Nitish Kumar Swearing: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, 26 नेता मंत्री बने, मोदी ने गमछा लहराकर लूट ली महफिल

नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया, इस मौके पर NDA में शामिल सभी दलों को जह मिली है। बिहार की इस कैबिनेट में बीजेपी के 14, JDU के 8, LJP(R) के दो, HAM और RLM को एक-एक शख्स को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। शपथग्रहण में पीएम मोदी ने गमछा लहराकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Rajkumar Singh
अपडेटेड20 Nov 2025, 01:58 PM IST
नीतीश कुमार के शपथग्रहण में गमछा लहराते पीएम मोदी
नीतीश कुमार के शपथग्रहण में गमछा लहराते पीएम मोदी(PTI)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और अगले दिन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उसके साथ एनडीए घटक में शामिल बीजेपी, जेडीयू, चिराग पासवान की पार्टी, जीतन राम मांझी की पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस बार के बिहार कैबिनेट में बीजेपी के 14 मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि जेडीयू के 8, चिराग पासवान की पार्टी के दो, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के एक-एक शख्स को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री

पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 24 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जबकि दो एमएलसी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्रियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई VVIP शामिल हुए।

शपथग्रहण में NDA का शक्ति प्रदर्शन

नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी समेत एनडीए के तमाम नेता मौजूद हैं। एमपी सीएम मोहन यादव, ओडिशा के सीएम मोहन मांझी, राजस्‍थान के सीएम भजनलाल शर्मा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता, असम के सीएम हेमंत‍ बिस्‍वा सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा नीतीश के शपथग्रहण में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने मंच पर लहराया गमछा

पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों का शपथग्रहण हो जाने के बाद पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया जिससे गांधी मैदान में मौजूद लाखों की भीड़ जोश और उत्साह से भर उठी। जब नीतीश कुमार और उसके तमाम मंत्रिमंडल के साथियों के साथ जब पीएम मोदी तस्वीर खिंचवा रहे थे उसी वक्त प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मंच से गमछा लगहाया। जिसके बाद गांधी मैदान तालियों के गूंज उठा। गांधी मैदान में मौजूद लाखों लोगों की भीड़ ने भी पीएम मोदी के साथ अपना गमछा लहराकर उनका अभिवानद किया। गौरतलब है कि बिहार में मिली बंपर जीत के बाद दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने गमछा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया था और कहा था कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionNitish Kumar Swearing: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, 26 नेता मंत्री बने, मोदी ने गमछा लहराकर लूट ली महफिल
More
बिजनेस न्यूज़ElectionNitish Kumar Swearing: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, 26 नेता मंत्री बने, मोदी ने गमछा लहराकर लूट ली महफिल