Bihar Election: बिहार चुनाव के रण में मोदी की रैली, पटना में रोड के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका, आज फिर चुनाव प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान होने में महज दो दिन का वक्त बचा है। एनडीए की तरफ से सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी बिहार में प्रचार के रण में डटे हुए हैं। पीएम मोदी की प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं। रविवार को रोड शो किया उससे पहले दो जगहों पर चुनावी रैली की। आज फिर प्रचार में जुटे हैं।

Rajkumar Singh
पब्लिश्ड3 Nov 2025, 11:01 AM IST
पटना में पीएम मोदी का रोड शो
पटना में पीएम मोदी का रोड शो(HT)

पीएम मोदी ने पटना में रोड शोक के बाद पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका इस दौरान उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की। पीएम मोदी ने बिहार में कल दो चुनावी रैली की, आज भी दो चुनावी रैली कर रहे हैं। इस बीच कल पटना में पीएम मोदी का रोड शो हुआ उसके बाद वो गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे जहां उन्होंने मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ पेट्रोलियम मंत्री और बीजेपी के बड़े सिख चेहरे हरदीप सिंह पुरी मौजूद रहे।

मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम पटना साहिब गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका और इसे ‘‘दिव्य अनुभूति’’ बताया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ मोदी केसरिया पगड़ी पहने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और मत्था टेका। मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह और उनकी पत्नी माता साहिब कौर की पादुकाएं ‘जोड़े साहिब’ के भी दर्शन किए, जिन्हें रविवार को दिल्ली से पटना साहिब गुरुद्वारे लाया गया था। उन्होंने गुरुद्वारे के काउंटर से प्रसाद भी लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए ‘जो बोले सो निहाल’ का उद्घोष किया।

यह भी पढ़ें | चुनाव आयोग पहुंचे तेज प्रताप ने सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की, बताया जान को खतरा

पत्था टेकने के बाद सोशल मीडिया X पर पोस्ट

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर दिव्य अनुभूति हुई। सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं।” उन्होंने कहा कि पटना साहिब गुरुद्वारे का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से गहरा नाता है, जिनका साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक हैं। मोदी ने कहा, ‘‘वे दिव्य गुरु चरण यात्रा के बाद पटना आए हैं, जिसमें जीवन के हर क्षेत्र के लोग शामिल हुए। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे पटना आएं और उनका दर्शन करें।” ‘जोड़े साहिब’ पिछले 300 साल से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार की देखरेख में थे और हाल में इन्हें दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को सौंप दिया गया।

पटना से पहले आरा और नवादा में दिखाया दम

पटना में रोड शो और पटना साहिब में मत्था टेकने से पहले पीएम मोदी ने बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इससे पहले, मोदी ने आरा और नवादा में राजग उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित किया। पटना में एक ‘रोडशो’ का नेतृत्व करने के बाद, वह गुरुद्वारे गए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। दरअसल पटना में सिख समुदाय के लोगों की भी अच्छी खासी तादाद है। जिसे देखते हुए पीएम मोदी के साथ हरदीप सिंह की मौजूदगी काफी अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें | बेटे तेजस्वी के लिए राबड़ी देवी ने किया प्रचार, तेज प्रताप के लिए मांगेंगी वोट?

पीएम मोदी ने 1984 के दंगे का किया जिक्र

बिहार में चुनावी रैली के दौरा प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैले दंगे में सिखों के नरसंहार का जिक्र किया। साल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के दंगों का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने आरा की रैली में कहा, ‘‘यह 1984 में लगभग इसी समय की बात है, 1-2 नवंबर को, जब दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ था। जो लोग दोषी थे, उन्हें पार्टी द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस इस नरसंहार के लिए कोई खेद नहीं जता रही है।’’ इस तरह से पीएम मोदी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमElectionBihar Election: बिहार चुनाव के रण में मोदी की रैली, पटना में रोड के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका, आज फिर चुनाव प्रचार
More