महिला मतदाताओं पर सभी पार्टियों की नजर, नारी शक्ति को किस पार्टी ने दिया कितना सम्मान, कितनी महिलाएं लड़ रहीं हैं चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव में तमाम दलों की नजर महिला मतदाताओं को लुभान पर है। अब सवाल उठता है कि आखिर किस पार्टी ने नारी शक्ति को कितना सम्मान दिया है? तमाम राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं को खूब टिकट देने के दावे किए थे।

Rajkumar Singh
अपडेटेड1 Nov 2025, 01:03 PM IST
मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर(HT)

बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा है, जिसमें मतदाताओं का मत अपने पाले में करने के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज प्रचार के रण में दम दिखा रहे हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिहार में पिछले कुछ चुनावों से पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मतदान करती हैं। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा है। यही वजह है कि तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर महिला मतदाताओं को रिझाने पर है। यही वजह है कि सूबे में सक्रिय सभी राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की घोषणा की थी। लेकिन हकीकत में क्या उन्होंने ऐसा किया है? आइए इसकी पड़ताल करते हैं।

जेडीयू ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट?

आइए सबसे पहले बाद करते हैं नारी सम्मान के अगुवा होने का दावा करने वाले नीतीश कु्मार की पार्टी जेडीयू की,आइए जानते हैं कि आखिर इनकी पार्टी ने कितनी महिलाओं को टिकट दिया था। एनडीए गठबंधन में सीटों के बटवारे में जेडीयू को 101 सीटें मिली थीं, जिसमें से पार्टी ने 13 महिलाओं को टिकट दिया है, यानी करीब 13 प्रतिशत महिलाओं को जेडीयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें | दोनों गठबंधन का महिला मतदाताओं पर जोर, किसके वादे में कितना दम?

बीजेपी ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट?

बिहार में जहां जेडीयू नीतीश कुमार की बात होगी वहां बीजेपी की चर्चा जरूर होगी इस लिए आइए जानते हैं बीजेपी ने कितनी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं। एनडीए गठबंधन में जेडीयू की तरह बीजेपी को भी बटवारे में 101 सीटें मिली थीं और हैरानी की बात ये है कि बीजेपी ने भी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यानी दोनों पार्टियों की बराबर सीटें और दोनों पार्टियों से बराबर महिला प्रत्याशी।

एनडीए गठबंधन की तीसरी बड़ी पार्टी LJP(R)

एनडीए गठबंधन की तीसरी बाड़ी पार्टी चिराग पासवान की LJP(R) है, उसके हिस्से में 29 सीटें मिली थीं। जिनमें से पार्टी ने 5 महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। इस लिहाज से देखें तो करीब 20 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को चिराग पासवान की पार्टी ने मैदान में उतारा। हालांकि LJP(R) की किस्मत खराब रही और उसकी एक महिला प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। LJP(R) ने दरौंदा विधानसभा सीट से भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री सीमा सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन उनके दस्तावेजों में खामी पाए जाने पर उनका नामांकन रद्द हो गया।

यह भी पढ़ें | मात्र 26 सेकेंड में एनडीए का जारी हो गया घोषणापत्र, जयराम रमेश का तंज

HAM और RLM से कितनी महिलाएं?

एनडीए गठबंधन में जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6-6 सीटें मिली थीं। जिसमें जीतन राम मांझी ने दो महिलाओं को टिकट दिया है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा ने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। मांझी की पार्टी की तरफ से उनकी बहू दीपा कुमारी और समधन ज्योति देवी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की तरफ से उनकी पत्नी स्नेह लता सासाराम से चुनाव लड़ रही हैं।

आरजेडी ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट?

एनडीए के बाद अब बात महागठबंधन की, जिसमें सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है जो बिहार की 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आरजेडी ने अपने 143 उम्मीदवारों में से 24 महिलाओं को टिकट दिया है। इस लिहाज से देखें तो आरजेडी सबसे ज्यादा महिलाओं को चुनाव लड़वाने वाली पार्टी है। तेजस्वी यादव की पार्टी ने 30 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। हालांकि LJP(R) की सीमा सिंह की तरह आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का भी नामांकन रद्द हो गया था। श्वेता मोहनिया विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थीं।

यह भी पढ़ें | बिहार का वो मुख्यमंत्री जिसने सिर्फ 5 दिन किया राज

कांग्रेस से कितनी महिलाएं बनीं उम्मीदवार

महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस प्रदेश की 61 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और उसने 61 में से सिर्फ पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो कांग्रेस ने करीब 12 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। जबकि बिहार की 14 सीटों पर लड़ने वाली मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने सिर्फ एक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारा है। VIP से अपर्णा कुमारी मंडल बिहपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

लेफ्ट पार्टियों में कितनी महिला प्रत्याशी?

लेफ्ट की तीनों पार्टियों को मिलाकर केवल एक महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में नजर आती हैं। CPI(ML) ने दिव्या गौतम को दीघा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है, जबकि CPI और CPM ने एक भी महिला को मैदान में नहीं उतारा है। महागठबंधन में CPI(ML) ने 20, CPI ने 9 और CPM ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

यह भी पढ़ें | नीतीश कुमार के वो फैसले जिसने बदली उनकी तकदीर

जन सुराज ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट?

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा किया था इस लिहाज से उसे करीब 97 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने थे। जन सुराज ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और इन 243 में से सिर्फ 25 महिलाओं को टिकट दिया है। यानी जन सुराज ने करीब 10 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया है।

इस तरह से देखों तो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे बड़े प्लेयर्स में एनडीए गठबंधन ने कुल मिलाकर 34 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसके मुकाबले में महागठबंधन की तरफ से संयुक्त रूप से 30 महिला प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा बिहार में तीसरा विकल्प बनने का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 25 महिलाओं को टिकट दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमElectionमहिला मतदाताओं पर सभी पार्टियों की नजर, नारी शक्ति को किस पार्टी ने दिया कितना सम्मान, कितनी महिलाएं लड़ रहीं हैं चुनाव?
More