
BMC Election Result 2026 Live: महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए हुए वोटिंगी की गिनती शुरू हो गई है। राज्य में नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती होगी और 1700 उम्मीदवारों की जीत हार का फैसला होगा। महाराष्ट्र में वोटों की गिनती की लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर गुरुवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
मतगणना के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके 23 रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है।बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम को मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 2,299 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में इस बार मतदाताओं की भागीदारी थोड़ी कम रही। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में हुए मतदान में कुल 52.94 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछली बार यानी वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 55.53 प्रतिशत था। अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रतिशत में गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शहरी मतदाताओं की उदासीनता और मौसम की परिस्थितियां भी शामिल हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.