बिहार चुनाव को लेकर सटीक रहा पोल डायरी का अनुमान, ज्यादातर एग्जिट पोल ने जताई थी राजग की जीत की संभावना

एग्जिट पोल के अनुसार, राजग की सरकार बनने की संभावना है। पोल डायरी ने राजग को 200 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। अन्य सर्वे में राजग को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड14 Nov 2025, 09:25 PM IST
बिहार चुनाव को लेकर सटीक रहा पोल डायरी का अनुमान, ज्यादातर एग्जिट पोल ने जताई थी राजग की जीत संभावना
बिहार चुनाव को लेकर सटीक रहा पोल डायरी का अनुमान, ज्यादातर एग्जिट पोल ने जताई थी राजग की जीत संभावना

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद आए ज़्यादातर एग्जिट पोल (मतदान के बाद किए जाने वाले सर्वे) में यह अनुमान लगाया गया था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। हालांकि, एक सर्वे को छोड़कर बाकी सभी सर्वे राजग की इतनी बड़ी जीत का सही अनुमान नहीं लगा पाए थे।

‘पोल डायरी’ अकेली ऐसी एजेंसी थी जिसने भविष्यवाणी की थी कि राजग 200 के करीब सीटें जीत सकता है। उसके अनुसार, राजग 184 से 209 सीटें जीतकर 2010 वाले चुनाव जैसा मजबूत प्रदर्शन दोहरा सकता है। उसने कहा था कि महागठबंधन को सिर्फ 32 से 49 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें | बिहार में एकतरफा जनादेश को सुप्रिया सुले ने बताया अप्रत्याशित, कही ये बात

‘एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया था कि 243 सीटों वाली विधानसभा में राजग को 43% वोट और 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 41% वोट और 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान था।

‘टुडेज चाणक्य’ ने अपने सर्वे में कहा था कि राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीटें मिल सकती हैं। राजग में जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो शामिल हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वामदलों के साथ वीआईपी और आईआईपी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | अब इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त, जानिए तारीख

‘मैट्रिज’ सर्वे के अनुसार भी राजग 147 से 167 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत पा सकता है। महागठबंधन को 70–90 सीटों का अनुमान था और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे में कहा गया था कि राजग को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिल सकती हैं।

‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में भी स्पष्ट रूप से राजग की जीत की भविष्यवाणी की गई थी। इसके अनुसार, राजग 133 से 159 सीटें और महागठबंधन 75 से 101 सीटें हासिल कर सकता है। जनसुराज को 0 से 5 सीटें मिलने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें | बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, नहीं खुला जन सुराज पार्टी का खाता

‘चाणक्य स्ट्रेटजीज’ ने अनुमान लगाया था कि राजग 130 से 138 सीटें जीतकर सरकार बना सकता है, जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान था।

‘पोल स्ट्रेट’ के अनुसार, राजग को 133 से 148 सीटें और महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बाकी दलों को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान था। चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को संपन्न हुए थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionबिहार चुनाव को लेकर सटीक रहा पोल डायरी का अनुमान, ज्यादातर एग्जिट पोल ने जताई थी राजग की जीत की संभावना
More
बिजनेस न्यूज़Electionबिहार चुनाव को लेकर सटीक रहा पोल डायरी का अनुमान, ज्यादातर एग्जिट पोल ने जताई थी राजग की जीत की संभावना
OPEN IN APP