Bihar Chunav Update: बाहुबल के प्रभाव से अछूता नहीं है दूसरे चरण का चुनाव, सभी दलों ने बाहुबलियों को दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच चुका है। कल दूसरे चरण में जनता 122 सीटों पर मतदान करेगी। पहले चरण में जिस तरह बाहुबलियों और उनके परिजनों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। दूसरे चरण में भी सभी पार्टियों ने बाहुबलियों को टिकट देने में कोई कोताही नहीं बरती है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड10 Nov 2025, 10:46 PM IST
अखिलेश सिंह, अशोक महतो, अनीता देवी
अखिलेश सिंह, अशोक महतो, अनीता देवी(HT)

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी बाहुबलियों का जोर देखने को मिल रहा है। नवादा, नबीनगर, बेलागंज और वारसलीगंज में बाहुबली और उनके परिवार के लोग चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में भी मैदान में कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। दरअसल में चुनाव में जंगलराज के खात्मे की बात करने वाली एनडीए हो या महागठबंधन दोनों घटकों की पार्टियों ने इस बार ऐसी छवि वाले को टिकट देने में कोई कंजूसी नही की है। बीजेपी हो या जेडीयू या फिर आरजेडी तीनों पार्टियों ने बाहुबल को सम्मान दिया है।

नवादा से मैदान में रेप के आरोपी की पत्नी

नवादा विधानसभा सीट से विभा देवी चुनाव मैदान में उतरी हैं। विभा देवी का नाम राजबल्लभ यादव है जिनके ऊपर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप है। राजबल्लभ को इस मामले में जेल की हवा भी खानी पड़ी थी अभी वो जमानत पर हैं। विभा देवी को आरजेडी ने मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ बीजेपी की तरफ से कौशल यादव चुनाव मैदान में हैं। कौशल यादव पर भी 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें बालू राजस्व घोटाला और एक करोड़ 7 लाख रुपये के गबन का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें | एक बार फिर बिहार की NDA सरकार पर बरसे जयराम रमेश, महाघोटाले का लगाया आरोप

वारसलीगंज में दो बाहुबलियों की पत्नी

वारसलीगंज में दो बाहुबलियों ने अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां बहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी अरुणा देवी चुनावी मैदान में हैं। अरुणा देवी को बीजेपी ने टिकट दिया है जो इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। वहीं दूसरी तरफ दूसरे बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी चुनाव लड़ रही हैं। अनीता देवी को आरजेडी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अनीता देवी को आरजेडी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। अखिलेश सिंह और अशोक महतो के बीच यहां लंबे समय से वर्चस्व की जंग चली आ रही है।

बेलागंज से मैदान में बाहुबली का बेटा

बेलागंज विधानसभा सीट पर बाहुबली सुरेंद्र यादव ने अपने बेटे विश्वनाथ यादव को मैदान में उतारा है। विश्वनाथ यादव आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से जेडीयू की टिकट पर बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव की पत्नी मनोरमा देवी चुनाव लड़ रही हैं। बिंदी यादव का साल 2020 में निधन हो गया था, उनपर भी 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

नबीनगर से आनंद मोहन के बेटे लड़ रहे चुनाव

नबीनगर विधानसभा सीट से बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद चुनाव लड़ रहे हैं। आनंद मोहन को गोपालगंज के कलेक्टर कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। बाद में उनकी सजा में संशोधन किया गया था। आनंद मोहन साल 2023 में जेल से छूटे थे। चेतन आनंद को जेडीयू ने नबीनगर से मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला आरजेडी के अमोद चंद्रवंशी से है। चेतन आनंद ने इससे पहले साल 2020 में आरजेडी की टिकट पर शिवहार से चुनाव जीता था। इस बार पाला बदलकर जेडीयू की टिकट पर दांव आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | लाल आतंक के साये से निकली जमुई जिले की झाझा विधानसभा सीट का चुनावी गणित

पहले चरण में बाहुबलियों की भरमार

पहले चरण में मोकामा विधानसभा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनाव मैदान में हैं। बाढ़ विधानसभा सीट से लल्लू मुखिया, दानापुर से रीत लाल यादव, कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय, रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, मांझी सीट से प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर और बनियापुर से प्रभुनाथ के भाई केदारनाथ मैदान में हैं। ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, तरारी से सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत, शाहपुर से बिशेश्वर ओझा के बेटे राकेश, लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला है। एकमा से धूमल सिंह, मटिहानी से बोगो सिंह, संदेश सीट से अरुण यादव के बेटे दीपू, संदेश सीट से बालू माफिया राधा चरण मैदान में हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Update: बाहुबल के प्रभाव से अछूता नहीं है दूसरे चरण का चुनाव, सभी दलों ने बाहुबलियों को दिया टिकट
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Update: बाहुबल के प्रभाव से अछूता नहीं है दूसरे चरण का चुनाव, सभी दलों ने बाहुबलियों को दिया टिकट
OPEN IN APP