प्रधानमंत्री ने केरल में भाजपा की राजनीतिक यात्रा की तुलना गुजरात से की। पीएम ने कहा, 'हमारी यात्रा गुजरात के एक शहर से शुरू हुई थी, और इसी तरह केरल में भी हमारी शुरुआत एक शहर से हुई है। मेरा मानना ​​है कि यह दर्शाता है कि केरल के लोग भाजपा पर भरोसा जताने लगे हैं और उसी तरह हमसे जुड़ रहे हैं जैसे कभी गुजरात के लोग जुड़े थे।' प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनेगा। मोदी ने कहा, 'मैं तिरुवनंतपुरम को भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देता हूं।'

केरल में सरकार बनाने का शाह का फॉर्म्युला भी समझ लीजिए

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार, 11 जनवरी को केरल में चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए कहा था प्रदेश में बीजेपी इस बार सरकार बना लेगी। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों के साथ यह दावा किया। अमित शाह ने कहा कि कई प्रदेशों का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता की वही कहानी केरल में भी दोहराई जाएगी। अमित शाह ने यह तो माना कि केरल में कमल खिलाना आसान नहीं है, लेकिन यह भी कहा कि भाजपा के पास सत्ता नहीं होने के बावजूद करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की विचारधारा के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

1987 में भाजपा ने पहली बार अहमदाबाद नगर निगम पर नियंत्रण हासिल किया था, ठीक उसी तरह जैसे पार्टी ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में जीत हासिल की है। तब से गुजरात की जनता ने हमें सेवा करने का अवसर सौंपा है और हम दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं।- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

20 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक पहुंचने में देर नहीं लगती: शाह

अमित शाह ने केरल में बीजेपी सरकार बनने की संभावनाओं को आंकड़ों के साथ समझाया। उन्होंने कहा, 'केरल की जनता बीजेपी को अपना समर्थन दे रही है। हमारा समर्थन बढ़ रहा है। 2014 में हमें 11% वोट मिला था जो साल 2019 में 16% हो गया और 2024 में इसका प्रतिशत 20 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, 'अब यह वोट शेयर 20% से 30% और 30% से 40% का सफर तय करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह बदलाव 2026 में ही दिखेगा।'

उन्होंने कहा, 'हमने यह पूरे देश में पहले ही हासिल कर लिया है। अब केरल की बारी है। केरल में निश्चित रूप से बीजेपी का मुख्यमंत्री चुना जाएगा। केरल में यह बदलाव सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है।' हमने 30 ग्राम पंचायतें, दो नगरपालिकाएं जीती हैं, और हमारे मेयर अभी तिरुवनंतपुरम में सेवा दे रहे हैं।'

असम से यूपी तक की मिसाल

शाह ने कहा कि असम में एक समय भाजपा के पास विधानसभा में सिर्फ दो सीटें थीं, लेकिन आज पार्टी वहां दो बार सरकार बना चुकी है और तीसरी बार भी जीत की ओर बढ़ रही है। मणिपुर में भाजपा के पास कभी एक भी सीट नहीं थी, फिर भी पार्टी ने वहां दो बार सरकार बनाई। इसी तरह, त्रिपुरा में भी हुआ। अमित शाह ने उत्तर प्रदेश का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में एक समय भाजपा के पास 400 में से केवल 25 सीटें थीं। इसके बावजूद कड़ी मेहनत के दम पर पार्टी ने वहां लगातार दो बार सत्ता हासिल की।

केरल की जनता बीजेपी को अपना समर्थन दे रही है। हमारा समर्थन बढ़ रहा है। 2014 में हमें 11% वोट मिला था जो साल 2019 में 16% हो गया और 2024 में इसका प्रतिशत 20 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, 'अब यह वोट शेयर 20% से 30% और 30% से 40% का सफर तय करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह बदलाव 2026 में ही दिखेगा।- अमित शाह, गृह मंत्री

केरलवासियों को 'मोदी की गारंटी' भी दे आए प्रधानमंत्री

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलवासियों से इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट डालने की अपील की। मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव में केरल के भविष्य पर विचार करते समय लोगों को समझना चाहिए कि वर्षों से बारी-बारी शासन करते रहे और राज्य की समस्याओं में योगदान देते रहे।'

पीएम ने केरलवासियों को याद दिलाया, 'एलडीएफ और यूडीएफ के अलावा एक तीसरा विकल्प भी है, जिसका प्रतिनिधित्व भाजपा करती है, जो विकास और सुशासन को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा, 'एलडीएफ और यूडीएफ ने अलग-अलग तरीकों से केरल को भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और तुष्टीकरण की राजनीति के चक्र में धकेल दिया है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल में भाजपा की सरकार बनते ही शबरिमला मंदिर से सोना चोरी के मामले की जांच होगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, 'यह मोदी की गारंटी है।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionबीजेपी का दूसरा 'गुजरात' बनेगा केरल? पहले शाह और अब मोदी ने समझा दिए सरकार बनाने के समीकरण
More
बिजनेस न्यूज़Electionबीजेपी का दूसरा 'गुजरात' बनेगा केरल? पहले शाह और अब मोदी ने समझा दिए सरकार बनाने के समीकरण