
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे पर आखिरकार सहमति बन गई है। दिल्ली में हुई सीट शेयरिंग के बैठक बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की तस्वीर साफ हो गई। इस बैठक में फैसला हुआ कि कौन सी पार्टी कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी।
बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में साफ हुआ कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर मैदान में उतरेगी। आलाकमान के इस फैसले के अनुसार चुनाव में बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।
| पार्टी का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|
| भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 101 |
| जनता दल यूनाइटेड (JDU) | 101 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - LJP(R) | 29 |
| राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) | 6 |
| हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) | 6 |