मैथिली ठाकुर ने जॉइन की बीजेपी, अलीनगर से लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव

Maithili Thakur News: लोक संगीत में नाम कमाने वाली मैथिली ठाकुर अब राजनीति की पिच पर अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं। मैथिली ठाकुर औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गईं। उनको बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का टिकट मिलना तय है।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड14 Oct 2025, 07:02 PM IST
मैथिली ठाकुर ने जॉइन की बीजेपी।
मैथिली ठाकुर ने जॉइन की बीजेपी।(X handle @AHindinews)

Maithili Thakur BJP News: 25 साल की मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन में निराशा और हताशा छाई हुई है। एनडीए गठबंधन बिहार में एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल करने जा रहा है। इस जीत में मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर भी भूमिका निभाने वाली हैं।

अलीनगर से मिल सकता है टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी करने के साथ ही मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर को बीजेपी में शामिल कराया गया। मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले के अलीनगर से विधानसभा का टिकट मिल सकता है। 25 जुलाई, 2000 को जन्मीं मैथिली ठाकुर सिर्फ 25 साल की हैं। मैथिली मधुबनी जिले की रहने वाली हैं लेकिन अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहती हैं।

बीजेपी में शामिल होने पर मैथिली की प्रतिक्रिया

कई बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मैथिली को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मैथिली ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इससे पहले बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर मैथिली ने कहा था कि अभी तक वो अपने संगीत के जरिए देश की सेवा कर रही थीं, अब राजनीति के माध्यम से भी देशसेवा करने का मौका मिलेगा तो यह उनका सौभाग्य होगा।

मैथिली ठाकुर के पिता हैं उनके गुरु

मैथिली ठाकुर ने अपने पिता रमेश ठाकुर से ही संगीत की शिक्षा ली है। उन्होंने 13 साल की उम्र में ही मंचों पर जाना शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे एक प्रसिद्धि की सीढ़ियां चढ़ने लगीं। मैथिली के घर में उनके पिता रमेश ठाकुर के अलावा उनकी मां पूजा ठाकुर, दो भाई ऋषभ और अयाची ठाकुर हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionमैथिली ठाकुर ने जॉइन की बीजेपी, अलीनगर से लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
More
बिजनेस न्यूज़Electionमैथिली ठाकुर ने जॉइन की बीजेपी, अलीनगर से लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
OPEN IN APP