Bihar Chunav Update: अमित शाह ने चला विकसित बिहार के संकल्प वाला दांव, जंगलराज, घुसपैठियों के मुद्दे पर महागठबंधन पर वार

बिहार चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के पहले प्रचार का शोर चरम पर है। रविवार को प्रचार थमने से पहले तमाम पार्टियों के नेता जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठियों को लेकर महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

Rajkumar Singh
अपडेटेड8 Nov 2025, 02:33 PM IST
मीसा भारती, तेजस्वी यादव, अमित शाह
मीसा भारती, तेजस्वी यादव, अमित शाह(HT)

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का शोर खत्म होने पर अब महज एक दिन का वक्त बचा है। उससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में चुनाव प्रचार किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में घुसपैठिए नहीं, प्रदेश वासी सरकार बनाएंगे और विकसित बिहार के लिए एनडीए सरकार को लाएंगे। पूर्णिया की चुनावी रैली में अमित शाह ने जंगलराज, घुसपैठिया और सुशासन की सरकार के चुनावी मुद्दे में विकसित बिहार वाला मुद्दा भी जोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने एक तरफ लालू यादव के जंगलराज के साथ एनडीए के विकसित बिहार के रोड मैप को जनता के सामने रखा।

घुसपैठियों को बाहर करेंगे, बंद होंगे अवैध धंधेः शाह

पूर्णिया में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी-अभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव घुसपैठिया बचाओ यात्रा लेकर निकले थे। उन्होंने कहा कि राहुल-तेजस्वी चाहते हैं कि सीमांचल घुसपैठियों का गढ़ बने, लेकिन वो आज सीमांचल की भूमि से कहकर जाते हैं कि एनडीए सरकार बिहार से एक-एक घुसपैठिए को निकालेगी। उन्होंने कहा कि एडीए सरकार न केवल घुसपैठियों को निकालेगी बल्कि उन्होंने जो अतिक्रमण किया है, उसे भी जमींदोज कर सीमांचल की भूमि को मुक्त करेंगे। यहां पर जितने भी अवैध धंधे लालू राज में शुरू हुए और घुसपैठियों ने बढ़ाए, हर एक अवैध गतिविधि को राजग सरकार उखाड़ फेंकेगी।

यह भी पढ़ें | पहले चरण के मतदान का फाइनल आंकड़ा जारी, 65.08 फीसदी वोटिंग, किसकी चमकेगी किस्मत?

विकसित बिहार एनडीए का संकल्पः शाह

पूर्णिया की चुनावी रैली में अमित शाह ने विकसित बिहार वाला दांव चला। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को विकसित बिहार बनाएगी। साथ ही उन्होंने बिहार से घुसपैठियों को बाहर करने का भी वादा किया। अमित शाह ने कहा कि दूसरे देश से आन वाले घुसपैठिए यहां के स्थानीय लोगों का हक मार रहे हैं उनके हिस्से की नौकरी, रोजगार और सरकारी संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। एनडीए की सरकार हर एक घुसपैठिए को राज्य से बाहर निकालेगी और यहां के युवाओं की मदद से विकसित बिहार के सपने को साराकर करेगी। अमित शाह ने दावा किया कि सिर्फ एनडीए सरकार ही बिहार को विकसित बना सकती है।

यह भी पढ़ें | बिहार की सियासत का सफर, 1952 से 2025 तक बदलते सत्ता समीकरणों की कहानी

जंगलराज में बर्बाद हुआ बिहारः शाह

पूर्णिया के चुनावी रण में अमित शाह ने एक बार फिर लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि इनके शासनकाल में पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया था। दिन दहाड़े विधायक की हत्या हो जाती थी, सारे उद्योग धंधों पर ताले लग गए, इंडस्ट्री के नाम पर लूट, हत्या, फिरौती, अपहरण उद्योग चलता था। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार से जंगलराज को समाप्त किया और बिहार को विकास के रास्ते पर लाए हैं। उन्होंने कहा कि जंगलराज वेष और कपड़े बदलकर फिर से आने की कोशिश कर रहा है, उसे एक-एक बटन दबाकर रोकना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Update: अमित शाह ने चला विकसित बिहार के संकल्प वाला दांव, जंगलराज, घुसपैठियों के मुद्दे पर महागठबंधन पर वार
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Update: अमित शाह ने चला विकसित बिहार के संकल्प वाला दांव, जंगलराज, घुसपैठियों के मुद्दे पर महागठबंधन पर वार