Bihar Election: फिर उठे नीतीश के स्वास्थ्य पर सवाल! मुकेश सहनी बोले इनके हाथ में अब नहीं दे सकते बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव प्रचार में जुटे वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने कहा कि अब ऐसे हाथों में 13 करोड़ से ज्यादा बिहार के लोगों का भविष्य नहीं सौंप सकते।

Rajkumar Singh
अपडेटेड27 Oct 2025, 08:21 PM IST
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी(HT)

बिहार में विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार और रैलियों का सिलसिला जारी है। इसी बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं। अबकी बार सवाल उठाया है वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने। ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे मुकेश सहनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है अब ऐसे हाथों में बिहार की 13 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले बिहार की बागडोर नहीं सौंपा जा सकती।

नीतीश कुमार पर जमकर बरसे सहनी

मीडिया से बात करते हुए वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने कहा कि जब साल 2005 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तक लोगों ने सोचा था कि इन्हें एक बार और मौका देना चाहिए। नीतीश कुमार ने साल 2010 में भी जीत हासिल की और विकास करके दिखाया। साल 2015 में लालू यादव की पार्टी आरजेडी के समर्थन से बैसाखी पर सवार होकर मुख्यमंत्री बने। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के विकास में नीतीश कुमार का कोई व्यक्तिगत योगदान नहीं है।

यह भी पढ़ें | 'मुहब्बत' में मारा गया नेता बनने का सपना देखने वाला अपराध की दुनिया का ‘सम्राट’!

"साल 2020 में भी समर्थन से बनाई सरकार"

मुकेश सहनी ने कहा कि साल 2020 के चुनाव में भी नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना चमत्कार था, क्योंकि मात्र 42 विधायकों के साथ नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बन सकते थे। उस वक्त बीजेपी और उनकी पार्टी वीआईपी पार्टी के समर्थ से सरकार बनाई। मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार अस्वस्थ चल रहे हैं और ये बात पूरे बिहार के लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से ये साबित किया है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

70 साल में कोई भी हो सकता है अस्वस्थ- सहनी

मुकेश सहनी ने तमाम आरोपों की बौछार करने के बाद कहा कि वो नीतीश कुमार पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे। 70 साल की उम्र में कोई भी शख्स अस्वस्थ हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन हो, बिहार की जनता भी बदलाव के लिए तैयार है। अब नीतीश कुमार के हाथ में 13 करोड़ से ज्यादा बिहारियों का भविष्य नहीं दिया जा सकता।

यह भी पढ़ें | मेरे पिता मुन्ना शुक्ला की हत्या की साजिश रची जा रही- शिवानी शुक्ला

मनोज तिवारी पर भी बरसे मुकेश सहनी

नीतीश कुमार पर सवाल उठाने के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि वो मुख्यमंत्री पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे। नीतीश के बाद सहनी ने अपने आरोपों की बौछार बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की तरफ फोड़ दिया। उन्होंने मनोज तिवारी के उस बयान पर तंज कसा जिसमें मनोज तिवारी ने कहा था कि पीएम मोदी के पास 56 इंच का सीना है। मुकेश सहनी ने कहा कि पीएम मोदी के पास 56 इंच का सीना नहीं बल्कि 112 इंच की जुबान है।

पीएम मोदी पर मुकेश सहनी का तंज

नीतीश कुमार और मनोज तिवारी के बाद मुकेश सहनी ने बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे यानी पीएम मोदी पर आरोपों की बौछार शुरू की। सहनी ने कहा कि पीएम मोदी ने साल 2014 में आर्थिक विकास का सपना दिखाकर जनता से वोट मांगा था, लेकिन आज की हकीकत ये है कि देश की जनता सरकार के 5 किलो अनाज पर निर्भर है। सहनी ने कहा कि पीएम मोदी के दावों की हकीकत सबके सामने है। मुकेश सहनी ने बिहार के युवाओं से अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार की सत्ता महागठबंधन के हाथ में दी जाए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: फिर उठे नीतीश के स्वास्थ्य पर सवाल! मुकेश सहनी बोले इनके हाथ में अब नहीं दे सकते बिहार
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: फिर उठे नीतीश के स्वास्थ्य पर सवाल! मुकेश सहनी बोले इनके हाथ में अब नहीं दे सकते बिहार