Bihar Election: आरा में मोदी की गर्जना, RJD ने दिखाई दबंगई, कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखवाकर घोषित करवाया CM फेस

PM नरेंद्र मोदी ने आज आरा में रैली की। इस दौरान मोदी ने RJD पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने आरोप लगाया कि RJD ने कनपटी पर कट्टा रखकर कांग्रेस से CM का चेहरा घोषित कराया। उन्होंने महागठबंधन को भय और भ्रम का गठबंधन बताया। मोदी ने कहा कि NDA बिहार को जंगलराज से निकालकर विकासराज की ओर ले जा रही है।

Rishabh Shukla
पब्लिश्ड2 Nov 2025, 03:33 PM IST
आरा में मोदी का संबोधन
आरा में मोदी का संबोधन (HT)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आरा में महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कराया। उन्होंने इसे बिहार की राजनीति में जंगलराज मानसिकता की वापसी बताया, जहां सत्ता की राजनीति अब दबंगई और धमकी के सहारे चल रही है। मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस का गठबंधन झूठ, छल और स्वार्थ पर टिका है, जो चुनाव के बाद आपसी टकराव में टूट जाएगा। मोदी ने RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जंगलराज, वो अंधेरा था जिसने बिहार को खोखला कर दिया। RJD के जंगलराज की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन से होती है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार को फिर उस अंधेरे दौर में लौटने से बचाना होगा।

महागठबंधन का घोषणापत्र झूठ और छल-कपट का दस्तावेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के घोषणापत्र को विकसित बिहार की दिशा में ईमानदार और दूरदर्शी संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए का हर वादा बिहार के तेज विकास को समर्पित है, जबकि जंगलराज वाले अपने घोषणापत्र को झूठ और छल-कपट का दस्तावेज बना चुके हैं। मोदी ने जनता से अपील की कि बिहार का युवा, बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आने पर एक करोड़ रोजगार दिए जाएंगे, हर जिले में उद्योग और स्किल सेंटर खोले जाएंगे ताकि बिहार मेक इन इंडिया का नया केंद्र बने।

यह भी पढ़ें | NDA पर तेजस्वी का हमला, बोले खरमास में होगा अपराधियों का खात्मा

मोदी ने गिनाई विकास योजनाएं

प्रधानमंत्री ने किसानों और पशुपालकों के लिए योजनाएं गिनाते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत बिहार सरकार अतिरिक्त 3,000 रुपए देगी, जिससे किसानों को सालाना 9,000 रुपए मिलेंगे। उन्होंने बिहार दुग्ध मिशन की भी घोषणा की, जो पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देगा। मोदी ने बिहार की प्रगति का उदाहरण देते हुए कहा, एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगवाता था, अब बिहार खुद मछली बेच रहा है। ये एनडीए सरकार की नीतियों का नतीजा है।

यह भी पढ़ें | मुजफ्फरपुर में गरजे अमित शाह, बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए वोट देने की अपील

पाकिस्तान में धमाकों से कांग्रेस की उड़ी नींद

मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा एनडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वन रैंक, वन पेंशन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक एक लाख करोड़ रुपए पूर्व सैनिकों को दिए जा चुके हैं, जिनमें बिहार के सैनिक परिवारों को भी बड़ा लाभ मिला है। भारत अब आतंकियों को घर में घुसकर मारता है कहते हुए मोदी ने हालिया ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया और विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे लेकिन नींद कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ी हुई थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: आरा में मोदी की गर्जना, RJD ने दिखाई दबंगई, कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखवाकर घोषित करवाया CM फेस
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: आरा में मोदी की गर्जना, RJD ने दिखाई दबंगई, कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखवाकर घोषित करवाया CM फेस