
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों घटकों में विवाद अब बीती बात हो चुकी है। दोनों गठबंधन की सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार के मैदान में उतर चुके हैं। इस बार झारखंड आरजेडी को भी बड़ी उम्मीदें हैं। झारखंड में पार्टी प्रवक्ता कैलाश यादव समेत आरजेडी के तमान नेताओं ने उम्मीद जताई है कि इस बार आरजेडी के लिए बाहर में सत्ता का सूखा खत्म होगा। कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित हो चुके हैं और इस बार उनके नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने की पूरी संभावना है।
झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री का चेहरा वीआईपी के मुकेश सहनी को घोषित किए जाने पर झारखंड प्रदेश राजद की ओर से बधाई दी है। कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दोनों लोकप्रिय युवा चेहरा हैं, बिहार की तमाम जनता और 62 फीसदी युवा वर्ग महागठबंधन को वोट देकर बिहार के अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कट्टरपंथी बीजेपी एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
झारखंड में आरजेडी विधायक और सह प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगभग 20 वर्षों से और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों से केंद्र में बीजेपी जेडीयू गठबंधन की एनडीए सरकार चल रही है। उसके बावजूद बिहार में एक सुई का कारखाना भी नहीं खुल सका। यादव ने कहा कि बिहार में जेडीयू-बीजेपी की गठबंधन सरकार ने पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा उद्योग धंधा यूनिवर्सिटी, युवाओं को नौकरी किसान मजदूर की खुशहाल जिंदगी बदहाल करने का काम किया है।
झारखंड आरजेडी की तरफ से विधायक संजय सिंह यादव, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक सुरेश पासवान और नरेश सिंह समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने एक स्वर में कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक दूरदर्शी विजन के साथ तेज रफ्तार महागठबंधन प्रोग्रेसिव युवा सरकार बनेगी और नौकरी रोजगार उद्योग धंधा यूनिवर्सिटी शिक्षक संस्थान तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ संस्थान का विकास होगा और किसान मजदूर पलायन बेरोजगारी रुकेगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.