Bihar Election 2025: क्या डगमगाने लगा गठबंधन का भरोसा? चिराग पासवान के तेवरों से NDA परेशान, सीटों के बंटवारे पर घमासान

बिहार चुनाव 2025 के लिए राजग में सीट बंटवारे को लेकर बैठकें जारी हैं। भाजपा के नित्यानंद राय और चिराग पासवान के बीच बातचीत हुई, लेकिन सीटों पर सहमति की पुष्टि नहीं हुई है। लोजपा 40-45 सीटें चाहती है, जबकि भाजपा 20 सीटें देने की इच्छुक है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड10 Oct 2025, 08:02 AM IST
क्यों नहीं मान रहे मोदी के 'हनुमान'?
क्यों नहीं मान रहे मोदी के 'हनुमान'?

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को गुरुवार देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा। गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को दिन में दो बार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान के घर गए।

क्या सीट शेयरिंग पर सहमति?

वहीं इसी क्रम में देर रात बिहार चुनाव को लेकर भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एक बार फिर नित्यानंद राय के साथ चिराग पासवान से मिले। सीटों पर सहमति बन सकी या नहीं इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि किसी भी नेता ने नहीं की। हालांकि प्रधान और नित्यानंद राय को बाहर छोड़ने जरूर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आए थे और गरिमापूर्ण तरीके से धर्मेंद्र प्रधान और नित्यानंद राय को विदा किया। वहीं दिन में भी नित्यानंद राय और चिराग पासवान से मिलने के बाद मीडिया को सबकुछ ठीक बताते हुए वापस गए थे। चिराग पासवान से मिलने के बाद नित्यानंद राय वस्तुस्थिति साझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गए थे।

यह भी पढ़ें | बिहार विधानसभा चुनाव: जन सुराज पार्टी ने पहली लिस्ट में उतारे 51 कैंडिडेट्स

क्या है चिराग पासवान का मूड?

जानकारों के मुताबिक इस बार चिराग पासवान भाजपा के लिए बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव में सीटों को पाने के लिए समझौते के मूड में कम नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार लोजपा इस बार 40 से 45 सीटों पर अड़ गयी है जबकि भाजपा 20 के लगभग सीट लोजपा को देना चाह रही है। वहीं दूसरी तरफ 'हम' पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी भी अधिक से अधिक सीट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं।

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक आपात बैठक यहां प्रदेश मुख्यालय में जमुई के सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सभी तरह का निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया।

Bihar Elections
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election 2025: क्या डगमगाने लगा गठबंधन का भरोसा? चिराग पासवान के तेवरों से NDA परेशान, सीटों के बंटवारे पर घमासान
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election 2025: क्या डगमगाने लगा गठबंधन का भरोसा? चिराग पासवान के तेवरों से NDA परेशान, सीटों के बंटवारे पर घमासान