
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। ये जिले हैं- पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा। इन 18 जिलों में कुल तीन करोड़, 75 लाख, 13 हजार, 302 मतदाताओं के लिए 45,341 मतदान केंद्र हैं। निर्वाचन आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। मतदाताओं में एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला और 758 तीसरे जेंडर के लोग शामिल हैं।
पहले चरण में 121 सीटों पर 122 महिला और 1,192 पुरुष प्रत्याशी समेत कुल 1,314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें एनडीए के घटक जेडीयू के 57, बीजेपी के 48, LJP(R) के 13 और RLM के दो प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतारे हैं। एक अन्य सीट मढ़ौरा में LJP(R) प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। एनडीए ने इस सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन दिया है। वहीं, महागठबंधन के घटक आजेडी ने 71, कांग्रेस ने 24, CPI(ML) ने 14, CPI ने पांच, CPI(M) और IIP ने तीन-तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने पहले चरण में 118 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक 20 उम्मीदवार कुढ़नी और मुजफ्फरपुर में वहीं भोरे, अलौली और परबत्ता में सबसे कम पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।
एनडीए की तरफ से उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा,बिहार सरकार में 15 मंत्री, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, मदन सहनी, नितिन नबीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, ड़ॉ. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के अलावा अवध बिहारी चौधरी, डॉ. रामानंद यादव, वीणा देवी, ललित कुमार यादव, विजेन्द्र चौधरी, रेणु कुशवाहा, खेसारी लाल यादव, आलोक मेहता, भाई वीरेन्द्र, अनिरूद्ध यादव, अवधेश राय के नाम शामिल है। इसके अलावा तेज प्रताप यादव, आईपी गुप्ता, शिवदीप लांडे, आनंद मिश्रा, वी.के.रवि, जयप्रकाश सिंह, आर.के.मिश्रा, राम नारायण सिंह, पुष्पम प्रिया, के.सी. सिन्हा समेत अन्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान को लेकर हर बड़े अपडेट्स के लिए बने रहें मिंंट हिंदी के साथ…
बिहार विधानसभा के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।
शाम पांच बजे तक बिहार में 60.13 प्रतिशत वोट बड़े हैं। जिसमें गोपालगंज में 64.96 प्रतिशत, बेगूसराय में 67.32 प्रतिशत, खगड़िया में 60.65 प्रतिशत, भोजपुर में 53.24 प्रतिशत, दरभंगा में 58.38 प्रतिशत, बक्सर में 55.10 प्रतिशत, मधेपुरा में 65.74 प्रतिशत, मुंगेर में 54.90 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर 64.63 प्रतिशत, लखीसराय 62.76 में प्रतिशत, वैशाली में 59.45 प्रतिशत, समस्तीपुर में 66.54 प्रतिशत, शेखपुर 52.36 में प्रतिशत, सारण में 60.90 प्रतिशत, सीवान में 57.41 प्रतिशत, नालंदा में 57.58 प्रतिशत, पटना में 55.02 प्रतिशत, सहरसा में 62.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेगूसराय में बंपर तो राजधानी पटना में सबसे मतदान देखने को मिल रहा है।
लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर पत्थरबाजी के आरोप के बाद वैशाली में पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है। यहां भी पुलिस पर पथराव का आरोप आरजेडी के कार्यकर्ताओं पर लगा है। इससे पहले लखीसराय में बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर गोबर फेंकने का मामला सामने आया था। विजय सिन्हा ने आरजेडी कार्यकर्ताओं पर पत्थर और गोबर फेंकने का आरोप लगाया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में बंपर मतदान देखने को मिल रहा है। दोपहर तीन बजे तक बिहार के 18 जिलों के 121 सीटों पर 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिसमें बेगूसराय में सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत तो पटना में सबसे कम 48 प्रतिशत मतदान देखने को मिल रहा है। सारण में 54.60 प्रतिशत, गोपालगंज में 58.17, दरभंगा में 51.75, बक्सर में 51.69, मधेपुरा में 55.96 प्रतिशत, लखीसराय में 57.39 प्रतिशत, खगड़िया में 54.77 प्रतिशत, नालंदा में 52.32 प्रतिशत, बेगूसराय में 60 प्रतिशत, शेखपुरा में 49.87 प्रतिशत, पटना में 48 प्रतिशत, सहरसा में 55.22 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 58.40 प्रतिशत, सीवान में 51 प्रतिशत, वैशाली में 53.63 प्रतिशत, समस्तीपुर में 56.35 प्रतिशत, मुंगेर में 52.17 प्रतिशत, भोजपुर में 50.07 प्रतिशत वोट पड़े हैं
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच लखीसराय में उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार पर हुए हमले की घटना पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर मोकामा से राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वीणा देवी ने आरोप लगाया कि विजय सिन्हा ने खुद इस पूरी घटना की साजिश रची है। उन्होंने अपने पक्ष में सहानुभूति और वोट शेयर बढ़ाने के लिए यह नाटक किया है।
छपरा की माझी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव की बताई जा रही है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति नियंत्रण में है।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर गोबार और पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है। विजय सिन्हा पर हमला उस वक्त हुआ जब वो लखीसराय के दौरे पर था। मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि आरजेडी के गुंडों ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बीजेपी के पोलिंग एजेंट को गांव के दबंग आरजेडी के गुंड़ों ने गांव में नहीं घुसने दिया। जिसकी शिकायत पर वो गांव में जाने की कोशिश करने लगे इसी दौरान उनपर हमला हो गया। विजय सिन्हा पर हमले और उसके लेकर उनकी नाराजगी जताई का वीडियो वायरल हो रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक बिहार में 42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग गोपालगंज और लखीसराय में, जबकि सबसे कम वोटिंग पटना और दरभंगा में हुई है। राज्य के गोपालगंज जिले में सबसे ज्यादा 46.73 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। इसके अलावा बेगूसराय में 46.02 प्रतिशत, भोजपुर में 41.15 प्रतिशत, बक्सर में 41.10 प्रतिशत, दरभंगा में 39.35 प्रतिशत, खगड़िया में 42.94 प्रतिशत, लखीसराय में 46.37 प्रतिशत, मधेपुरा में 44.16 प्रतिशत, मुंगेर में 41.47 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 45.41 प्रतिशत, नालंदा में 41.87 प्रतिशत, पटना में 37.72 प्रतिशत, सहरसा में 44.20 प्रतिशत, समस्तीपुर में 43.03 प्रतिशत, सहारनपुर 43.06 प्रतिशत, शेखपुरा में 41.23 प्रतिशत, सिवान में 41.20 प्रतिशत और वैशाली में 42.60 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
वैशाली जिले की भगवानपुर विधानसभा के मतदाता केदार यादव भैंस पर सवार होकर वोट डालने मतदान स्थल पर पहुंचे।
लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 246 पर महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगीं, जिनमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती नजर आईं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को बाकी बचे 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधासभा चुनाव के नतीजों के लिए 14 नवंबर की तारीख तय की है। 14 नवंबर, शुक्रवार को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन पता चल जाएगा कि बिहार की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके क्या आदेश दिया है। क्या जनता ने इस बार नीतीश कुमार की 20 साल पुरानी सरकार को बदलने का मन बनाया है या फिर उन्हीं के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को फिर से बिहार की गद्दी सौंप दी है।
पटना जिले में 14 विधानसभा सीटें
मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा, दानापुर, दानापुर, मनेर, फुलवारी (सुरक्षित), मसौढ़ी (सुरक्षित) पालीगंज, बिक्रम
भोजपुर जिले में 7 विधानसभा सीटें
संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर
बक्सर जिले में 4 विधानसभा सीटें
ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर
गोपालगंज में 6 विधानसभा सीटें
बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ
सीवान जिले में 8 विधानसभा सीटें
सीवान, जीरादेई, दरौली (सुरक्षित), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, महाराजगंज
सारण जिले में 10 विधानसभा सीटें
एकमा, माझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर
मुजफ्फरपुर जिले में 11 विधानसभा सीटें
मुजफ्फरपुर शहर, कुढ़नी, बोचहां, गायघाट, बरुराज, पारू, औराई, मीनापुर, सकरा, कांटी, साहेबगंज
वैशाली जिले में 8 विधानसभा सीटें
हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजापाकड़, राघोपुर, महानगर, पातेपुर
दरभंगा जिले में 10 विधानसभा सीटें
कुशेश्वर स्थान, गौड़ा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा शहर, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले
समस्तीपुर जिले में 10 विधानसभा सीटें
कल्याणपुर (सुरक्षित), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीनगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (सुरक्षित), हसनपुर
मधेपुरा जिले में 4 विधानसभा सीटें
आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (सुरक्षित), मधेपुरा
सहरसा जिले में 4 विधानसभा सीटें
सोनबरसा (सुरक्षित), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी
खगड़िया जिले में 4 विधानसभा सीटें
अलौली (सुरक्षित), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता
बेगूसराय जिले में 7 विधानसभा सीटें
चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (सुरक्षित)
मुंगेर जिले में 3 विधानसभा सीटें
तारापुर, मुंगेर, जमालपुर
लखीसराय जिले में 2 विधानसभा सीटें
सूर्यगढ़ा, लखीसराय
शेखपुरा जिले में 2 विधानसभा सीटें
शेखपुरा, बरबीघा
नालंदा जिले में 7 विधानसभा सीटें
हरनौत, अस्थवां, बिहार शरीफ, राजगीर (सुरक्षित), इस्लामपुर, हिल्सा, नालंदा
आरजेडी सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने मोकामा में हुए दुलारचंद हत्याकांड को लेकर एनडीए पर निशाना साधा है। मीसा भारती ने कहा कि मोकामा में एनडीए सरकार का जंगलराज सरेआम सामने आ गया है। वहीं एनडीए की तरफ से बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीसा भारत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बूथ कैप्चरिंग और जंगलराज आरजेडी की पहचान रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी को देश की सुरक्षा और देश की आस्था से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के नामदार बिहार आकर छठी मइया की पूजा को ड्रामा बताते हैं, ये हमारी आस्था का अपमान है। ये लोग घुसपैठियों को भारत में शहर देने की कोशिश कर रहे हैं। बाहरी घुसपैठिए भारत के युवाओं के हिस्सा की नौकरी खा जा रहा है। पीएम मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कुंभ चल रहा था तब आरजेडी वाले कुंभ का मजाक उड़ा रहे थे। जब राम मंदिर का आंदोलन चल रहा था तब ये लोग उस आंदोलन के खिलाफ थे। ये लोग राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए।
फारबिंसगंज की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि 90 के दशक में आरजेडी की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर दिया। समाजिक न्याय के नाम पर सामाजिक ताना-बाना खत्म कर दिया गया। नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को जंगलराज के जंजाल से बाहर निकाला और बिहार में सड़कों का जाल बिछाया। गंगा नदी पर चार-चार पुल बने हैं। मोदी ने कहा कि सरकार हर गरीब को मुफ्त अनाज दे रही है, पक्का घर दे रही है, नल और नल से जल दे रही है। मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है। एनडीए सरकार पूरी सक्षमता और पूरी ईमानदारी से घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर कर रही है। लेकिन आरजेडी और कांग्रेस वाले घुसपैठियों को बचाने में जुटे हैं।
बिहार के अलग-अलग कोने से मतदान की शानदार तस्वीरें आ रही हैं। बिहार की माताएं, बहनें, बेटियां बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकल रही हैं। बिहार के नौजवानों में मतदान को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मोदी ने कहा कि जिन साथियों ने अभी तक मतदान नहीं किया है वो जरूर घर से निकले और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दें। पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार एनडीए सरकार। फिर एक बार सुशासन सरकार। मोदी ने कहा कि आपका सपना मोदी का सपना है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक पूरे बिहार में करीब 28 प्रतिशथ मतदान हुआ है। मधेपुरा में 28.46 प्रतिशत, सहरसा में 29.68 प्रतिशत, दरभंगा में 26.07 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 29.66 प्रतिशत, गोपालगंज में 30.04 प्रतिशत, सीवान में 27.09 प्रतिशत, सारण में 28.52 प्रतिशत, वैशाली में 28.67 प्रतिशत, समस्तीपुर में 27.92 प्रतिशत, बेगूसराय में 30.37 प्रतिशत, खगड़िया में 28.96 प्रतिशत, मुंगेर में 26.68 प्रतिशत, लखीसराय में 30.32 प्रतिशत, शेखपुरा में 26.04 प्रतिशत, नालंदा में 26.86 प्रतिशत, पटना में 23.71 प्रतिशत, भोजपुर में 26.76 प्रतिशत और बक्सर में 28.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बेगूसराय में सबसे ज्यादा जबकि पटना में सबसे कम मतदान प्रतिशत देखने को मिल रहा है
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र सिंह का हंगामा करने का वीडियो सामने आया है। वीरेंद्र सिंह पटना के मनेर से आरजेडी प्रत्याशी हैं। उन्होंने पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मी के चेकिंग करने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। भाई वीरेंद्र सिंह चार बार विधायक रह चुके हैं।
बिहार में पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच आरजेडी की तरफ से बड़ा आरोप लगाया गया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि मतदान को धीमा करने के लिए जान बूझकर बिजली काटी जा रही है। दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। आरजेडी ने गोपालगंज में धीमा मतदान का आरोप लगाया है।
वोट चोरी से बनी सरकार कभी ठीक तरह से काम नहीं करेगी- कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की तेघरा विधानसभा में अपना वोट डाला। इसके बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है, पहले चरण का मतदान हो रहा है, सभी से अपील है कि अपने मुद्दों, अपने बच्चों के भविष्य, रोजी-रोटी, कपड़े, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के लिए वोट करें। कन्हैया कुमार ने SIR का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ सवाल नहीं उठाए, उन्होंने सबूत पेश किए। चुनाव आयोग के सामने ये तथ्य रखे गए हैं कि आप ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वोट चोरी से बनी सरकार कभी ठीक तरह से काम नहीं करेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आज दरभंगा में VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ पहले चरण में वोट डाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सब लोग अपने घरों से निकलें और अपने वोट का इस्तेमाल करें, अपने वोट का इस्तेमाल एक बेहतर बिहार, एक बेहतर सरकार बनाने के लिए करें। जनता इस देश की मालिक है और आपको अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
बिहार में पहले चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब तवा से रोटी पलटने की जरुरत है। उन्होंने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। वहीं महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं कुर्सी का लालची नहीं हूं।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पूरे बिहार में पहले दो घंटे में 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। सर्वाधिक वोटिंग सहरसा, वैशाली और खगड़िया जिले में हुई है। जिनमें बेगूसराय में 14.60 प्रतिशत और मुजफ्फरपुर में 14.38 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले जिलों में हैं। वहीं, पटना में सबसे कम 11.22 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। सहरसा का मतदान प्रतिशत 15.27 प्रतिशत, वैशाली में 14.30 प्रतिशत, खगड़िया में 14.15 प्रतिशत, मधेपुरा में 13.74 प्रतिशत, गोपालगंज में 13.97 प्रतिशत, सीवान में 13.35 प्रतिशत, सारण में 13.30 प्रतिशत, मुंगेर में 13.37 प्रतिशत, लखीसराय में 13.39 प्रतिशत, भोजपुर में 13.11 प्रतिशत और बक्सर में 13.28 प्रतिशत रहा।
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वोट डाला। वोट डालने के बाद नीतीश ने स्याही लगी उंगली दिखाई।
सीपीआई नेता डी. राजा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा कि मैं बहुत सारे विधानसभा क्षेत्रों में गया हूं। मेरा मानना है कि लोग बदलाव के लिए महागठबंधन को वोट देंगे। बदलो सरकार, बचाओ बिहार, बिहार के लोगों की समझ है। महागठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
VIP के प्रमुख और बिहार में महागठबंधन के डिप्टी सीएम के फेस मुकेश सहनी ने कहा कि अपने वोट का इस्तेमाल समझदारी से करें। आपको देखना चाहिए कि अतीत में किसने अपने वादे पूरे किए हैं, इसलिए सभी को अपने वोट का ईमानदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। हमारी सरकार बनने के बाद, हम अपने सभी संकल्पों को पूरा करेंगे।
आरजेडी प्रमुख लालू यादव अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बहू के साथ मतदान किया। इस मौके पर मतदान के बाद राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को आशीर्वाद दिया। वोटिंग के बाद राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत की। गौरतलब है कि उनके दोनों बेटों की सीट यानी तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है। जनशक्ति जनता दल के सु्प्रीमो और उम्मीदवार तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों बेटों को शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय गृहमंत्री गिरिराज सिंह ने आज लखीसराय में अपना मतदान किया। सुबह-सुबह मतदान करने के बाद उन्होंने वोटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भी बुर्के में आएगा और फर्जी मतदान का संदेह होगा तो उसकी जांच की जाएगी। जांच के लिए महिला कर्मचारी को तैनात किया गया है। ये पाकिस्तान नहीं है जो सरिया कानून चलेगा।
चिराग पासवान ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए नसीहत दी है। चिराग ने कहा कि अगर ये जानकारियां आपके सामने आई हैं तो आप कोर्ट का रास्ता क्यों नहीं अपनाते। SIR की प्रक्रिया से भी आपको समस्या है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर केंद्रीय मंत्री और LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें। मैं चाहता हूं कि आज मतदान का रिकॉर्ड बने और सबसे ज्यादा मतदान हो। आज सबको एकजुट होकर मतदान करना चाहिए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान सहरसा तकनीकी खराबी के कारण मतदान की प्रक्रिया में देरी हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ बूथों पर EVM और VVPAT मशीनों में खराबी आने से वोटिंग समय पर शुरू नहीं हो सकी।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। र पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों बेटों को मां की शुभकामना है। दोनों को आशीर्वाद है। वोट डालने पहुंचीं राबड़ी देवी ने कहा कि इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी।
महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पिता लालू यादव-माता राबड़ी देवी और बहनों के साथ मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि हम तो यही कहेंगे कि बदलाव जरूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। छपरा विधानसभा सीट RJD उम्मीदवार और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि मुझे यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है। एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास हमेशा करता हूं और लड़ता रहूंगा। बेहतर बिहार कैसे बनेगा हमें इस पर चर्चा करें तो बेहतर है। हमारे व्यक्तिगत जीवन से लोगों को क्या लेना देना है। लोगों का बिहार की व्यवस्था से लेना देना है।
केंद्रीय मंत्री गिगिराज सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गिरिराज सिंह ने लखीसराय विस क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
लखीसराय में वोट डालने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम भी शामिल हुए। लोकतंत्र के इस महापर्व में ही हम अपने वोट के जरिए देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं। बिहार को जंगलराज और गुंडाराज से मुक्ति दिलाई जाएगी। मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। यह बिहार का सम्मान बढ़ाने के लिए है, हर बिहारी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद बिहार में सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का अवसर मिला है। जिस तरह हम छठ पूजा को सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाते हैं, उसी तरह सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मंत्री नितिन नबीन ने पटना में अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग घर से निकलकर मतदान करें और मजबूत सरकार के गठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरूआज सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। सबसे चर्चित सीटों में से एक मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा-अर्चना की। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि हमने भगवान से आशीर्वाद लिया है, आज बहुत बड़ा त्योहार है, मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करूंगा कि आज भाईचारा दिखाएं, पहले मतदान फिर जलपान।
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हर जगह से आ रहे रुझानों से साफ है कि बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और वे बदलाव के लिए वोट करेंगे। वे बिहार और उसके भविष्य को बचाने के लिए वोट करेंगे। इस सरकार ने बिहार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। उन्हें तेजस्वी यादव में उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। हमें पूरा विश्वास है कि आज जिन 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां हर कोई महागठबंधन और तेजस्वी यादव का समर्थन करेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
मतदान का सामान्य समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। सुरक्षा कारणों से मुंगेर जिले की तीन सीटें तारापुर, मुंगेर और जमालपुर के अलावा सिमरी बख्तिायारपुर, महिषी और सूर्यगढ़ा के 56 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा। ध्यान रहे कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
प्रथम चरण में राज्य के जिन 121 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है उनमें आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (सुरक्षित), मधेपुरा, सोनबर्षा (सुरक्षित), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित), गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (सुरक्षित), सकरा (सुरक्षित), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरुराज, पारू,साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट भोरे (सुरक्षित), हथुआ, सिवान, जीरादेई, दरौली सुरक्षित), रघुनाथपुर, दरौंधा, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (सुरक्षित), अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकड़ (सुरक्षित), राघोपुर, महनार, पातेपुर (सुरक्षित), कल्याणपुर (सुरक्षित), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (सुरक्षित), हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (सुरक्षित), अलौली(सुरक्षित), खगड़िया, बेलदौर,परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (सुरक्षित), इस्लामपुर, हिलसा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (सुरक्षित), मसौढ़ी (सुरक्षित), पालीगंज, बिक्रम, सन्देश, बड़हरा, आरा, अगिआंव(सुरक्षित), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर,डुमरांव और राजपुर (सुरक्षित) शामिल हैं।
पहले चरण के चुनाव में राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन (राजग) से जिन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उनमें दोनों उप मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, 15 मंत्री विजय कुमार चौधरी,श्रवण कुमार,मंगल पाण्डे,मदन सहनी,नितिन नवीन,महेश्वर हजारी,सुनील कुमार,रत्नेश सदा,केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता,संजय सरावगी, डॉ. सुनील कुमार, जिवेश कुमार,राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव,श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह शामिल हैं। इसी तरह महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के अलावा अवध बिहारी चौधरी,डा. रामानंद यादव, वीणा देवी,ललित कुमार यादव,विजेन्द्र चौधरी, रेणु कुशवाहा, खेसारी लाल यादव,आलोक मेहता,भाई वीरेन्द्र, अनिरूद्ध यादव,अवधेश राय के नाम शामिल है।इसके अलावा तेज प्रताप यादव, आईपी गुप्ता, शिवदीप लांडे,आनंद मिश्रा, वी.के.रवि, जयप्रकाश सिंह, आर.के.मिश्रा, राम नारायण सिंह, पुष्पम प्रिया, के.सी. सिन्हा समेत अन्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुयी है।
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रथम चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों पर सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 3,75,13,302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 122 महिला और 1,192 पुरुष प्रत्याशी समेत कुल 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में बंद कर देंगे। मतदाताओं में 1,98,35,325 पुरुष जबकि 1,76,77,219 महिला और 758 तीसरे जेंडर के लोग शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक 20 उम्मीदवार कुढ़नी और मुजफ्फरपुर में वहीं भोरे, अलौली और परबत्ता में सबसे कम पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.