सासाराम की रैली में राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर डायन वाला वार, बोले मुद्दों की कमी से जूझ रहे नेता प्रतिपक्ष

बिहार में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। तमाम पार्टियों के पास मतदाताओं को अपने पाले में करने का आज आखिरी मौका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया। इस दौरान राहुल गांधी से लेकर आरजेडी तक पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा भी खूब उछाला।

Rajkumar Singh
पब्लिश्ड9 Nov 2025, 11:25 AM IST
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राजनाथ सिंह
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राजनाथ सिंह(HT)

बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने में अब चंद घंटे का वक्त बचा है। आज शाम प्रचार का शोर थम जाएगा, उसके बाद कल प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे उसके बाद 11 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण के वोट डाले जाएंगे। 11 नवंबर को दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उससे पहले जीत के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही हैं। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने सासाराम में एनडीए की जीत के लिए जोर लगाया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाया, वहीं राहुल गांधी और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी के पास मुद्दों की कमीः राजनाथ सिंह

सासाराम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगता है कि बिहार में वोट चोरी हो रहे हैं, तो उन्हें सबूतों के साथ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, न कि झूठ फैलाना चाहिए। सासाराम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अब मुद्दों की कमी हो गई है, इसलिए वे निराधार आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस जाति, पंथ और धर्म के नाम पर लोगों में फूट डालती है। ये सकारात्मक राजनीति का संकेत नहीं है।

यह भी पढ़ें | समस्तीपुर में खुले में फेंकी गई हजारों VVPAT की पर्चियां, ARO सस्पेंड

चुनावी रैली में ऑरेशन सिंदूर का जिक्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी को उकसाना नहीं है लेकिन उसके खिलाफ उकसावे की कार्रवाई होती है तो भारत करारा जवाब देता है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी भारत के खिलाफ नापाक साजिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये अभियान पहलगाम आतंकी हमले के बाद किया गया प्रतिघाती अभियान था, जिसमें अप्रैल में 26 लोग मारे गए थे

ऑपरेशन सिंदूर रोका गया बंद नहीं किया

सासाराम की चुनावी रैली में मंच से मतदाताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रोका गया है इसे बंद नहीं किया गया है। अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तान पाकिस्तानी हमले करने की कोशिश करता है तो हम जोरदार तरीके से इसका जवाब देंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर मारा है। भारतीय बलों ने आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें | रोहतास में बागी बढ़ाएंगे महागठबंधन की मुश्किल, एनडीए के लिए आपदा में अवसर?

सेना में आरक्षण वाले राहुल के बयान पर बरसे

राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कहा था कि सेना में भी सर्वोच्च पदों पर सवर्ण जाति के लोगों का कब्जा है। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुररक्षा बल इन सब चीजों से ऊपर हैं। यहां तक कि डायन भी एक घर छोड़ देती है, लेकिन कांग्रेस ने राजनीति में ऐसी मर्यादा भी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार देश की सुरक्षा, विकास और जनता के विश्वास पर आधारित है, जबकि विपक्ष केवल झूठे आरोपों और विभाजनकारी राजनीति में विश्वास करता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionसासाराम की रैली में राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर डायन वाला वार, बोले मुद्दों की कमी से जूझ रहे नेता प्रतिपक्ष
More
बिजनेस न्यूज़Electionसासाराम की रैली में राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर डायन वाला वार, बोले मुद्दों की कमी से जूझ रहे नेता प्रतिपक्ष