
Rohini Acharya Net Worth: बिहार चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार सिर्फ राजनीतिक झटका नहीं रही, इसका असर सीधा लालू परिवार के अंदर तक पहुंच गया है। हार के 24 घंटे के भीतर जो कुछ सामने आया, उसने राजनीति के साथ-साथ लालू यादव के परिवार में भी बवंडर ला दिया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अचानक पूरे विवाद के केंद्र में आ गई हैं।
रोहिणी ने तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार संजय यादव और रमीज पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने X पोस्ट में कहा कि एक शादीशुदा महिला और एक मां को उसके बच्चों के सामने गालियां दी गईं, चप्पल मारा गया। उन्होंने कहा कि वे अब राजनीति से इस्तीफा दे रही हैं और उनका अब लालू परिवार और आरजेडी से कोई नाता नहीं है। उन्होंने मीडिया के सामने भी यही बातें दोहराईं, जिससे विवाद और तूल पकड़ गया।
सियासी बवाल के बीच रोहिणी आचार्य की नेटवर्थ भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि रोहिणी के पास अच्छी-खासी जूलरी और प्रॉपर्टी है। उनके पास करीब 495 ग्राम सोना, लगभग 5.5 किलो चांदी और 5 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाले कीमती रत्न हैं। सिर्फ चल संपत्ति ही नहीं, बल्कि अचल संपत्ति के मामले में भी रोहिणी काफी मजबूत हैं। उनके नाम पर करीब 8.83 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी दर्ज बताई जाती है।
वहीं उनके पति समरेश सिंह भी कम संपन्न नहीं हैं। उनके पास करीब 390 ग्राम सोना और लगभग 4 किलो चांदी है। अचल संपत्ति की बात करें तो समरेश के नाम करीब 8.08 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी दर्ज है। कुल मिलाकर रोहिणी और समरेश की संयुक्त संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये के करीब बैठती है। विवादों से परे, उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है।
समरेश सिंह कॉर्पोरेट दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वे सिंगापुर स्थित एवरकोर पार्टनर्स में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में भी बड़े पदों पर काम किया है। दिलचस्प बात ये है कि उनके पिता राव रणविजय सिंह आयकर विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और लालू प्रसाद के कॉलेज के दोस्त रहे हैं।
बिहार चुनाव की हार ने आरजेडी के लिए कई सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन जो तूफान लालू परिवार के भीतर उठा है, उसने राजनीति को एक अलग ही मोड़ दे दिया है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.