बिहार चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करेंगे शंकराचार्य, 45 दिन तक चलाएंगे अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव में शंकराचार्य मतदाताओं को गौभक्त प्रत्याशी को वोट देने के लिए जागरूक करेंगे। वे विभिन्न जिलों में यात्रा कर गोकशी के पाप से बचने का संदेश देंगे। 11 सितंबर को काशी पहुंचकर 45 दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड9 Sep 2025, 12:06 PM IST
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (फाइल फोटो)
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (फाइल फोटो)

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार शंकराचार्य भी मतदाताओं को जागरूक करने वाले हैं। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस बार चुनाव में गोवंश की रक्षा के लिए मतदाता जागरूकता अभियान पर बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे।

बिहार में गोवंश की रक्षा का अभियान चलाएंगे शंकराचार्य

सुनिश्चित कार्यक्रम के अनुसार, शंकराचार्य बिहार में हर जिले एवं गांवों में यात्रा कर सनातन धर्मियों से संपर्क करके उन्हें गौभक्त प्रत्याशी को ही वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।

शंकराचार्य बिहार वासियों को बताएंगे कि आप अगर ऐसे किसी प्रत्याशी या दल को वोट देते हैं जो चुनाव जीतने के बाद गोकशी करवाता है तो उस गोकशी के पाप के भागी आप भी बनेंगे। इसलिए गोकशी के पाप से बचने हेतु आप ऐसे गौभक्त प्रत्याशी को ही वोट दें जो चुनाव जीतने के बाद गोकशी बंद करवाने एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें | गलत सूचना फैला रहा विपक्ष... बिहार चुनाव पर गरमाई सियासत,राजभर ने घेरा

45 दिन बिहार में रहेंगे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

शंकराचार्य 11 सितंबर गुरुवार को काशी पहुंचेंगे। शंकाराचार्य का वाराणसी आगमन मुंबई में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान मुंबई में संपन्न करने के बाद होगा। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि एक दिवसीय अल्प प्रवास में काशी ठहरने के बाद शंकराचार्य 45 दिवसीय गौमतदाता संकल्प यात्रा के लिए अगले दिन बिहार प्रस्थान कर जाएंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionबिहार चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करेंगे शंकराचार्य, 45 दिन तक चलाएंगे अभियान
More
बिजनेस न्यूज़Electionबिहार चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करेंगे शंकराचार्य, 45 दिन तक चलाएंगे अभियान