Jansuraj Raghopur Candidate: बिहार के प्रमुख विपक्ष महागठबंधन में भले ही सीटों का बटवारा नहीं हुआ हो, लेकिन तेजस्वी यादव का राघोपुर से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वैसे भी नेता प्रतिपक्ष राघोपुर से ही विधायक हैं। राघोपुर से जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा खूब जो पकड़ रही थी, जिसपर पार्टी ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। चंचल सिंह राघोरपुर से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।
37 वर्षीय चंचल सिंह राजपूत समाज से आते हैं। वो जनसुराज में शामिल होने से पहले जेडीयू नेता रह चुके हैं। चंचल सिंह जेडीयू व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रहे हैं। चंचल सिंह होटल और रियल स्टेट व्यवसायी भी हैं। नमामी गंगे प्रॉजेक्ट का कॉन्ट्रैक्टर रहते हुए उन्होंने सोनपुर घाट और सिमरिया घाट का निर्माण करवाया था। चंचल हाजीपुर में कई बहुमंजिला इमारतों का निर्माण करवा चुके हैं और दिल्ली में इनका होटल बिजनेस है। चंचल सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अधिकार रैली के संयोजक भी रह चुके हैं।
प्रशांत किशोर जब पूरे बिहार में अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे थे, तब उन्होंने तेजस्वी यादव को पटखनी का दावा करते हुए राघोपुर से चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। प्रशांत किशोर ने इसके लिए अमेठी में स्मृति ईरानी के हाथों राहुल गांधी को मिली हार का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को उनके गढ़ में मात दी थी, उसी तरह तेजस्वी यादव को पटखनी दी जाएगी। राघोपुर, वैशाली जिले के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र है।
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव की संभावना कम ही लगती है। प्रशांत अपने गृहनगर रोहतास जिले के करगहर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते थे, लेकिन वहां भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं। नीतीश विधानपरिषद के जरिए सदन पहुंचते हैं। बिहार में द्वीसदनीय विधायिका है।ट
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.