भाग खड़े हुए… अभिषेक कुमार की नामांकन वापसी पर प्रशांत किशोर का बीजेपीर पर हमला

Bankipur by election news: बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के पहले प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। उसके बाद बीजेपी ने अपना दूसरा कैंडिडेट उतारा है। इस पर प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड11 Jul 2026, 07:57 PM IST
संजय सरावगी को अपना नामांकन वापस लेने का पत्र सौंपते अभिषेक कुमार, दूसरी ओर प्रशांत किशोर।
संजय सरावगी को अपना नामांकन वापस लेने का पत्र सौंपते अभिषेक कुमार, दूसरी ओर प्रशांत किशोर।

पटना: अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन वापस लिया तो विरोधियों को बीजेपी पर हमला करने का मौका मिल गया। जनसुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अभिषेक के नामांकन वापस लेने पर कहा कि बीजेपी उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग खड़ा हुआ क्योंकि लोग जाति-धर्म से उठकर सोचने लगे हैं। वहीं, बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि इस चुनाव में प्रशांत किशोर के जीतने का तो सवाल ही नहीं है, वह चौथे नंबर पर भी जा सकते हैं।

प्रशांत किशोर बोले- भाग खड़ा हुआ बीजेपी प्रत्याशी

बीजेपी ने अभिषेक कुमार के हटने के बाद नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से अपना नया प्रत्याशी बनाया है। अभिषेक कुमार की नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'यह लोकतंत्र की ताकत है। जैसे ही लोग जाति, धर्म, पार्टी और नेता से ऊपर उठकर खड़े हुए भाजपा जैसी पार्टी का उम्मीदवार यहां से भाग खड़ा हुआ। बिहार की जनता को नवंबर 2025 में धोखा दिया गया है।'

बीजेपी नेता का दावा- फिर जीतेंगे बांकीपुर

दूसरी तरफ, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रशांत किशोर को फिसड्डी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बांकीपुर से अपार बहुमत से जीतेगी। हुसैन ने कहा, ‘हमने बांकीपुर के लिए जिस उम्मीदवार को खड़ा किया था उन्होंने लड़ने से मना कर दिया था। भाजपा ने नए उम्मीदवार को खड़ा किया है। वे वहां भारी बहुमत से जीतेंगे। प्रशांत किशोर पिछले विधानसभा चुनाव में एक्सपोज हो चुके हैं। वे बड़ी-बड़ी बात करते थे। बांकीपुर में भाजपा नंबर 1 पर रहेगी लेकिन यह वक्त बताएगा कि प्रशांत किशोर वहां 2,3 या चौथे नंबर पर रहेंगे।’

नितिन नवीन ने खाली की बांकीपुर सीट

ध्यान रहे कि बीजेपी ने नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर राज्यसभा की सदस्यता दिला दी तो उनकी बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई। इस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को दिया दिया। लेकिन बंटी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से अपना नामांकन वापस ले लिया है। बीजेपी ने बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया प्रत्याशी घोषित किया।

यह भी पढ़ें | बिहार: बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

उप-चुनावों में बीजेपी की फजीहत

इधर, बांकीपुर में बीजेपी को अपना कैंडिडट वापस लेना पड़ा तो मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद जबर्दस्त बवाल मच गया। बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को दतिया से अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की तो नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भारी संख्या में एनएच-44 पर धरना देने बैठ गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, समर्थकों ने पुलिस पर भी पथराव किया। हालांकि, नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि वह न केवल अपने समर्थकों से बातचीत कर उनका गुस्सा दूर करेंगे बल्कि आशुतोष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। आगे जो भी हो, लेकिन बिहार और एमपी के विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी की खामियां जरूर सामने ला दीं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमElectionभाग खड़े हुए… अभिषेक कुमार की नामांकन वापसी पर प्रशांत किशोर का बीजेपीर पर हमला
More